DBRAU Result 2026 जारी, dbrau.ac.in से डाउनलोड करें आगरा यूनिवर्सिटी UG -PG मार्कशीट PDF

Last Updated: Mar 22, 2026, 11:09 IST

DBRAU UG and PG Result 2026 OUT: डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (DBRAU), आगरा ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट dbrau.ac.in पर UG और PG कोर्स के सेमेस्टर के परिणाम जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने इन परीक्षाओं में भाग लिया था, वे अब अपने रोल नंबर की मदद से DBRAU रिजल्ट 2026 आसानी से चेक कर सकते हैं। छात्रों की सुविधा के लिए, हमने Agra University Result 2026 देखने का डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है।

Agra University Result 2026 जारी हुआ।
Agra University Result 2026 जारी हुआ।

DBRAU UG and PG Result 2026 OUT: डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (DBRAU), आगरा ने दिसंबर 2025 में आयोजित बैक पेपर, एक्स-स्टूडेंट और रेगुलर परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। ये रिजल्ट BCA, MSc कंप्यूटर साइंस, BBA लॉजिस्टिक्स, MA ग्रामीण समाजशास्त्र एवं सामुदायिक विकास, MA ग्रामीण अर्थशास्त्र एवं सहकारिता, BA, BCom, BSc, BCom वोकेशनल, MA AIHC, MA भूगोल, MA मनोविज्ञान, MCom, MSc रसायन विज्ञान, MSc भौतिक विज्ञान, MSc सांख्यिकी सहित अन्य पाठ्यक्रमों के लिए घोषित किए गए हैं। जिन छात्रों ने इन कोर्स की परीक्षाएं दी थीं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट dbrau.ac.in पर जाकर अपना आगरा यूनिवर्सिटी रिजल्ट 2026 ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। आगरा यूनिवर्सिटी रिजल्ट 2026 देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।

DBRAU Result 2026 Download Link 

डॉ. भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी, आगरा (DBRAU) का रिजल्ट 2026 लिंक ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। छात्र नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपना BA, BSc, BCom, MA, MSc आदि कोर्स का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

DBRAU Result 2026 Link

यहां क्लिक करें

Agra University Result 2026 कैसे चेक करें? 

छात्र नीचे दिए स्टेप्स की मदद से अपना डॉ. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय परिणाम 2026 देख सकते हैं। 

चरण 1: विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट dbrau.ac.in पर जाएं।

चरण 2: नीचे स्क्रॉल करें और वहां उपलब्ध “Result” विकल्प पर क्लिक करें।

चरण 3: “Examinations” अनुभाग चुनें और फिर “2025-26” सत्र पर क्लिक करें।

चरण 4: एक नई विंडो खुलेगी।

चरण 5: सभी आवश्यक विवरण भरें और फिर “Search” पर क्लिक करें।

DBRAU Marksheet PDF पर उल्लिखित विवरण

DBRAU की मार्कशीट PDF में छात्र की व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दी होती है। रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद सभी डिटेल्स को ध्यान से जरूर जांच लें।

  • छात्र का नाम (Student Name)

  • पिता का नाम (Father’s Name)

  • माता का नाम (कभी-कभी)

  • रोल नंबर (Roll Number)

  • एनरोलमेंट नंबर (Enrollment Number)

  • यूनिवर्सिटी का नाम (DBRAU, Agra)

  • कोर्स का नाम (BA / BSc / BCom / MA / MSc आदि)

  • सेमेस्टर / वर्ष (Semester/Year)

  • परीक्षा का नाम (Regular/Private)

  • परीक्षा सत्र (Exam Session – 2026 आदि)

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Mar 20, 2026, 19:21 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News