CDMO, मयूरभंज डिस्ट्रिक्ट भर्ती 2020: 466 पैरामेडिकल स्टाफ पदों की वेकेंसी के लिए करें आवेदन
CDMO, मयूरभंज डिस्ट्रिक्ट ने पैरामेडिकल स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है.
CDMO, मयूरभंज डिस्ट्रिक्ट भर्ती 2020: CDMO, मयूरभंज डिस्ट्रिक्ट ने पैरामेडिकल स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 4 अप्रैल 2020 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
अधिसूचना तिथि: 28 मार्च 2020
मयूरभंज डिस्ट्रिक्ट भर्ती 2020 के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि: 4 अप्रैल 2020
मयूरभंज डिस्ट्रिक्ट भर्ती 2020 रिक्ति विवरण:
पैरामेडिकल स्टाफ के लिए कुल रिक्तियों की संख्या - 466 पद
स्टाफ नर्स - 65 पद
लैब टेक्निशियन - 28 पद
रेडियोग्राफर - 23 पद
फार्मासिस्ट - 26 पद
एमपीएचडब्ल्यू (महिला) - 165 पद
एमपीएचडब्ल्यू (पुरुष) - 159 पद
मयूरभंज डिस्ट्रिक्ट भर्ती 2020 पात्रता मानदंड:
शैक्षणिक योग्यता:
स्टाफ नर्स - राज्य के सरकारी कॉलेजों / किसी भी आईएनसी द्वारा मान्य पंजीकरण संख्या के साथ विधिवत मान्यता प्राप्त और अनुमोदित अन्य संस्थानों से जीएनएम / बी.एससी नर्सिंग उत्तीर्ण होना चाहिए.
लैब टेक्नीशियन, रेडियोग्राफर - मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी (डीएमएलटी) / मेडिकल रेडिएशन टेक्नोलॉजी (डीएमआरटी) कोर्स गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ स्टेट / किसी भी एआईसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त और अनुमोदित अन्य संस्थानों से उत्तीर्ण डिप्लोमा डिग्री होनी चाहिए.
फार्मासिस्ट -राज्य सरकार के मेडिकल कॉलेज और एआईसीटीई द्वारा अनुमोदित किसी अन्य मान्यता प्राप्त निजी संस्थान से डी फार्म डिग्री होना चाहिए.
MPHW (महिला) - INC द्वारा अनुमोदित संस्थानों से स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला प्रशिक्षण पाठ्यक्रम और मिडवाइव्स बोर्ड से उत्तीर्ण और वैध ओडिशा नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए.
MPHW (पुरुष) - राज्य के मेडिकल कॉलेज और एआईसीटीई द्वारा अनुमोदित किसी अन्य मान्यता प्राप्त निजी संस्थान से डी.फार्मा डिग्री होनी चाहिए.
मयूरभंज डिस्ट्रिक्ट भर्ती 2020 आयु सीमा - 21 वर्ष से कम नहीं.
इसे भी पढ़ें-
झारखंड केन्द्रीय विश्वविद्यालय (CUJ) भर्ती 2020: 46 फैकल्टी पदों के लिए करें आवेदन
ICMR भर्ती 2020: 150 JRF पदों की वेकेंसी के लिए 27 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन शुरू
मयूरभंज डिस्ट्रिक्ट भर्ती 2020 आवेदन प्रक्रिया:
इच्छुक उम्मीदवार दस्तावेजों के साथ 04 अप्रैल 2020 तक या उससे पहले cdmombj@gmail.com पर अपना बायोडाटा भेजकर मयूरभंज डिस्ट्रिक्ट भर्ती 2020 के लिए आवेदन कर सकते हैं.