NABARD Office Attendant Admit Card 2024 OUT: नाबार्ड ऑफिस अटेंडेंट के हॉल टिकेट जारी, ये रहा Download Link
NABARD Office Attendant Admit Card 2024: नाबार्ड ऑफिसर अटेंडेंट परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं. परीक्षा का आयोजन 21 नवम्बर को किया जाना है. उम्मीदवार इस पेज पर दिए गए लिंक से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल का उपयोग करें
NABARD Office Attendant Admit Card 2024: NABARD ऑफिस अटेंडेंट एडमिट कार्ड 2024 आज 12 नवंबर 2024 को जारी किया गया है. ये एडमिट कार्ड 108 अटेंडेंट (ग्रुप सी) रिक्तियों के लिए जारी हुआ है। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक 21 नवंबर 2024 को ऑफिस अटेंडेंट पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उम्मीदवार इस पेज पर दिए गए लिंक से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
NABARD ऑफिस अटेंडेंट परीक्षा में रीजनिंग, अंग्रेजी भाषा, सामान्य जागरूकता और संख्यात्मक क्षमता विषयों से प्रश्न शामिल हैं। ऑनलाइन परीक्षा में कुल 120 अंकों के लिए कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। नेगेटिव मार्किंग है, गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक काटे जाएंगे.
NABARD Office Attendant Admit Card 2024 लिंक
NABARD Office Attendant Admit Card 2024 कैसे डाउनलोड करें ?
- नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट यानी https://www.nabard.org/ पर जाएं।
- होमपेज पर, “करियर नोटिस” पर क्लिक करें” पर क्लिक करें।
- “समूह ‘सी’ सेवा में कार्यालय परिचर के पद पर भर्ती- 2024” खोजें।
- एडमिट कार्ड टैब पर क्लिक करें। आपको एक नए लॉगिन पेज पर भेज दिया जाएगा।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें यानी लॉगिन आईडी/पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि/पासवर्ड”। “लॉगिन” बटन पर क्लिक करें।
- NABARD ऑफिस अटेंडेंट एडमिट कार्ड 2024 सिस्टम स्क्रीन पर दिखाई देता है।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
NABARD Office Attendant 2024 चयन प्रक्रिया
नाबार्ड ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2024 के लिए चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं।
लिखित परीक्षा
भाषा प्रवीणता परीक्षण (LPT)
दस्तावेज़ सत्यापन
मेडिकल परीक्षा
Sonal Mishra is an education industry professional with 6+ years of experience. She has previously worked with Dhyeya IAS and BYJU'S as a state PCS and UPSC content creator. She participated UPPCS mains exam in 2018 and is a postgraduate in geography from CSJMU Kanpur. She can be reached at sonal.mishra@jagrannewmedia.com