UPSC Recruitment 2020: यूपीएससी ने 85 असिस्टेंट इंजीनियर एवं अन्य पदों की वेकेंसी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ायी, जानें अब कब तक होगा आवेदन
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 85 असिस्टेंट इंजीनियर, डिप्टी डायरेक्टर एवं अन्य पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. जानें अब कब तक कर सकते हैं आवेदन.
UPSC Recruitment 2020: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर, डिप्टी डायरेक्टर एवं अन्य पदों की वेकेंसी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अब योग्य उम्मीदवार UPSC Recruitment 2020 के लिए निर्धारित प्रारूप के तहत 30 जुलाई 2020 तक आवेदन कर सकते हैं.
संघ लोक सेवा आयोग के ऑफिशियल वेबसाइट पर UPSC Recruitment 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है.
महत्वपूर्ण तिथि:
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 30 जुलाई 2020
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) रिक्ति विवरण:
चीफ डिजाईन इंजीनियर- 1 पद
डिप्टी सुप्रिनटेन्डिंग- 2 पद
असिस्टेंट इंजीनियर- 63 पद
असिस्टेंट वेटनरी ऑफिसर- 1 पद
असिस्टेंट डायरेक्टर (ऑफिशियल लैंग्वेज)- 13 पद
असिस्टेंट एम्प्लॉयमेंट ऑफिसर- 2 पद
डिप्टी डायरेक्टर- 3 पद
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा:
चीफ डिजाईन इंजीनियर- किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी संस्थान से मेकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री या इंस्टीट्यूशन इंजीनियर्स (मेकेनिकल इंजीनियरिंग).
आयु सीमा: 50 वर्ष
डिप्टी डायरेक्टर- पोस्ट ग्रेजुएट के साथ मास्टर्स डिग्री या हिस्ट्री/सोशियोलॉजी/इकोनॉमिक्स/पॉलिटिकल साइंस/पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन/जियोग्राफी/लॉ में समकक्ष पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए.
आयु सीमा: 43 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता के सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए विस्तृत अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें.
इसे भी पढ़ें-
DMHO कुर्नूल भर्ती 2020: 107 स्टाफ नर्स, लैब-टेक्निशियन और अन्य पदों की वेकेंसी के लिए करें आवेदन
औषधि (Oushadhi) भर्ती 2020: 500 + बॉयलर ऑपरेटर, अप्रेंटिस एवं अन्य पदों की वेकेंसी के लिए करें आवेदन
PMC भर्ती 2020: 635 स्टाफ नर्स, एमओ और अन्य पदों की वेकेंसी के लिए करें आवेदन
यहाँ पायें-इस सप्ताह का रोजगार समाचार
| अंतिम तिथि बढ़ने के सम्बन्ध में नोटिस ऑफिशियल नोटिफिकेशन | |
| ऑफिशियल वेबसाइट | क्लिक करें |
आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के ऑफिशियल वेबसाइट से 30 जुलाई 2020 तक या इससे पहले असिस्टेंट इंजीनियर, डिप्टी डायरेक्टर एवं अन्य पदों की निकली वेकेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं.