Miss World 2026: इस सवाल के जवाब ने जोहेरी मोला को दिलाया ताज, भारत की Nikita Porwal का कैसा रहा प्रदर्शन
Miss World 2026 in Hindi: इस साल मिस वर्ल्ड का ताज डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला (Joheirry Mola) के सिर सजा। भारत की निकिता पोरवाल (Nikita Porwal) टॉप 20 में जगह नहीं बना पाईं और उनका सफर टॉप 40 पर समाप्त हुआ।
Miss World 2026 in Hindi: 73वें मिस वर्ल्ड का ताज इस बार डोमिनिकन रिपब्लिक (Dominican Republic) की जोहेरी मोला (Joheirry Mola) के सिर सजा। कहते है कि हर ताज के पीछे सिर्फ खूबसूरती की कहानी नहीं होती, कभी-कभी उसके पीछे किसी उद्देश्य, संघर्ष और बदलाव की सोच भी होती है। लेकिन उनकी जीत इसलिए भी खास रही, क्योंकि उन्होंने मंच पर अपनी खूबसूरती से ज्यादा अपनी सोच और शिक्षा के मिशन को सामने रखा।
वियतनाम के न्हा ट्रांग में हुए ग्रैंड फिनाले में दुनिया भर के 111 साथियों ने हिस्सा लिया। कई दौर और कहानियों के बाद आखिरकार जोहेरी मोला ने बाजी मार ली।
कौन हैं जोहेरी मोला (Joheirry Mola)?
जोहेरी मोला को सिर्फ एक मॉडल के तौर पर पहचानना है, उनकी पूरी कहानी को छोटा कर देना होगा। वह शिक्षक,कम्यूनिटी एडवोकेट और प्रोफेशनल मॉडल हैं।
उन्होंने यूनिवर्सिडाड इबेरोअमेरिकाना से बिज़नेस मैनेजमेंट और एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की है। इसके साथ ही वह 'Voices of Tomorrow' नाम की पहल की संस्थापक और पेसिडेंट हैं, जिसके जरिए वह कमजोर और वंचित समुदायों के बच्चों और युवाओं को इंग्लिश भाषा की शिक्षा से जोड़ने का काम करती हैं।
उनके लिए अंग्रेजी सिर्फ एक भाषा नहीं है। वह बच्चों को साहित्य और सोशल स्टडी भी अंग्रेजी में पढ़ाती हैं, ताकि उनमें बेहतर कम्यूनिकेशन के साथ-साथ क्रिटिकल थिंकिंग और कॉन्फिडेंस भी विकसित हो।
आखिर किस जवाब ने दिलाया ताज
मिस वर्ल्ड के आखिरी दौर में उनसे उनके देश में किए गए Beauty With a Purpose काम के बारे में पूछा गया। मोला ने बिना किसी घुमाव के अपने सबसे बड़े मिशन, 'बच्चों की शिक्षा' की बात की।
उन्होंने बताया कि अंग्रेजी का ज्ञान बच्चों के लिए भविष्य में नए अवसरों के दरवाजे खोल सकता है। लेकिन उनकी बात सिर्फ करियर तक सीमित नहीं थी। उन्होंने भाषा को अपनी भावनाएं व्यक्त करने, दूसरों से जुड़ने और अपनी जिंदगी के उद्देश्य को समझने की ताकत से जोड़ा।
शायद यही बात उनके जवाब को खास बनाती है। साथ ही उन्होंने मिस वर्ल्ड के मंच पर सिर्फ यह नहीं बताया कि वह क्या करती हैं, बल्कि यह भी बताया कि वह ऐसा क्यों करती हैं।
निकिता पोरवाल का सफर भी कम खास नहीं
भारत की निकिता पोरवाल (Nikita Porwal) टॉप 20 में जगह नहीं बना पाईं और उनका सफर टॉप 40 पर समाप्त हुआ। हालांकि, इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना अपने आप में एक उपलब्धि है।
मिस इंडिया के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट ने निकिता की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने लगातार आठ मिस वर्ल्ड संस्करणों में भारत की भागीदारी को आगे बढ़ाया।
निकिता के लिए यह सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं थी। उन्होंने दुनिया के सामने भारत को आत्मविश्वास और दृढ़ विश्वास के साथ प्रस्तुत किया।
ताज एक को मिला, लेकिन अन्य भी पीछे नहीं
जोहेरी मोला के सिर ताज सजा, वहीं स्पेन की एलिज़ाबेथ आर अलबर्न प्रथम उपविजेता और मलेशिया की तानुसिया चेट्टी दूसरी उपविजेता रहीं।
लेकिन इस पूरी प्रतियोगिता की सबसे खूबसूरत बात शायद यही है कि यहां सिर्फ एक विजेता की कहानी नहीं है। किसी ने ताज जीता, किसी ने अपनी आवाज दुनिया तक पहुंचाई और किसी ने अपने देश को एक बड़े मंच पर लिड किया।
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.