सर्वाधिक रक्षा खर्च वाले 5 देश कौन से है? यहां देखें भारत की रैंक

Last Updated: Apr 28, 2026, 15:25 IST

वैश्विक सैन्य खर्च पर नज़र रखने वाली संस्था सीपरी (Stockholm International Peace Research Institute) की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार 2025 में सबसे ज्यादा रक्षा खर्च करने वाले देशों में USA, चीन, रूस, जर्मनी और भारत शामिल हैं। अमेरिका पहले स्थान पर है, जबकि भारत $92.1 बिलियन खर्च के साथ 5वें स्थान पर बना हुआ है।

वैश्विक स्तर पर रक्षा खर्च में रिकॉर्ड बढ़ोतरी
वैश्विक स्तर पर रक्षा खर्च में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

सीपरी (Stockholm International Peace Research Institute) की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2025 में दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा सैन्य खर्च करने वाला देश बनकर उभरा है। भारत ने इस वर्ष रक्षा पर 92.1 अरब डॉलर खर्च किए, जो पिछले साल के मुकाबले 8.9% अधिक है। यह वैश्विक सैन्य खर्च का लगभग 3.2% हिस्सा है। भारत से आगे केवल अमेरिका, चीन, रूस और जर्मनी हैं।

सीपरी की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2025 में वैश्विक सैन्य खर्च में करीब 3% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस वृद्धि के पीछे यूरोप और एशिया में तेजी से बढ़ते रक्षा बजट को मुख्य कारण बताया गया है।

कैसे बढ़ा भारत का रक्षा बजट

साल 2025 में भारत के रक्षा खर्च में बढ़ोतरी का एक बड़ा कारण ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) रहा। इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई और आपातकालीन खरीद ने रक्षा बजट को बढ़ाया। सरकार ने सेना को हर परिस्थिति के लिए तैयार रखने पर जोर दिया, जिससे खर्च में उछाल देखने को मिला।

चीन और पाकिस्तान की क्या है स्थिति

भारत के पड़ोसी देशों ने भी अपने रक्षा खर्च में वृद्धि की है। चीन 336 अरब डॉलर के साथ दुनिया में दूसरे स्थान पर बना हुआ है, जबकि पाकिस्तान ने 11% बढ़ाकर 11.9 अरब डॉलर खर्च किए और 31वें स्थान पर रहा। SIPRI के अनुसार, भारत का रक्षा खर्च और हथियारों की खरीद मुख्य रूप से चीन और पाकिस्तान के साथ तनाव से प्रभावित होती है।

वैश्विक स्तर पर रक्षा खर्च में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

2025 में वैश्विक सैन्य खर्च 2,887 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जो 2024 की तुलना में 2.9% अधिक है। यह दुनिया के कुल GDP का 2.5% है, जो 2009 के बाद सबसे ज्यादा है। यूरोप में सबसे अधिक वृद्धि देखी गई, जहां रक्षा खर्च 14% बढ़कर 864 अरब डॉलर हो गया। वहीं एशिया-ओशियानिया क्षेत्र में भी 8.1% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

सर्वाधिक रक्षा खर्च करने वाले 5 देश

रैंक

देश

सैन्य खर्च (2025)

साल-दर-साल बदलाव (YoY)

1

संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)

$954 बिलियन

—

2

चीन

$336 बिलियन

+7.4%

3

रूस

$190 बिलियन

+5.9%

4

जर्मनी

$114 बिलियन

+24%

5

भारत

$92.1 बिलियन

+8.9%

स्रोत: SIPRI 

यूरोप में सबसे ज्यादा उछाल

रिपोर्ट के अनुसार, यूरोप में रक्षा खर्च 2024 की तुलना में 14% बढ़कर 864 अरब डॉलर तक पहुंच गया। वहीं एशिया-ओशियानिया क्षेत्र में भी 8.1% की वृद्धि के साथ खर्च 681 अरब डॉलर हो गया।

दुनिया की सबसे धीमी ट्रेन: साइकिल से भी कम स्पीड! आखिर क्यों है इतनी स्लो?

हथियार आयात में गिरावट, लेकिन भारत अभी भी बड़ा खरीदार

हालांकि भारत के हथियार आयात में थोड़ी गिरावट आई है, फिर भी भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा आयातक बना हुआ है, जिसका वैश्विक हिस्सेदारी 8.2% है। रूस पर निर्भरता धीरे-धीरे कम हो रही है, 2011-15 में 70% से घटकर 2021-25 में 40% रह गई है। अब भारत फ्रांस, इज़राइल और अमेरिका से भी हथियार खरीद रहा है, हालांकि रूस अभी भी सबसे बड़ा सप्लायर है।

दुनिया का सबसे ऊंचा मूवी थिएटर कहां है स्थित और क्या है नाम? देखें यहां

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Apr 28, 2026, 12:31 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News