This is an archived article last updated on Jun 1, 2023. The information may be outdated.

दुनिया के किस देश में हैं सबसे अधिक Post Offices, जानें

Last Updated: Jun 1, 2023, 16:40 IST

वर्तमान दौर में Communication Channel में बदलाव आया है। अब लोग एक दूसरे को संदेश भेजने के लिए टैक्स्ट मैसेज या फिर सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं। दिन पर दिन इन्हें इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ रही है। हालांकि, एक समय था जब लोगों के आपस के बीच की दूरी चिट्ठियों से कम होती थी। लोग एक दूसरे का हाल जानने के लिए चिट्ठियां भेजा करते थे। इस आर्टिकल के माध्यम से हम जानेंगे कि दुनिया के किस देश में सबसे अधिक पोस्ट ऑफिस हैं। 

पोस्ट ऑफिस
पोस्ट ऑफिस

वर्तमान समय में जब भी हमें किसी से बात करनी होती है, तो हम तुरंत मोबाइल का इस्तेमाल कर उस व्यक्ति से बात कर लेते हैं। इसके साथ ही किसी को मैसेज करना हो, तो टैक्स्ट मैसेज या फिर सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर हम संबंधित व्यक्ति को मैसेज कर लेते हैं। हालांकि, एक समय ऐसा भी था, जब लोग एक-दूसरे का हाल जानने के लिए चिट्ठियों के माध्यम से संदेश भेजा करते थे। उस दौर में लोगों के बीच की दूरियां सिर्फ चिट्ठियों के माध्यम से कम हुआ करती थी और उस दौर में जगह-जगह पोस्ट ऑफिस भी हुआ करते थे। हालांकि, क्या आपको पता है कि दुनिया के किस देश में सबसे अधिक पोस्ट ऑफिस हैं। यदि नहीं, तो इस आर्टिकल के माध्यम से हम दुनिया के सबसे अधिक पोस्ट ऑफिस वाले देश के बारे में जानेंगे। 

 

किस देश में हैं सबसे अधिक पोस्ट ऑफिस 

दुनिया में सबसे अधिक पोस्ट ऑफिस वाला देश भारत ही है। भारत में 1,54,000 से अधिक पोस्ट ऑफिस हैं, जो कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी में प्रत्येक राज्य के शहरों और गांवों में फैले हुए हैं। 

 

भारत में कब हुई थी पोस्ट ऑफिस की शुरुआत

भारत में पोस्टल सेवाएं ब्रिटिश सरकार ने शुरू की थी। साल 1766 में लॉर्ड क्लाइव द्वारा पोस्ट ऑफिस सेवाएं शुरू की गई थी, जिसके बाद बंगाल के तत्कालीन गवर्नर जनरल वारेन हैस्टिंग द्वारा 1774 में कोलकाता में जनरल डाकघर बनाकर पोस्टल सेवाओं का विकास किया गया। 

 

कंपनी मेल से शुरू हुई थी सेवा

1766 में भारत में पोस्टल सेवाओं को कंपनी मेल के नाम से शुरू किया गया था। हालांकि, बाद में 1854 में लॉर्ड डलहौजी के शासनकाल में इन सेवाओं को मॉडीफाइ किया गया। डलहौजी ने पूरे देश में एक समान पोस्टेज रेट का खाका पेश किया और Indian Post Office Act, 1854 को पास कराने में मदद की। इसके माध्यम से भारत में Director General of Post जैसे पद की स्थापना की गई। 

 

सबसे पुराने डाकघरों में ये हैं शामिल 

भारत के सबसे पुराने डाकघरों में कोलकाता का डाकघर आता है। वहीं, इनके बाद चेन्नई और मुंबई डाकघर भी भारत के सबसे पुराने डाकघरों में से एक है। चेन्नई डाकघर की स्थापना 1786 और मुंबई डाकघर की स्थापना 1793 में की गई थी। 

 

कब मनाया जाता है विश्व डाक दिवस 

आपको बता दें कि विश्व डाक दिवस का आयोजन हर साल 9 अक्टूबर को किया जाता है। यह लोगों को डाक सेवाओं के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जाता है।

 

भातीय डाक की सेवाएं

-मेल रसीद के लिए पोस्ट बॉक्स और पोस्ट बैग

-स्पीड पोस्ट

-निवास के प्रमाण के लिए पहचान पत्र

-इंडिया पोस्ट एटीएम

-आरएमएस (रेलवे मेल सेवा)

-डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र 

-आधार नामांकन और अपडेशन

-वेस्टर्न यूनियन

-डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा

-बचत बैंक 

-बचत नकद प्रमाण पत्र

-इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक

-स्टाम्प बिक्री



पढ़ेंः क्या होती है OMR Sheet और कैसे करती है काम, जानें

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 1, 2023, 16:37 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News