This is an archived article last updated on Jan 26, 2025. The information may be outdated.

Happy Republic Day 2025 Wishes, Quotes in Hindi: गणतंत्र दिवस पर अपने दोस्तों और परिवार को इन खूबसूरत संदेशों से दें शुभकामनाएं

Last Updated: Jan 26, 2025, 13:12 IST

Happy Republic Day 2025 Wishes, Quotes in Hindi: भारत इस बार अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी, यह वह दिन है, जब भारत का संविधान लागू कर इसे लोकतांत्रिक गणराज्य बनाया गया था। ऐसे में यह दिन अपने आप में खास है। इस खास दिन पर अपने दोस्तों और परिवार के साथ आप शुभकामना संदेश साझा कर सकते हैं। 

गणतंत्र दिवस पर शुभकामना संदेश
गणतंत्र दिवस पर शुभकामना संदेश

Happy Republic Day 2025 Wishes, Quotes in Hindi: भारत इस बार अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस दिन भारत एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बना था। ऐसे में इस दिन का खास महत्त्व है।

इस अवसर पर कर्तव्य पथ पर भारत की तीनों सेनाएं, अर्द्धसैनिक बल व पुलिस बल अपने शौर्य, पराक्रम और वीरता का प्रदर्शन करते हैं। साथ ही, विभिन्न केंद्रीय विभागों द्वारा भारत की प्रगति का प्रदर्शन किया जाता है। इसके अतिरिक्त राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां भारत के दर्पण का काम करती हैं। इस खास अवसर पर आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ शुभकामना संदेश साझा कर सकते हैं। 

Republic Day Wishes: गणतंत्र दिवस पर शुभकामना संदेश 

-"देशभक्ति के रंग में रंगा ये पावन पर्व,
लाए आपके जीवन में खुशियों की लहर।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!"

-"संविधान ने दिया हमें अधिकार,
हर नागरिक को मिले सम्मान अपार।
-इस गणतंत्र दिवस पर यही है अरमान,
हमारा देश बने सबसे महान।
शुभ गणतंत्र दिवस!"

-"चलो आज तिरंगे को सलाम करें,
उन शहीदों को याद करें,
जिनके बलिदान से है ये गणतंत्र महान।
आपको और आपके परिवार को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!"

-"हर दिल में तिरंगा, हर हाथ में तिरंगा,
हर सांस में बसी है वतन की महक।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!"

-"हमारा संविधान, हमारी शान,
लोकतंत्र ही हमारी पहचान है, हमारा भारत महान है।
इस गणतंत्र दिवस पर देशप्रेम का जश्न मनाएं।
जय हिंद!"

-"गर्व है कि हम भारतीय हैं,
संविधान में बसा हमारा स्वाभिमान है।
आओ इस गणतंत्र दिवस पर ये प्रण लें,
देश का मान बढ़ाएंगे, इसे सबसे महान बनाएंगे।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!"

-"तिरंगा है हमारी पहचान,
गणतंत्र है हमारी जान।
आइए इसे सलाम करें और
देश के लिए अपना जीवन समर्पित करें।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!"

-"सद्भाव, स्वतंत्रता और समानता का प्रतीक है हमारा गणतंत्र, इसे बनाए रखें और इसे सजाएं।
आपको और आपके परिवार को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!"

Republic Day Quotes in Hindi: गणतंत्र दिवस पर प्रसिद्ध कोट्स

-"हम हैं भारत के सपूत, तिरंगा हमारी शान है,
दिल से करते हैं अपने वतन से प्यार,
यही हमारी पहचान है।"

-"संविधान हमारा गौरव है, गणतंत्र हमारी पहचान है।
इस धरा पर जन्म लेकर, हर भारतीय को अभिमान है।"

-"सांप्रदायिकता, जातिवाद और भेदभाव से ऊपर उठकर,हर भारतीय का पहला धर्म है - देशप्रेम।"

-"गणतंत्र दिवस की यही पुकार,
एक हो हर भारतवासी, हो सबके लिए समान अधिकार।"

-"भारत की शान, भारत की पहचान,
हमारा संविधान, हमारा अभिमान।"

"गणतंत्र दिवस सिर्फ एक पर्व नहीं,
यह हमारे लोकतंत्र की ताकत और आजादी का प्रतीक है।"

-"आजादी का जोश कभी कम न होने देंगे,
जब भी जरूरत पड़ेगी, देश के लिए जान लुटा देंगे।
यह भारत है, इसे झुकने नहीं देंगे।"

-"हमारा संविधान, हमारी शक्ति,
यह गणतंत्र दिवस हमें सिखाता है,
एकता और समानता के रास्ते पर चलना।"

-इस भारत की मिट्टी स्वर्ण  मिट्टी है, जो हर भारतीय के मस्तक का गर्व है।

आइए इस गणतंत्र दिवस आप और हम मिलकर देश के लिए एकजुट हो। जय हिंद।

-भारत 26 जनवरी को लोकतांत्रिक, संप्रभु और सामाजिक गणराज्य बना। इस दिन की आपको ढेरों शुभकामनाएं। 

पढ़ेंः Republic Day Parade: कर्तव्य पथ से पहले यहां होती थी गणतंत्र दिवस परेड, पढ़ें

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jan 25, 2025, 22:05 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News