NTA CUET UG 2026: रिपोर्टिंग टाइम से लेकर ड्रेस कोड तक, एग्जाम सेंटर पहुंचने से पहले पढ़ें ये दिशा-निर्देश
NTA ने CUET UG 2026 एग्जाम के लिए ड्रेस कोड और अनिवार्य प्रोटोकॉल के संबंध में एक पूरी डिटेल्ड गाइडलाइन जारी कर दी है। एग्जाम में शामिल होने से पहले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सभी डिटेल्ड नियमों के बारें में जानें। साथ ही, यहां से पाएं सभी जानकारी।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET), UG 2026 के लिए निर्धारित नियमों और सावधानियों का डिटेल्ड डाटा देते हुए एक ऑफिशियल गाइडलाइन जारी की है, जिसमें CUET UG 2026 के एग्जाम के लिए सख्त ड्रेस कोड और नियम शामिल है।
इस नेशनल लेवल की कॉलेज एंट्रेंस एग्जाम जो 11 मई से 31 मई तक चलने वाले इस देश की सबसे बड़े एंट्रेंस एग्जाम में से एक में शामिल होने वाले लाखों छात्रों के लिए इन नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। इसलिए NTA ने एग्जाम प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए ऑफिशियल अधिसूचना में ड्रेस कोड और सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने का आदेश दिया है।
रिपोर्टिंग टाइम और शिफ्ट का टाइम
NTA ने कहा कि किसी भी छात्र को गेट बंद होने के बाद एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही, सुरक्षा जांच (Frisking) के लिए भी छात्रों को समय से पहले पहुंचना होगा। छात्र नीचे दी गई टेबल से जानें शिफ्ट टाइम।
| शिफ्ट | एग्जाम का टाइम | रिपोर्टिंग टाइम | गेट बंद होने का टाइम |
| शिफ्ट 1 | सुबह 9:00 - 12:00 | सुबह 7:00 बजे | सुबह 8:30 बजे |
| शिफ्ट 2 | दोपहर 3:00 - 6:00 | दोपहर 1:00 बजे | दोपहर 2:30 बजे |
साथ ही, यदि आप धार्मिक या पारंपरिक पोशाक जैसे हिजाब, पगड़ी, कड़ा या कृपाण पहन रहे हैं, तो उन छात्रों को रिपोर्टिंग टाइम से कम से कम 2 घंटे पहले सेंटर पर पहुंचना होगा, जिससे सुरक्षा जांच सही ढंग से हो सके।
(Dress Code) CUET UG 2026: क्या पहनें और क्या नहीं?
एग्जाम की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए NTA ने कपड़ों और जूतों के लिए कड़े निर्देश दिए हैं:
पुरुष छात्रों के लिए:
- क्या पहनें: हल्के कपड़े, आधी आस्तीन की टी-शर्ट या शर्ट।
- क्या न पहनें: फुल स्लीव्स के कपड़े, हुडी, जैकेट, या बड़े बटन वाले कपड़े। भारी पॉकेट वाले कार्गो या जींस से बचें। बेल्ट पहनना मना है।
महिला छात्रों के लिए:
- क्या पहनें: साधारण कुर्ती, टॉप या सलवार सूट (बिना भारी कढ़ाई के)। आधी आस्तीन के कपड़े ही पहनें।
- क्या न पहनें: दुपट्टा (यदि संभव हो तो), बड़े बटन, ब्रूच, फूल या धातु वाले कपड़े। किसी भी प्रकार के गहने (कान की बाली, अंगूठी, चूड़ी, हार) पहनकर न जाएं। बालों में साधारण रबर बैंड लगाएं, धातु के क्लिप नहीं।
फुटवियर (जूते-चप्पल):
- अनुमति है: साधारण चप्पल या कम हील वाले सैंडल।
- वर्जित है: जूते (खासकर मोटे सोल वाले), बूट्स या ऊँची हील वाले सैंडल।
Prohibited Items की लिस्ट
एग्जाम हॉल के अंदर छात्र इन निम्नलिखित चीजों को ले जाना पूरी तरह मना है:
- इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स: मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, माइक्रोफोन, कैलकुलेटर या फिटनेस बैंड।
- स्टेशनरी: ज्योमेट्री बॉक्स, पेंसिल बॉक्स, कोई भी लिखा हुआ कागज या किताब (एडमिट कार्ड के अलावा), स्केल या लॉग टेबल।
- अन्य: धूप का चश्मा, वॉलेट, हैंडबैग, बेल्ट या टोपी।
- खाने-पीने का सामान: कोई भी खाने की चीज़ परीक्षा हॉल में नहीं ले जा सकते (मधुमेह के रोगियों के लिए विशेष अनुमति है)।
साथ ले जाने वाले जरूरी डॉक्यूमेंट्स
सेंटर पर एंट्री के लिए छात्रों के पास ये डॉक्यूमेंट्स होना काफी जरूरी हैं:
- एडमिट कार्ड: एक साफ प्रिंटआउट (NTA की वेबसाइट से डाउनलोड किया हुआ)।
- फोटो आईडी: आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, या वोटर आईडी (ओरिजिनल कॉपी)।
- पासपोर्ट साइज फोटो: वही फोटो जो आपने आवेदन फॉर्म में अपलोड की थी (अटेंडेंस शीट पर चिपकाने के लिए)।
- ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल: केवल पारदर्शी यानी ट्रांसपेरेंट बोतल की अनुमति है।
- पेन: साधारण पारदर्शी बॉलपॉइंट पेन।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.