भारत के वे 5 राज्य जहां हैं सबसे अधिक लोकसभा सीटें

Last Updated: Apr 27, 2026, 17:34 IST

यह लेख भारत के उन 5 राज्यों के बारे में जानकारी देता है जहाँ लोकसभा की सबसे अधिक सीटें हैं। उत्तर प्रदेश 80 सीटों के साथ पहले स्थान पर है, जिसके बाद महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और तमिलनाडु आते हैं।

लोकसभा सीटें
लोकसभा सीटें

भारत दुनिया का 7वां सबसे बड़ा देश है। यहां कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी में लोकसभा सीटों का बंटवारा यहां की जनसंख्या के आधार पर किया गया है। यदि सबसे अधिक लोकसभा सीट वाले राज्य की बात करें, तो यह उत्तर प्रदेश है। यहां कुल 80 लोकसभा सीटे हैं। इसके बाद महाराष्ट्र का स्थान आता है। इस लेख में हम भारत के 5 सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाले राज्यों के बारे में जानेंगे।

उत्तर प्रदेश पहले पायदान पर

भारत का उत्तर प्रदेश राज्य लोकसभा सीटों के मामले में पहले पायदान पर है। क्योंकि, साल 2011 में यहां की जनसंख्या सबसे अधिक यानि कि करीब 16.5 करोड़ दर्ज की गई थी। ऐसे में यहां लोकसभा सीटों की संख्या भी सबसे अधिक है। दूसरी तरफ, ऐसा कहा जाता है कि दिल्ली का राजनीतिक गलियारा उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है। ऐसे में यह राज्य केंद्र सरकार बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र 

लोकसभा सीटों के मामले में महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर आता है। यहां कुल 48 लोकसभा सीटें हैं। मुंबई जैसे आर्थिक केंद्र के कारण यहां सीटों का आर्थिक और सामाजिक महत्त्व बहुत अधिक बढ़ जाता है।

तीसरे पायदान पर पश्चिम बंगाल

इन दिनों पश्चिम बंगाल चुनाव की वजह से चर्चाओं में है। हालांकि, यह विधानसभा चुनावों की वजह से चर्चाओं में बना हुआ है। यदि लोकसभा के स्तर पर देखें, तो यह 42 सीटों के साथ तीसरे पायदान पर आता है। यहां की राजनीति अपनी विचारधारा और सक्रियता के लिए जानी जाती है।

चौथे पायदान पर बिहार

लोकसभा के राजनीतिक अखाड़े में बिहार 40 सीटों के साथ चौथे पायदान पर आता है। यह हिंदी पट्टी वाला राज्य है और गठबंधन की राजनीति के लिए जाना जाता है।

5वें पायदान पर तमिलनाडू 

दक्षिण भारत का तमिलनाडू कुल 39 लोकसभा सीटों के साथ तीसरे पायदान पर आता है। यहां की राजनीति में द्रविड़ विचारधारा के साथ-साथ क्षेत्रीय मुद्दे अधिक देखने को मिलते हैं। कुल 39 सीटों के साथ यह राज्य राष्ट्रीय राजनीति में दक्षिण भारत का प्रतिनिधित्व करता है। यही वजह है कि केंद्र की राजनीति में इस राज्य का महत्त्व अधिक बढ़ जाता है। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 27, 2026, 17:34 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News