NTA JEE Main 2026 Paper 2 रिजल्ट जारी; BArch, BPlan का रिजल्ट यहां jeemain.nta.nic.in से करें डाउनलोड

Akshara Verma
Last Updated: Feb 24, 2026, 16:54 IST

JEE Main 2026 Session 1 Paper 2 का रिजल्ट आज यानी 24 फरवरी 2026 को घोषित हो गया है। NTA ने ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर रिजल्ट को जारी कर दिया है। छात्र रिजल्ट को देखने और डाउनलोड करने के लिए नीचे देखें।

JEE Main 2026 Session 1 Paper 2 Result Out
JEE Main 2026 Session 1 Paper 2 Result Out

NTA JEE Main Session 1 Paper 2 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 Session 1 Paper 2 के रिजल्ट आज, 24 फरवरी 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर घोषित कर दिया गया हैं। B.Arch और B.Planning के एग्जाम में शामिल हुए छात्रों को अपनी मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा। NTA ने 23 फरवरी, 2026 को JEE Main एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है।

JEE Main Session 1 Paper 2 Result - यहां क्लिक करें

JEE Main 2026 Paper 2 की सभी डिटेल्स

JEE Main 2026 Paper 2 (B.Arch और B.Planning) से जुड़ी सभी लेटेस्ट डिटेल्स जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल पर नजर डालें। टेबल में छात्रों के लिए रिजल्ट डेट से लेकर ऑफिशियल वेबसाइट की सभी जानकारी दी गई है। 

इवेंट डिटेल्स 
रिजल्ट की डेट  24 फरवरी, 2026
एग्जाम डेट  29 जनवरी, 2026
ऑफिशियल वेबसाइट  jeemain.nta.nic.in
जरूरी कैडेंशियल  एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि
टॉप स्कोरर  सूर्यतेजस एस (B.Arch) और गौरी शंकर (B.Plan)

रिजल्ट और स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें? 

छात्र JEE Main 2026 Paper 2 का रिजल्ट देखने और उसे डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को को फॉलो कर सकते हैं। 

  1. छात्र रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in या nta.ac.in पर लॉग इन करें।
  2. होमपेज पर "JEE Main 2026 Session 1 Paper 2 Scorecard" के लिंक पर क्लिक करें।
  3. फिर, सभी डिटेल्स जैसे एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड फिल करें।
  4. उसके बाद सिक्योरिटी पिन को सही-सही फिल करें।
  5. 'Submit' बटन पर क्लिक करते ही आपका स्कोरकार्ड सामने आ जाएगा।
  6. फिर, स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर लें।

स्कोरकार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी?

रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उस पर दी गई जानकारियों को अच्छी तरह जांच लें:

  • छात्र का नाम और रोल नंबर।
  • पिता और माता का नाम।
  • कैटेगरी और राज्य।
  • सब्जेक्ट वाइज NTA स्कोर (Mathematics, Aptitude, Drawing/Planning)।
  • कुल प्राप्त NTA स्कोर (Percentile Score)।
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Feb 24, 2026, 16:54 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News