This is an archived article last updated on Aug 25, 2024. The information may be outdated.

Krishna Janmashtami Kab Hai: 26 या 27 अगस्त, कब की है कृष्ण जन्माष्टमी, सही तारीख और समय यहां जानें

Last Updated: Aug 25, 2024, 14:28 IST

Krishna Janmashtami Kab Hai: बीते दिनों रक्षा बंधन का पर्व आने के साथ ही उत्तर भारत में त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। इस कड़ी में अब कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आ गया है। हालांकि, इस पर्व को लेकर कुछ लोग दुविधा में हैं कि यह पर्व 26 अगस्त को मनाया जाएगा या फिर 27 अगस्त को यह पर्व है। ऐसे में इस दुविधा से निकलने के लिए यह पूरा लेख पढ़ें और अपनी दुविधा को दूर करें। 

कृष्ण जन्माष्टमी 2024
कृष्ण जन्माष्टमी 2024

Krishna Janmashtami Kab Hai: भारत को हम त्योहारों के देश के रूप में भी जानते हैं, जहां एक एक त्योहार खत्म होते ही दूसरे की तैयारी शुरू हो जाती है। बीते दिनों रक्षा बंधन का पर्व आने के साथ ही उत्तर भारत में त्योहारी सीजन शुरू हो गया है।

इस कड़ी में अब कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आ गया है, जो कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का दिन है। यह दिन करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का दिन है। हालांकि, इस पर्व को लेकर कुछ लोग दुविधा में हैं कि यह पर्व 26 अगस्त को मनाया जाएगा या फिर 27 अगस्त को यह पर्व है। ऐसे में इस दुविधा से निकलने के लिए यह पूरा लेख पढ़ें और अपनी दुविधा को दूर करें। 

Krishna Janmashtami 2024: क्या कहता है हिंदू पंचांग

हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण का जन्म मध्य रात्रि में हुआ था, जिस दिन अष्टमी का दिन था। 

When is Krishna Janmashtami: कब है कृष्ण जन्माष्टमी

अब सवाल है कि कृष्ण जन्माष्टमी कब है, तो आपको बता दें कि कृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त को है, जो कि सुबह 3 बजकर 55 मिनट पर शुरू होगी और 27 अगस्त रात दो बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में जन्माष्टमी का पर्व देशभर में 26 अगस्त को मनाया जाएगा। 

Krishna Janmashtami Date 2024: वृंदावन में 27 अगस्त को होगा जन्मोत्सव

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि श्रीकृष्ण नगरी यानि कि वृंदावन में जन्माष्टमी का उत्सव 26 अगस्त नहीं, बल्कि 27 अगस्त को होगा।

Krishna Janmashtami Date and Time: रोहिणी नक्षत्र में हुआ था श्रीकृष्ण का जन्म

भगवान शीकृष्ण का जन्म रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। यही वजह है कि जन्माष्टमी का पर्व हमेशा से रोहिणी नक्षत्र में मनाया जाता है। आपको बता दें कि इस बार रोहिणी नक्षत्र 26 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 55 मिनट पर शुरू होगा और इसका समापन 17 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 38 मिनट पर होगा। ऐसे में रोहिणी नक्षत्र के तहत ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंः ट्रेन का टिकट खोने या फटने पर क्या करें, यहां पढ़ें

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 25, 2024, 14:26 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News