अंतिम दिन आज: AIIMS, नई दिल्ली में जूनियर रेजिडेंट पदों के लिए
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) ने जूनियर रेजिडेंट के 79 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) ने जूनियर रेजिडेंट के 79 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. पात्र उम्मीदवार निर्धारित फॉर्म के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं और 29 अगस्त 2017 को इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं.
अधिसूचना विवरण:
अधिसूचना सं.: 07/2017-Acad.I
महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 29 अगस्त 2017
ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में पदों का विवरण:
जूनियर रेजिडेंट: 79 पद
• ब्लड बैंक - 02 पद
• ब्लड बैंक (सीएनसी) - 01 पद
• रुमेटोलॉजी- 01 पद
• कम्युनिटी मेडिसिन - 01 पद
• डर्मेटोलॉजी और वीनेरोलॉजी- 01 पद
• ईएचएस - 01 पद
• इमरजेंसी मेडिसिन - 44 पद
• इमरजेंसी मेडिसिन (टीसी) - 06 पद
• नेफ्रोलॉजी- 02 पद
• हड्डी रोग (ट्रामा सेंटर) - 01 पद
• पेडियेट्रिक्स (केजुअल्टी) - 04 पद
• साइकाइट्री - 03 पद
• रेडियोलॉजी (ट्रामा सेंटर) - 02 पद
• सर्जरी (ट्रामा सेंटर) -10 पद
जूनियर रेजिडेंट के पदों के लिए पात्रता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता:
उम्मीदवारों ने एमबीबीएस (इंटर्नशिप पूरा करने सहित) या डीएमसी / डीडीसी / एमसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष डिग्री प्राप्त की हो. यदि उम्मीदवार का चयन हो जाये तो नौकरी पर लगने से पहले उम्मीदवार का राज्य पंजीकरण अनिवार्य है.
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में जूनियर रेजिडेंट के पदों के लिए आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार निर्धारित फॉर्म के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं और जवाहरलाल ऑडिटोरियम / सम्मेलन हॉल, एम्स, नई दिल्ली में 29 अगस्त 2017 (मंगलवार) को सुबह 09.30 बजे सभी आवश्यक दस्तावेजों और अपने भरे हुए आवेदन फॉर्म के साथ इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं.
