एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026: MPBSE 10वीं और 12वीं रिजल्ट यहां चेक करें

Vijay Pratap Singh
Apr 15, 2026, 13:06 IST

MP Board 10th, 12th Result 2026 OUT: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE)ने एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम 15 अप्रैल, 2026 को घोषित कर दिए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइटों — mpbse.nic.in, mponline.gov.in और mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in — पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। MP बोर्ड की परीक्षा में शामिल छात्र अपने रोल नंबर और आवेदन क्रमांक दर्ज करके कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026: MPBSE 10वीं और 12वीं रिजल्ट यहां चेक करें
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026: MPBSE 10वीं और 12वीं रिजल्ट यहां चेक करें

MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2026 OUT: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) 15 अप्रैल, 2026 को कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित क दिया है। छात्र अपने रोल नंबर और आवेदन संख्या की मदद से आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके अलावा, छात्र Jagranjosh की वेबसाइट jagranjosh.com/results पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट और एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट घोषित होने के बाद, छात्र mpbse.nic.in, mpresults.nic.in और mpbse.mponline.gov.in से अपनी मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

MP Board 10th 12th Result 2026 Live 

MP Board Result 2026: MPBSE 10वीं, 12वीं रिजल्ट-हाइलाइट

छात्र एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा, वे जागरण जोश पर भी अपने परिणाम चेक कर सकते हैं। एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक और 12वीं की परीक्षाएं 7 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक आयोजित हुईं, जो आमतौर पर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलीं। इन परीक्षाओं में करीब 16 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया। एमपी बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी यहां उपलब्ध है। 

बोर्ड का नाम

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपीबीएसई)

परीक्षा का नाम

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा 2026

एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा तिथि 2026

एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक और 12वीं की परीक्षाएं 7 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक

एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट देखने का तरीका

ऑनलाइन, ऑफलाइन और SMS 

आधिकारिक वेबसाइट

mpbse.nic.in, mpresults.nic.in और mpbse.mponline.gov.in

रिजल्ट तिथि

15 अप्रैल 2026

MP Board 10th, 12th Result 2026: Online और Off-Line देखें एमपी बोर्ड रिजल्ट

वार्षिक परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से देख सकते हैं। वे आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं और ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, छात्र एसएमएस सुविधा का भी उपयोग कर सकते हैं। एमपी बोर्ड परिणामों के साथ-साथ कुल पास प्रतिशत, लिंग-वार प्रतिशत, टॉपर्स सूची आदि की भी घोषणा की जाएगी। छात्र एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 के नवीनतम अपडेट के लिए इस पेज को नियमित रूप से देखते रह सकते हैं।

MP Board 10th Result 2026: एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट

एमपी बोर्ड कक्षा 10 के परिणाम ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से घोषित किए जाएंगे। वार्षिक बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार mpbse.nic.in, mponline.gov.in और mpresults.nic.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके अलावा, वे SMS, Application के माध्यम से भी परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। छात्रों को अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करना होगा ताकि वे अपनी मार्कशीट देख सकें और डाउनलोड कर सकें। डिजिलॉकर के माध्यम से भी परिणाम प्राप्त किया जा सकता है। परिणाम पत्र में प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, कुल प्राप्त अंक, डिवीजन और योग्यता स्थिति जैसे महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी मूल मार्कशीट स्कूल से प्राप्त करें।

MP Board 12th Result 2026: एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट

एमपी बोर्ड 12वीं कक्षा के आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के नतीजे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से घोषित किए जाएंगे। वार्षिक परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mponline.gov.in और mpresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके अलावा, वे एसएमएस सुविधा का भी उपयोग कर सकते हैं और डिजिलॉकर के माध्यम से भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करना होगा। ऑनलाइन मार्कशीट में प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, कुल प्राप्त अंक, डिवीजन और पासिंग स्टेटस जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होगी। बाद में, छात्रों को अपनी मूल मार्कशीट स्कूल से प्राप्त करनी होगी।

MP Board Result 2026 Official Website: एमपी बोर्ड रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइटें

मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) के 2026 के परिणाम देखने के लिए आप निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइटों का उपयोग कर सकते हैं:

  • MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट: mpbse.nic.in

  • Result पोर्टल: mpresults.nic.in

MP Board Result 2026 Online Kaise Check Kare?

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 ऑनलाइन चेक करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं।
  • रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें: होम पेज पर "MP Board 10th Result 2026" या "MP Board 12th Result 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें: अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें: सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • रिजल्ट डाउनलोड करें: भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें।

MP Board Result 2026 via SMS: एसएमएस के जरिए कैसे देखें रिजल्ट

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 एसएमएस के माध्यम से देखने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  • MPBSE 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए:
      • अपने मोबाइल फोन में एसएमएस सेक्शन में जाएं।
      • टाइप करें: MPBSE10 <space> रोल नंबर
      • इसे 56263 पर भेज दें।
  • MPBSE 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए:
    • अपने मोबाइल फोन में एसएमएस सेक्शन में जाएं।
    • टाइप करें: MPBSE12 <space> रोल नंबर
    • इसे 56263 पर भेज दें।

कुछ ही देर में आपका परिणाम आपके मोबाइल पर एसएमएस के रूप में आ जाएगा।

MP Board Result 2026 at Jagran Josh: जागरण जोश पर देखें एमपी बोर्ड रिजल्ट

उत्सुक छात्र अपने MPBSE 10वीं, 12वीं के परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइटों जैसे mpbse.nic.in, mponline.gov.in, और mpresults.nic.in का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा, वे जागरण जोश की वेबसाइट पर भी जा सकते हैं, जहां परिणामों की जांच के लिए एक सीधा लिंक jagranjosh.com/results पर उपलब्ध होगा। जब परिणाम घोषित किए जाते हैं, तो आधिकारिक वेबसाइटें भारी ट्रैफ़िक के कारण क्रैश हो सकती हैं, ऐसे में छात्र जागरण जोश की वेबसाइट का सहारा ले सकते हैं।

MPBSE MP Board Marksheet 2026 पर उल्लिखित विवरण क्या है?

एमपीबीएसई एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 की मार्कशीट पर निम्नलिखित विवरण उल्लिखित होते हैं:

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • विषयवार अंक (प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक)
  • विषय कोड
  • अधिकतम अंक (प्रत्येक विषय के लिए अधिकतम अंक)
  • योग्यता स्थिति (पास/फेल)
  • कुल प्राप्त अंक (सभी विषयों के अंकों का योग)
  • प्राप्त श्रेणी (प्रथम, द्वितीय, तृतीय श्रेणी)

एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 के बाद क्या होगा?

एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 के बाद छात्रों के लिए कई विकल्प और कदम हो सकते हैं:

  • रिजल्ट चेक करें और प्रमाणपत्र (मार्कशीट) प्राप्त करें:
      • छात्र अपने रिजल्ट की जांच आधिकारिक वेबसाइटों जैसे mpbse.nic.in, mpresults.nic.in पर कर सकते हैं।
      • रिजल्ट के बाद, छात्रों को उनके स्कूल से मार्कशीट और प्रमाणपत्र प्राप्त करने होंगे।
  • अग्रिम शिक्षा के विकल्प चुने:
      • 10वीं के बाद: छात्र 11वीं में प्रवेश ले सकते हैं और विभिन्न स्ट्रीम्स (विज्ञान, कला, वाणिज्य) में चयन कर सकते हैं।
      • 12वीं के बाद: छात्र विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं जैसे JEE, NEET, CLAT, आदि के लिए तैयारी कर सकते हैं और उच्च शिक्षा के लिए कॉलेजों में प्रवेश ले सकते हैं।
  • पुनर्मूल्यांकन और पुनःगणना:
      • यदि कोई छात्र अपने अंकों से असंतुष्ट है, तो वे पुनर्मूल्यांकन या पुनःगणना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • व्यावसायिक पाठ्यक्रम:
      • छात्र व्यावसायिक पाठ्यक्रमों जैसे आईटीआई, पॉलिटेक्निक, आदि में प्रवेश ले सकते हैं।
  • प्रवेश परीक्षाएं:
    • विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी और उनमें भाग लेना जैसे कि JEE, NEET, आदि।

MP Board Result 2026 Revaluation: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं पुनर्मूल्यांकन

एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के बारे में जानकारी निम्नलिखित है:

  • पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन:
      • छात्र अपने अंकों से असंतुष्ट होने पर पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
      • आवेदन MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा, जहां छात्रों को एक निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया:
      • पुनर्मूल्यांकन के लिए छात्रों को एक विशिष्ट विषय के लिए आवेदन करना होता है।
      • पुनर्मूल्यांकन के परिणाम आमतौर पर आवेदन जमा करने के लगभग एक महीने बाद घोषित किए जाते हैं।
  • आवेदन कैसे करें:
      • छात्रों को MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
      • वहां पुनर्मूल्यांकन/पुनःगणना लिंक पर क्लिक करना होगा।
      • आवेदन पत्र भरना होगा और आवश्यक शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • पुनर्मूल्यांकन के बाद:
    • यदि पुनर्मूल्यांकन के बाद अंकों में कोई बदलाव होता है, तो छात्रों को अद्यतन मार्कशीट प्राप्त होगी।
    • यह प्रक्रिया छात्रों को अपने अंकों की पुनःजांच कराने का अवसर देती है और यदि आवश्यक हो तो अंकों में सुधार कर सकती है।

MP Board Result 2026 Compartment Exams: कम्पार्टमेंट परीक्षा

एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा 2026 के बारे में जानकारी निम्नलिखित है:

  • कम्पार्टमेंट परीक्षा का उद्देश्य:
      • कम्पार्टमेंट परीक्षा उन छात्रों के लिए होती है जो किसी एक या अधिक विषयों में असफल हो जाते हैं। यह उन्हें एक और मौका देती है कि वे उस विषय में पास हो सकें और अपनी शिक्षा जारी रख सकें।
  • परीक्षा की तारीखें:
      • 10वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा: आमतौर पर जून के पहले से तीसरे सप्ताह तक आयोजित की जाती है।
      • 12वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा: जून 2026 में आयोजित की जाएगी।
  • आवेदन प्रक्रिया:
      • छात्रों को कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन करना होगा, जिसके लिए उन्हें एक निर्धारित शुल्क का भुगतान करना पड़ता है।
      • आवेदन MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा या छात्र अपने स्कूल से संपर्क कर सकते हैं।
  • परीक्षा पैटर्न:
    • कम्पार्टमेंट परीक्षा में छात्रों को केवल उन विषयों की परीक्षा देनी होती है जिनमें वे असफल हुए हैं।
    • परीक्षा पैटर्न मुख्य परीक्षा के समान ही होता है, जिसमें थ्योरी और इंटरनल असेसमेंट दोनों शामिल होते हैं।

Madhya Pradesh Board of Secondary Education (MPBSE): मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के बारे में

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) एक स्वायत्त शासी निकाय है, जो मध्य प्रदेश राज्य में स्कूली शिक्षा प्रणाली को नियंत्रित करता है। यह मंडल हायर सेकेंडरी (12वीं) और हाई स्कूल (10वीं) परीक्षाओं का संचालन करता है और राज्य में स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करता है।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Apr 3, 2025, 17:44 IST

Trending

Latest Education News