Bakrid Date 2026: बकरीद की 27 या 28 मई की तारीख पर सस्पेंस खत्म, बदल गया छुट्टी का दिन, यहां जानें
बकरीद की तारीख पर सस्पेंस खत्म हो गया है। यह एक राजपत्रित छुट्टी है। इस दिन बैंक, सरकारी दफ्तर, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। इस लेख में हम बकरीद की सही तारीख के बारे में जानेंगे।
मुस्लिम समुदाय में बकरीद एक बड़ा त्योहार है। हालांकि, चांद दिखने के कारण को लेकर बकरीद की तारीख पर सस्पेंस बना हुआ था। इस वजह से लोग 27 या 28 मई बकरीद की तारीख को लेकर संशय में थे, लेकिन अब सस्पेंस खत्म हो गया है। भारत में अब 28 मई, 2026 को बकरीद मनाई जाएगी। पूर्व के अनुमानों के मुताबिक, 27 मई, 2026 बकरीद की तारीख तय की गई थी, लेकिन धुल हिज्जा चांद न दिखने की वजह से बकरीद की तारीख में एक दिन बढ़ा दिया गया है। हालांकि, स्थानीय परंपराओं के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर की तारीख में बदलाव हो सकता है।
इन दो नामों से जानी जाती है बकरीद
बकरीद को दो अन्य नामों से भी जाना जाता है। इसमें एक ‘ईद-उल-अजहा’ है, तो दूसरा नाम ‘ईद-उल-जुहा’ है। आपको बता दें कि बकरीद का त्योहार इस्लामिक कैलेंडर के आखिरी माह यानि कि धुल हिज्जा के 10वीं तारीख को मनाया जाता है।
केंद्र और राज्य सरकारों ने छुट्टी में किया बदलाव
पहले धुल हिज्जा महीने में चांद जिस दिन दिखने की उम्मीद थी, वैसा नहीं हुआ। ऐसे में केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकारों ने भी बकरीद की छुट्टी में बदलाव किया है। पहले धुल हिज्जा कैलेंडर के हिसाब से 27 मई, 2026 को छुट्टी का दिन तय किया गया था, लेकिन अब इसे बदलकर 28 मई, 2026 कर दिया गया है। आपको बता दें कि यह एक राजपत्रित छुट्टी होती है, जिस दिन सरकारी दफ्तर, बैंक, स्कूल और कॉलेज बंद रहते हैं।
ऐसे होती है बकरीद की शुरुआत
बकरीद के दिन की शुरुआत मस्जिद और खुले मैदानों में नमाज अदा करने के साथ होती है। इसके बाद इस्लामी धर्म का पालन करते हुए कुर्बानी की जाती है। इस कुर्बानी को जरूरतमंद से लेकर परिवार में बांटा जाता है। लोग अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ समय बिताते हैं।
जम्मू-कश्मीर में 27 मई को मनाया जा सकती है बकरीद
भारत में अमूमन सभी जगहों पर 28 मई को बकरीद का पर्व मनाया जाएगा। हालांकि, जम्मू-कश्मीर समेत कुछ क्षेत्रों में चांद देखने की स्थानीय परंपरा के अनुसार बकरीद का पर्व 27 मई, 2026 को मनाया जा सकता है।
परीक्षा के लिए क्यों महत्त्वपूर्ण
बकरीद यह आर्टिकल प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्त्वपूर्ण है। क्योंकि, कई बार परीक्षाओं में बकरीद के राजपत्रित होने या फिर इसके दोनों नामों के बारे में पूछा जा सकता है।
पढ़ेंः भारत को मिली कामयाबी, कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल Agni-1 का किया सफल परीक्षण
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.