MPBSE MP Board 10th Result 2026 OUT: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा आयोजित एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2026 का परिणाम 15 अप्रैल, 2026 को घोषित कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र अपने रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in और mpbse.mponline.gov.in पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और आवेदन क्रमांक दर्ज करना होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र न केवल अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख पाएंगे, बल्कि उसे डाउनलोड और प्रिंट भी कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, छात्र जागरण जोश की वेबसाइट-jagranjosh.com/results के माध्यम से भी अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड सुविधाजनक तरीके से प्राप्त कर सकेंगे।
MP Board 10th Second Exam Result 2026 LIVE
MP Board Result 2026 Class 10: एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट -हाइलाइट्स
एमपी बोर्ड दसवीं की परीक्षाएं 13 फरवरी 2026 – 6 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार अब रिजल्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in, और जागरण जोश की वेबसाइट पर देख सकते हैं। एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 से संबंधित सभी डिटेल नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।
| परीक्षा का नाम | मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपीबीएसई) परीक्षा |
| कक्षा | एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं |
| अवधि | 3 घंटे (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक) |
| परीक्षा तिथियां | 13 फरवरी 2026 – 6 मार्च 2026 |
| परीक्षा मोड | ऑफलाइन |
| रिजल्ट जारी होने की तिथि | 15 अप्रैल 2026 |
| आधिकारिक रिजल्ट की वेबसाइट |
|
| रिजल्ट देखने का माध्यम | ऑनलाइन और ऑफलाइन |
MPBSE Class 10 Result 2026: ऑनलाइन और ऑफलाइन कैसे देखें एमपी बोर्ड क्लास 10 रिजल्ट?
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) कक्षा 10वीं का परिणाम 2026 ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से जारी करेगा। जो छात्र वार्षिक परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों — mpbse.nic.in, mpresults.nic.in और mponline.gov.in — के माध्यम से चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, MP Board 10th Result 2026 को SMS एप्लिकेशन और DigiLocker ऐप के जरिए भी एक्सेस किया जा सकता है।
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करनी होगी। एक बार रिजल्ट ओपन होने के बाद, छात्र इसे डाउनलोड करके अपनी डिजिटल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं। मार्कशीट में छात्रों के विषयवार अंक, कुल अंक, डिवीजन (प्रथम, द्वितीय, तृतीय) और पास/फेल की स्थिति स्पष्ट रूप से दर्ज होगी। यह दस्तावेज छात्रों की आगे की पढ़ाई के लिए बेहद अहम है।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम देखने के बाद अपनी असली मार्कशीट स्कूल से संपर्क करके प्राप्त करें, क्योंकि वही प्रमाणिक दस्तावेज़ आगे की एडमिशन प्रक्रिया और सरकारी योजनाओं के लिए मान्य होगा।
MP Board 10th Result 2026 Official Website: रिजल्ट देखने की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 को देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइटें निम्नलिखित हैं। इन वेबसाइटों पर जाकर छात्र अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
-
mpbse.nic.in
-
mpresults.nic.in
-
mpbse.mponline.gov.in
MP Board 10th Result 2026 Online Check Kaise Kare?
एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 ऑनलाइन चेक करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइटों: mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in, mpresults.nic.in पर जाएं.
चरण 2: होमपेज पर "MP Board 10th Result 2026" या "MP Board 12th Result 2026" का लिंक चुनें.
चरण 3: नए खुले पेज पर अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
चरण 4:सबमिट बटन पर क्लिक करें और रिजल्ट स्क्रीन पर देखें.
चरण 5: रिजल्ट की जांच करें और उसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकालें.
MP Board 10th Result 2026 via SMS: एसएमएस से कैसे देखें रिजल्ट?
एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 को एसएमएस के माध्यम से देखने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
-
मैसेज बॉक्स खोलें: अपने मोबाइल फोन पर मैसेज बॉक्स खोलें।
-
एसएमएस टाइप करें: मैसेज में लिखें: MPBSE10 <स्पेस> रोल नंबर।
-
नंबर पर भेजें: इस एसएमएस को 56263 पर भेजें।
-
रिजल्ट प्राप्त करें: कुछ ही देर में आपको रिजल्ट एसएमएस के माध्यम से प्राप्त हो जाएगा
MP Board 10th Result 2026 @ Jagran Josh: जागरण जोश पर चेक करें रिजल्ट
MPBSE द्वारा जारी किए जाने वाले MP Board 10वीं रिजल्ट 2026 को छात्र न केवल आधिकारिक वेबसाइटों — mpbse.nic.in, mponline.gov.in और mpresults.nic.in — पर देख सकते हैं, बल्कि वे Jagran Josh की वेबसाइट पर भी आसानी से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्रों के लिए एक डायरेक्ट लिंक jagranjosh.com/results पर उपलब्ध कराया जाएगा, जहां वे कुछ ही स्टेप्स में अपना MP Board Class 10 Result 2026 देख सकेंगे।
हर साल रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइटों पर भारी ट्रैफिक के कारण सर्वर स्लो या क्रैश हो जाते हैं। ऐसे में Jagran Josh एक भरोसेमंद और स्मूद ऑप्शन बनकर सामने आता है, जहां छात्र बिना किसी रुकावट के अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
MPBSE Class 10 Marksheet 2026 पर उल्लिखित विवरण क्या है?
एमपीबीएसई कक्षा 10वीं मार्कशीट 2026 पर निम्नलिखित विवरण उल्लिखित होता है:
-
बोर्ड का नाम: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE)
-
छात्र का नाम: परीक्षार्थी का पूरा नाम
-
माता-पिता का नाम: छात्र के माता और पिता का नाम
-
जन्म तिथि: छात्र की जन्म तिथि
-
पंजीकरण संख्या: छात्र की पंजीकरण संख्या
-
रोल नंबर: छात्र का रोल नंबर
-
रोल कोड: स्कूल का रोल कोड
-
स्कूल का नाम: छात्र के स्कूल का नाम
-
स्कूल कोड: स्कूल का कोड
-
विषय के नाम और कोड: सभी विषयों के नाम और उनके कोड
-
प्रैक्टिकल परीक्षा के अंक: प्रैक्टिकल विषयों में प्राप्त अंक
-
सिद्धांत विषय के अंक: सिद्धांत विषयों में प्राप्त अंक
-
प्रत्येक विषय में कुल अंक: प्रत्येक विषय में प्राप्त कुल अंक
-
कुल योग: सभी विषयों में प्राप्त कुल अंक
-
प्राप्त कुल प्रतिशत: परीक्षा में प्राप्त कुल प्रतिशत
MP Board 10th Result 2026 के बाद क्या?
एमपी बोर्ड कक्षा 10 का रिजल्ट 2026 घोषित होने के बाद, परीक्षा में शामिल हुए सभी विद्यार्थियों को अपनी मूल मार्कशीट संबंधित स्कूल से प्राप्त करनी अनिवार्य होगी। ऑनलाइन मार्कशीट केवल सूचना के लिए होती है और इसे मूल प्रमाणपत्र नहीं माना जाता। कक्षा 10 या हाई स्कूल परीक्षा पास करने वाले छात्रों को कक्षा 11 में प्रवेश मिलेगा, जहां वे अपनी पसंद के अनुसार आर्ट्स, कॉमर्स या साइंस में से किसी एक स्ट्रीम का चयन कर सकते हैं।
MPBSE MP Board Class 10 Revaluation 2026: पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया
एमपी बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2026 जारी होने के बाद, जिन छात्रों को अपने प्राप्त अंकों पर संतोष नहीं है, वे पुनर्मूल्यांकन या पुनर्गणना के लिए आवेदन कर सकते हैं, ताकि उत्तर पुस्तिकाओं में संभावित त्रुटियों या विसंगतियों का पता लगाया जा सके। इस प्रक्रिया के लिए छात्रों को निर्धारित आवेदन पत्र भरना होगा और निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। पुनर्मूल्यांकन के बाद प्राप्त संशोधित अंक ही अंतिम माने जाएंगे।
MP Board 10th Compartment Exam 2026: कंपार्टमेंट परीक्षा
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) कक्षा 10 के छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करता है, जिन्हें मुख्य परीक्षा में एक या दो विषयों में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त नहीं हुए हैं। यह परीक्षा छात्रों को अपनी अंक सुधारने और पास होने का एक और अवसर प्रदान करती है।
Madhya Pradesh Board of Secondary Education (MPBSE): मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के बारे में
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) मध्य प्रदेश राज्य में माध्यमिक शिक्षा प्रणाली को विनियमित और निगरानी करने वाला एक सरकारी संगठन है। यह संगठन 1965 में स्थापित किया गया था और इसका मुख्यालय भोपाल में है। MPBSE राज्य के स्कूलों को मान्यता प्रदान करता है और उन्हें संबद्ध करता है। MPBSE माध्यमिक स्तर पर वार्षिक परीक्षाएं आयोजित करता है और उनका मूल्यांकन करता है।
