This is an archived article last updated on May 15, 2020. The information may be outdated.

DDA भर्ती 2020:12वीं पास के लिए मौका, सेक्रेटेरिअल असिस्टेंट,पटवारी सहित 629 पद, आवेदन का आज है अंतिम दिन @dda.gov.in

Last Updated: May 15, 2020, 12:31 IST

DDA में सेक्शन ऑफिसर (गार्डन), स्टेनोग्राफर, जूनियर सेक्रेटेरिअल असिस्टेंट, डिप्टी डायरेक्टर, असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट अकाउंटेंट, पटवारी सहित कुल 629 पदों पर आवेदन के लिए आज अर्थात 15 मई 2020 अंतिम दिन है.

DDA Recruitment 2020
DDA Recruitment 2020

डीडीए भर्ती 2020: अगर अभी तक आपने डीडीए भर्ती 2020 के अंतर्गत 629 पदों के लिए आवेदन नहीं किया है तो आज अर्थात 15 मई 2020 आवेदन का अंतिम दिन है.  अगर आप 10वीं/12वीं/ग्रेजुएट पास युवा हैं तो DDA में सरकारी नौकरी के सपने को साकार करने का अभी भी आपके पास मौका है.

जी हाँ...सेक्शन ऑफिसर (गार्डन), स्टेनोग्राफर, जूनियर सेक्रेटेरिअल असिस्टेंट, डिप्टी डायरेक्टर, असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट अकाउंटेंट, पटवारी सहित कुल 629 पदों पर आवेदन के लिए अंतिम तिथि 15 मई 2020 है. तो फिर देर किस बात की...आज भी आप इन पदों के लिए आवेदन कर DDA में सरकारी नौकरी के अवसर को हाथ से जाने नहीं दें. 

आप जानते हैं कि कोविड-19 के कारण दिल्ली विकास प्राधिकरण ने डीडीए भर्ती 2020 के अंतर्गत पदों पर आवेदन के लिए अंतिम तिथि बढाकर अब 15 मई 2020 कर दिया था. अब भी आपके पास आवेदन करने का अवसर है अगर आप इन पदों की भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बनना चाहते हैं. 

कुल मिलकर 629 पदों के लिए घोषित होने वाली इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर होगी. डीडीए भर्ती 2020 के अंतर्गत जारी अधिसूचना के अनुसार पदों कि संख्या निम्न प्रकार है.-

  • डिप्टी डायरेक्टर (सिस्टम)-02 पद
  • डिप्टी डायरेक्टर (प्लानिंग)-05 पद
  • असिस्टेंट डायरेक्टर (सिस्टम)-02 पद
  • असिस्टेंट डायरेक्टर (प्लानिंग)-05 पद
  • असिस्टेंट अकाउंटेंट ऑफिसर-11 पद
  • आर्किटेक्ट ऑफिसर-08 पद
  • प्लानिंग असिस्टेंट-01 पद
  • सेक्शन ऑफिसर (गार्डन)-48 पद
  • सर्वेयर-11 पद
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड डी-100 पद
  • पटवारी-44 पद
  • जूनियर सेक्रेटेरिअल असिस्टेंट-292 पद
  • माली-100 पद     

जहाँ तक आवेदन प्रक्रिया का प्रश्न है, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 01 अप्रैल 2020 से आरंभ होगी. इच्छुक  और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 15 मई 2020 तक आवेदन कर सकते हैं. 

 डीडीए भर्ती 2020: अंतिम तिथि सम्बन्धी शुद्धिपत्र 

 डीडीए भर्ती 2020: शुद्धिपत्र

डीडीए भर्ती 2020 PDF

ऑनलाइन एप्लीकेशन विंडो 01 अप्रैल 2020 से लेकर अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2020 तक ओपन रहेगी. डीडीए भर्ती 2020 के अंतर्गत भर्ती प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया सहित अन्य विस्तृत जानकारी के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें. 

 

 

Manish Kumar
Manish Kumar

Assistant Manager - Editorial

Manish Kumar, an education Journalist and content professional with 15+ years of experience in Education and Career Development domain in digital and print media. He has previously worked with All India Radio (External Service Division), State Times and others. A Science Graduate (Hons in Physics) with PGJMC in Journalism and Mass Communication. At Jagranjosh, he used to create high-quality, engaging educational content for Education and Career sections including News/Notifications/Current Affairs/Preparation etc. He can be reached at manish.kumarcnt@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 15, 2020, 12:31 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News