गुजरात मेट्रो रेल भर्ती 2020: 145 सर्वेयर एवं अन्य पदों की वेकेंसी के लिए gujaratmetrorail.com पर करें आवेदन
गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (GMRC) ने डिप्टी जनरल मैनेजर, सर्वेयर एवं अन्य पदों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.
गुजरात मेट्रो भर्ती 2019: गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (GMRC) ने चीफ जनरल मैनेजर / जनरल मैनेजर, अपर जनरल मैनेजर, सीनियर डिप्टी जनरल मैनेजर, एडिशनल जनरल मैनेजर, मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, सीनियर इंजीनियर, डिप्टी जनरल मैनेजर और सर्वेयर की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार गुजरात मेट्रो भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 04 मार्च से 03 अप्रैल 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
अधिसूचना विवरण:
अधिसूचना संख्या - GMRC / HR / RECT / CIVIL-SER / Mar - 2020/01
महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन की अंतिम तिथि - 03 अप्रैल 2020
गुजरात मेट्रो रिक्ति विवरण:
कुल पद - 43
• चीफ जनरल मैनेजर / जनरल मैनेजर (सिविल) - 4 पद
• अपर जनरल मैनेजर (सिविल डिजाइन / ट्रैक) - 3 पद
• एडिशनल जनरल मैनेजर (सिविल / अंडरग्राउंड) / सीनियर डिप्टी जनरल मैनेजर (सिविल) / डिप्टी जनरल मैनेजर (सिविल) / डिप्टी जनरल मैनेजर (सिविल - क्यूए / क्यूसी) / डिप्टी जनरल मैनेजर (सिविल - सुरक्षा) / डिप्टी जनरल मैनेजर - मल्टी मोडल इंटीग्रेशन (ट्रांसपोर्ट प्लानिंग) - 10 पद
• मैनेजर (सिविल), मैनेजर (आर्कीटेक्ट) और मैनेजर - मल्टी मॉडल इंटीग्रेशन (ट्रांसपोर्ट प्लानिंग), असिस्टेंट मैनेजर (सिविल), असिस्टेंट मैनेजर/ मैनेजर - मल्टी मोडल इंटीग्रेशन (ट्रांसपोर्ट प्लानिंग) - 24 पद
• इंजीनियर (सिविल) - 30 पद
• सर्वेयर (सिविल) - 2 पद
मैनेजरियल पदों के लिए पात्रता मानदंड:
शैक्षणिक योग्यता और अनुभव:
• चीफ जनरल मैनेजर / जनरल मैनेजर (सिविल) - उम्मीदवार को सरकार मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से 60% अंकों / समकक्ष CGPA के साथ बीई/बीटेक (सिविल) इंजीनियरिंग स्नातक होना चाहिए. उम्मीदवारों को न्यूनतम 20 वर्ष की प्रासंगिक अनुभव होना चाहिए.
• इंजीनियर - उम्मीदवार के पास प्लानिंग में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान न्यूनतम 60% अंकों / समकक्ष CGPA के साथ स्नातक होना चाहिए. सिविल इंजीनियरिंग के प्रतिष्ठित निजी संगठन में कार्यकारी स्तर का न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव या 2 साल सरकार / PSU के कार्यकारी स्तर के पद का अनुभव.
• सर्वेयर (सिविल) - उम्मीदवार को सरकार से सिविल इंजीनियरिंग (3 वर्ष का डिप्लोमा) में डिप्लोमा होना चाहिए.
अधिक जानकारी के लिए, नीचे दिए गए विस्तृत अधिसूचना की जाँच करें.
| ऑफिशियल नोटिफिकेशन | क्लिक करें |
| ऑफिशियल वेबसाइट | क्लिक करें |
अन्य सरकारी नौकरियां:
NCL भर्ती 2020: 93 एकाउंटेंट / कॉस्ट अकाउंटेंट टेक ग्रेड-ए और अन्य पदों के लिए करें ऑनलाइन आवेदन
गुजरात मेट्रो मैनेजरियल नौकरियां 2020 के लिए आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार 03 अप्रैल 2020 तक या उससे पहले गुजरात मेट्रो के आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.