ICSI CS Executive and Professional 2025 के रिजल्ट कल होंगे जारी, icsi.edu से जानें लेटेस्ट अपडेट

Akshara Verma
Last Updated: Feb 24, 2026, 18:01 IST

ICSI CS दिसंबर 2025 सेशन के एक्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल के रिजल्ट की डेट और टाइम को कंफॉर्म कर दिया गया है। दोनों प्रोग्राम का रिजल्ट कल, 25 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे और दोपहर 2 बजे घोषित किया जाएगा।

ICSI CS December 2025 Executive and Professional Results
ICSI CS December 2025 Executive and Professional Results

ICSI CS Executive and Professional Result 2025: इंस्टिट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) कल यानी 25 फरवरी 2026 को CS एक्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल दिसंबर 2025 सेशन के एग्जाम का रिजल्ट कल घोषित हो सकता है। दोनों प्रोग्राम के दिसंबर 2025 सेशन का रिजल्ट कल 25 फरवरी 2026 को जारी हो सकता है। साथ ही, दोनों प्रोग्राम के रिजल्ट अलग-अलग जारी किए जाएंगे।

उपलब्ध कार्यक्रम के अनुसार, ICSI CS एक्जीक्यूटिव दिसंबर 2025 का रिजल्ट दोपहर 2 बजे घोषित किया जाएगा। साथ ही, CS प्रोफेशनल दिसंबर 2025 का रिजल्ट सुबह 11 बजे तक ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा। CS दिसंबर 2025 का रिजल्ट, साथ ही प्रत्येक छात्र के सब्जेक्ट वाइज के मार्क्स की डिटेल्स, रिजल्ट घोषित होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर उपलब्ध होगा।

CS एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल दिसंबर 2025 के रिजल्ट की ऑफिशियल सूचना - यहां क्लिक करें

ICSI CS Result 2026: डेट्स और टाइम 

ICSI के ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, प्रोफेशनल और एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम के नतीजे अलग-अलग समय पर जारी किए जाएंगे। छात्र सभी डिटेल्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

प्रोग्राम  रिजल्ट की डेट टाइम 
CS प्रोफेशनल  25 फरवरी, 2026 सुबह 11:00 बजे
CS एक्जीक्यूटिव 25 फरवरी, 2026 दोपहर 02:00 बजे

रिजल्ट कैसे चेक करें? 

अपना 'ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट' डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले ICSI की ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
  2. होमपेज पर 'CS Result December 2025' के लिंक पर क्लिक करें।
  3. फिर, 17-अंकों का रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर फिल करें।
  4. सभी इंपोर्टेंट जानकारी भरने के बाद 'Submit' बटन दबाएं।
  5. फिर, आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा उसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।

ICSI CS कार्यकारी और व्यावसायिक एग्जाम डेट्स 

रिजल्ट की घोषणा की डेट और टाइम के साथ-साथ, ICSI ने आने वाले सेशन की डेट्स भी जारी कर दी हैं। अगली CS एक्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल जून 2026 एग्जाम 1 से 7 जून, 2026 तक आयोजित की जाएंगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 26 फरवरी, 2026 से शुरू होगी।

ICSI CSEET जून 2026 सेशन के एग्जाम 1 से 4 जून 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। गी। CSEET एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन 1 मार्च 2026 से शुरू होंगे।

यहां भी पढ़े: NTA JEE Main 2026 Paper 2 रिजल्ट जारी; BArch, BPlan का रिजल्ट यहां jeemain.nta.nic.in से करें डाउनलोड

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Feb 24, 2026, 18:01 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News