This is an archived article last updated on Nov 24, 2024. The information may be outdated.

किस राज्य को कहा जाता है ‘भारत का गहना’, यहां जानें

Last Updated: Nov 24, 2024, 12:32 IST

भारत को विविधताओं को देश कहा जाता है। यहां के प्रत्येक राज्य की विविधता है। इस कड़ी में इस लेख के माध्यम से हम भारत के ऐसे राज्य के बारे में जानेंगे, जिसे 'भारत का गहना' कहा जाता है। कौन-सा है यह राज्य, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

यह राज्य है भारत का गहना
यह राज्य है भारत का गहना

भारत की विशेषताएं इसे विश्व में एक अनूठा और विविध देश बनाती हैं। इस बात से हम सभी लोग परिचित हैं कि भारत विश्व की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है, जिसमें विभिन्न धर्मों, भाषाओं, परंपराओं और रीति-रिवाजों का समावेश देखने मिलता है।

हमारे देश में 22 मान्यता प्राप्त भाषाएं हैं और हजारों बोलियां बोली जाती हैं, जो इसकी सांस्कृतिक विविधता को दर्शाती हैं। यहां के प्रत्येक राज्य की भी अपनी विशेषता है, जिससे भारत को वैश्विक स्तर पर पहचान मिलती है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि किस राज्य को 'भारत का गहना' कहा जाता है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगें। 

भारत में कुल राज्य और केंद्र शासित प्रदेश 

सबसे पहले हम भारत के कुल राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के बारे में जान लेते हैं। आपको बता दें कि पहले भारत में 29 राज्य और 7 केंद्र शासित प्रदेश हुआ करते थे। हालांकि, 2019 में इसमें बदलाव हुआ और भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हुए। इसमें सबसे बड़े राज्य की बात करें, तो यह राजस्थान और सबसे छोटा राज्य गोवा है। 

किस राज्य को कहा जाता है 'गहना'

अब सवाल है कि भारत के 28 राज्यों में किस राज्य को गहना कहा जाता है, तो आपको बता दें कि भारत के उत्तर-पूर्व में स्थित मणिपुर राज्य को हम भारत के गहने के रूप में जानते हैं। 

क्यों कहा जाता है 'भारत का गहना'

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर कुल 28 राज्यों में से एक इस राज्य में ऐसी क्या बात है, जिस वजह से इसे भारत का गहना कहा गया है ? आपको बता दें कि मणिपुर राज्य नौ पहाड़ियों से घिरा राज्य है। ऐसे में इसकी पहाड़ियों की बीच में एक अंडाकार घाटी देखने को मिलती है। यह घाटी ऊपर से देखने पर गहने की तरह लगती है, जिस वजह से इस राज्य को हम भारत के गहने के रूप में भी जानते हैं। 

राज्य के बारे में कुछ खास बातें 

मणिपुर की राजधानी इंफाल है और यह उत्तर में नागालैंड, दक्षिण में मिजोरम, पश्चिम में असम और पूर्व में म्यांमार से घिरा हुआ है। इस राज्य का अधिकांश भाग पहाड़ी है और यहां की जलवायु गरम एवं तर है। राज्य में लगभग 60 जनजातियां निवास करती हैं, जिनमें मुख्य रूप से मीतई, नगा और कुकी जनजातियां शामिल हैं।

यहां की प्रमुख प्राकृतिक विशेषताओं में लोकटक झील है। यह झील देश की सबसे बड़ी तैरती झीलों में शामिल है। आपको बता दें कि राज्य में शिरोइ लिली नामक एक दुर्लभ फूल पाया जाता है, जो केवल मणिपुर में ही उगता है।

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गिए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंः भारत के किस राज्य में स्थित है तानसेन का मकबरा, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 24, 2024, 12:29 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News