This is an archived article last updated on Aug 13, 2025. The information may be outdated.

UP Police SI Vacancy 2025: यूपी पुलिस में आवेदन करने की महिला एवं पुरुषों के लिए शारीरिक दक्षता, आयु सीमा सहित डिटेल्स जानें

Last Updated: Aug 13, 2025, 13:59 IST

UP Police SI Vacancy 2025: यूपी पुलिस में एसआई के पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस भर्ती अभियान के तहत एसआई सहित कुल 4543 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 11 सितंबर,2025 से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, शारीरिक दक्षता और जरूरी दस्तावेज सहित जानकारी के लिए उम्मीदवार आगे लेख देखें।

UP Police SI Vacancy 2025
UP Police SI Vacancy 2025

UP Police SI Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से पुलिस एसआई भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका। इस भर्ती अभियान के तहत यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर और प्लाटून सहित कुल 4543 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार प्राधिकरण की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 1 सितंबर, 2025 से पहले ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष तय की गई है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण, शारीरिक मानक परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आगे लेख में दी गई आधिकारिक अधिसूचना डायरेक्ट लिंक के जरिए पढ़ सकते हैं। 

UP Police SI Vacancy 2025: आधिकारिक अधिसूचना

यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 अगस्त से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 1 सितंबर से पहले आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे लेख में दी आधिकारिक अधिसूचना डायरेक्ट लिंक के जरिए देख सकते हैं:

यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 

यहां क्लिक करें

UP Police SI Vacancy 2025: महत्वपूर्ण विवरण

उम्मीदवार यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर और प्लाटून सहित पदों से जुड़े महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:

प्राधिकरण का नाम

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) 

पद का नाम 

पुलिस एसआई

पदों की संख्या 

4543 

आवेदन करने की अंतिम तिथि

11 सितंबर 2025

चयन प्रक्रिया 

  • लिखित परीक्षा

  • शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)

  • शारीरिक मानक परीक्षण (PST)

ऑफिशियल वेबसाइट 

https://uppbpb.gov.in/

UP Police SI Vacancy 2025: विभिन्न पदों की संख्या

उम्मीदवार नीचे टेबल में यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 से जुड़े विभिन्न पदों की संख्या के साथ - साथ पदों की जांच कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:

पद का नाम 

पदों की संख्या 

सब इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस)

4242

सब इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस)- महिला

106

प्लाटून कमांडर / सब इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस)

135

एसआई / प्लाटून कमांडर (विशेष सुरक्षा बल)

60

कुल पदों की संख्या  

4543

शैक्षणिक योग्यता -उम्मीदवार के पास भारत में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए ।

  • एनआईईएलआईटी (पूर्व में डीओईएसीसी) द्वारा आयोजित "ओ" लेवल कंप्यूटर परीक्षा उत्तीर्ण करना या समकक्ष, मान्यता प्राप्त प्रमाणन।

  •  प्रादेशिक सेना में न्यूनतम  दो वर्ष की सेवा ।

  •  राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) से “  बी” प्रमाण पत्र ।

 पुरुष उम्मीदवारों के लिए शारीरिक मानक कितना होना चाहिए?

नीचे टेबल में पुरुष उम्मीदवारों के लिए शारीरिक मानकों का विवरण सभी वर्गों के अनुसार दिया गया है, उम्मीदवार इसकी जांच कर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:

पुरुष उम्मीदवारों के लिए

वर्ग

ऊंचाई

छाती

यूआर / ओबीसी / एससी

168 सेमी

79-84 सेमी

अनुसूचित जनजाति

160 सेमी

77-82 सेमी

महिला उम्मीदवारों के लिए शारीरिक दक्षता कितनी होनी चाहिए?

यूपी पुलिस भर्ती 2025 में महिला उम्मीदवार यूआर / ओबीसी / एससी वर्गों के लिए ऊंचाई 152 सेमी। अनुसूचित जनजाति के लिए 147 सेमी, ऊंचाई 40 किलोग्राम तय किया गया है। उम्मीदवार ध्यान दें न्यूनतम वजन 40 किलोग्राम तय किया गया है। 

पुरुष - दौड़ की दूरी 28 मिनट में 4.8 किमी तय की गई है। 

महिला -16 मिनट में 2.4 किमी दौड़ की दूरी तय की गई है। 

यूपी पुलिस एसआई ऑनलाइन फॉर्म 2025 के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगा?

उम्मीदवार नीचे टेबल में यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 के लिए जरूरी दस्तावेजों की जांच कर सकते हैं: 

  आवश्यक दस्तावेज 
दस्तावेज विवरण
तस्वीर
  • पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो।
हस्ताक्षर
  • सफेद कागज पर काले या नीले पेन से स्पष्ट हस्ताक्षर करें।
शैक्षिक प्रमाण पत्र
  • अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10+2 (इंटरमीडिएट) या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए ।
  • उच्च योग्यता भी स्वीकार्य होगी, लेकिन अभ्यर्थियों के पास इसे प्रमाणित करने के लिए आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए।
  • अधिक जानकारी के लिए कृपया आधिकारिक अधिसूचना पढ़ें।
जाति प्रमाण पत्र
  • आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए।
पहचान प्रमाण के लिए आधार कार्ड
  • आधार कार्ड, वोटर आईडी या कोई अन्य सरकारी पहचान पत्र।
आय प्रमाण पत्र
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) श्रेणी के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए।
अन्य प्रमाणपत्र
  • विशेष श्रेणियों (जैसे दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक) के लिए प्रमाण पत्र, यदि लागू हो।

Bihar Swastha Vibhag Bharti 2025: बिहार में 5006 पदों पर सहायक नर्स के पदों पर भर्ती

यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB), ने UP पुलिस सब इंस्पेक्टर SI भर्ती 2025 के लिए  आवेदन प्रक्रिया 12 अगस्त 2025 से शुरू कर दी है। यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर SI ऑनलाइन पंजीकरण आवेदन पत्र 2025 लिंक के लिए इन चरणों का पालन करें।

  • सबसे पहले यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर एसआई अधिसूचना 2025 पीडीएफ की जांच करने की आवश्यकता है।

  • नीचे दिए गए ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें या प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर एसआई भर्ती 2025।

  • यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर एसआई ऑनलाइन आवेदन पत्र 2025 पर क्लिक कर फॉर्म भरें

  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  • अंत में आवेदन पत्र प्रिंट करें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Aug 13, 2025, 12:46 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News