1. Home
  2. Hindi
  3. Difference: Vegetarian और Vegan में क्या होता है अंतर, जानें

Difference: Vegetarian और Vegan में क्या होता है अंतर, जानें

Difference: आपने वेजेटेरियन और वीगन शब्दों के बारे में सुना होगा। लेकिन, क्या आप इन दोनों शब्दों को सुनकर दुविधा में पड़ जाते हैं। यदि हां, तो इस लेख के माध्यम से हम आपको इन दोनों के बीच अंतर बताने जा रहे हैं। 

Difference: Vegetarian और Vegan में क्या होता है अंतर, जानें
Difference: Vegetarian और Vegan में क्या होता है अंतर, जानें

Difference: वेजिटेरियन और वीगन डाइट काफी हद तक एक जैसी होती हैं, लेकिन फिर भी इन दोनों के बीच अंतर होता है। दोनों का ही पौष्टिकता के पैमाने पर अपना महत्व है। वहीं, कई बार लोग इन दोनों की डाइट को लेकर दुविधा में पड़ जाते हैं। यदि आपको भी इन दोनों के बीच दुविधा होती है, तो इस लेख के माध्यम से हम आपको वेजिटेरियन और वीगन के बारे में अंतर बताने जा रहे हैं। साथ ही आपको इन दोनों की डाइट के बारे में पता चलेगा, जिससे आप तय कर सकते हैं कि आपके लिए क्या बेहतर है। 

 

वीगन डाइट में क्या-क्या होता है शामिल 

 

-फल और सब्जियां

 

-बीन्स और मटर

 

-सीड और नट्स

 

-ब्रेड, चावल और पास्ता

 

-बादाम दूध, नारियल दूध और सोया दूध

 

वीगन फूड में क्या नहीं होता शामिल 

 

-किसी भी प्रकार का रेड मीट 

 

-बत्तख, चीकन या अन्य पोल्ट्री

 

-मक्खन और चीज़(Cheese) 

 

-शहद

 

-दूध, आइसक्रीम व अन्य डेयरी उत्पाद






वेजेटेरियन फूड में क्या होता है शामिल 

 

वेजेटेरियन फूड में डेयरी उत्पाद व पौधों द्वारा उगाई जाने वाली खाद्य सामाग्री शामिल होती है। 

 

- फल और सब्जियां

 

-सीड्स और नट्स

 

-पास्ता, ब्रेड और चावल

 

-शहद

 

-डेयरी उत्पाद जैसे दूध, घी और दही



वेज फूड में क्या नहीं होता शामिल 

 

एक वेज डाइट में समुद्र में मिलने वाली जीव, मीट और पॉल्ट्री उत्पाद शामिल नहीं होते हैं। इसमें किसी भी प्रकार का मीट नहीं खाया जाता है। 

 

प्रमुख अंतर 

 

-यदि वेजेटेरियन और वीगन में प्रमुख अंतर की बात करें, तो वीगन में किसी भी प्रकार के जानवरों के मीट और उनसे प्राप्त होने वाले उत्पादों को न खाना शामिल है, जबकि वेजेटेरियन में जानवरों के मीट को नहीं खाया जाता है। हालांकि, जानवरों से प्राप्त होने वाले उत्पादों का सेवन किया जाता है। 

 

-वेजेटेरियन में दूध,दही और घी का सेवन किया जाता है, लेकिन वीगन में यह सब चीजें भी नहीं खाई जाती हैं।




कुछ लोग जानवरों के हित के लिए वीगन डाइट का पालन करते हैं, जबकि कुछ लोग वेजेटेरियन होते हैं। हालांकि, पौष्टिकता के पैमाने पर दोनों डाइट का ही एक प्लान बनाने की जरूरत है। दोनों ही डाइट पौष्टिक होती हैं, लेकिन फिर भी लोगों में इसकी पौष्टिकता को लेकर अलग-अलग मत है।

 

हम उम्मीद करत हैं कि ऊपर दी गई जानकारी से आप वीगन और वेजेटेरियन फूड में अंतर समझ गए होंगे।

पढ़ेंः Difference: Hair Wax और Hair Cream में क्या होता है अंतर, जानें