This is an archived article last updated on Jul 7, 2025. The information may be outdated.

DSSSB Recruitment 2025: मौका! डीएसएसएसबी के 2119 पदों पर भर्ती, योग्य उम्मीदवार 8 जुलाई से करें आवेदन

Last Updated: Jul 7, 2025, 16:09 IST

DSSSB Recruitment 2025: DSSSB के ढेरों पदों पर आवेदन मांगे गए है, जिसके तहत आवेदन प्रक्रिया 8 जुलाई, 2025 को शुरू की जाएगी। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए नीचे लेख पढ़ सकते हैं।

DSSSB Recruitment 2025
DSSSB Recruitment 2025

DSSSB Recruitment 2025: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिसके तहत 2119 पदों के लिए ऑनलाइन फॉर्म 8 जुलाई 2025 से शुरू होकर 7 अगस्त 2025 तक जारी रहेगी। रिक्त पदों से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है। 

वहीं उम्मीदवार आयु सीमा, रिक्ति विवरण, पाठ्यक्रम, वेतन विवरण अधिसूचना, विज्ञापन पर उपलब्ध हैं। आवेदन शुल्क के लिए भुगतान करने की लास्ट 7 अगस्त, 2025 है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे लेख में दी गई जानकारी पढ़ें। 

DSSSB Recruitment 2025: महत्वपूर्ण विवरण 

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) के ढेरों पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल के माध्यम से महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर सकते हैं:

संगठन 

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB)

पदों की संख्या 

2119

आवेदन शुरू होने की तिथि 

8 जुलाई 2025

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि

7 अगस्त 2025

परीक्षा तिथि

अभी जारी नहीं 

एडमिट कार्ड 

अभी जारी नहीं

ऑफिशियल वेबसाइट 

https://dsssbonline.nic.in/

DSSSB Recruitment 2025: आयु सीमा एवं आवेदन शुल्क 

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) भर्ती उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष अधिकतम 27-32 वर्ष तय की गई है। नियमों के अनुसार उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। वहीं, सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये और एससी/एसटी/पीएच निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग शुल्क मोड के माध्यम से किया जा सकता है। 

DSSSB Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता 

संबंधित भर्ती के लिए सभी उम्मीदवारों को मापदंडों को पूरा करना आवश्यक है। नीचे टेबल में शैक्षणिक योग्यताओं की जांच करें:

पद का नाम 

शैक्षणिक योग्यता 

मलेरिया इंस्पेक्टर

  • कक्षा 10वीं विज्ञान विषय के साथ।

  • सेनेटरी इंस्पेक्टर या मलेरिया इंस्पेक्टर कोर्स में डिप्लोमा।

  • 3 वर्ष का अनुभव.

  • आयु सीमा : 18-27 वर्ष

आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट

  • कक्षा 10वीं मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण।

  • प्रशिक्षित आयुर्वेदिक कम्पाउंडर
    2 वर्ष का अनुभव।

  • आयु सीमा : 18-32 वर्ष

पीजीटी इंजीनियरिंग ग्राफिक्स (पुरुष)

  • सिविल / मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई / बीटेक डिग्री।

  • आयु सीमा : अधिकतम 30 वर्ष

पीजीटी इंजीनियरिंग ग्राफिक्स (महिला)

  • सिविल / मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई / बीटेक डिग्री।

  • आयु सीमा : अधिकतम 30 वर्ष

पीजीटी अंग्रेजी (पुरुष)

  • न्यूनतम 50% अंकों के साथ अंग्रेजी में मास्टर डिग्री और बी.एड या बीए बीएड / बीएससी बीएड / बीईडी-एमईडी कोर्स।

  • आयु सीमा : अधिकतम 30 वर्ष

पीजीटी अंग्रेजी (महिला)

  • न्यूनतम 50% अंकों के साथ अंग्रेजी में मास्टर डिग्री और बी.एड या बीए बीएड / बीएससी बीएड / बीईडी-एमईडी कोर्स।

  • आयु सीमा : अधिकतम 30 वर्ष.

पीजीटी संस्कृत (पुरुष)

  • न्यूनतम 50% अंकों के साथ संस्कृत में मास्टर डिग्री और बी.एड या बीए बीएड / बीएससी बीएड / बीएड-एमएड कोर्स।

  • आयु सीमा : अधिकतम 30 वर्ष.

पीजीटी संस्कृत (महिला)

  • न्यूनतम 50% अंकों के साथ संस्कृत में मास्टर डिग्री और बी.एड या बीए बीएड / बीएससी बीएड / बीएड-एमएड कोर्स।

  • आयु सीमा : अधिकतम 30 वर्ष.

पीजीटी बागवानी (पुरुष)

  • न्यूनतम 50% अंकों के साथ बागवानी में मास्टर डिग्री और बी.एड या बीए बीएड / बीएससी बीएड / बीईडी-एमईडी पाठ्यक्रम।

  • आयु सीमा : अधिकतम 30 वर्ष.

पीजीटी कृषि (पुरुष)

  • न्यूनतम 50% अंकों के साथ कृषि में मास्टर डिग्री और बी.एड या बीए बीएड / बीएससी बीएड / बीएड-एमएड कोर्स।

  • आयु सीमा : अधिकतम 30 वर्ष.

सहायक (ऑपरेशन थियेटर)

  • कक्षा 10वीं / 10+2 इंटर विज्ञान के साथ

  • ऑपरेशन रूम असिस्टेंट कोर्स

  • आयु सीमा : 18-27 वर्ष.

फार्मासिस्ट (आयुर्वेद)

  • कक्षा 10वीं मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण

  • उपवैद/भेषज कल्पक पाठ्यक्रम में प्रशिक्षण

  • आयु सीमा : 18-27 वर्ष

  • अन्य पदों के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह

 DSSSB Recruitment 2025: ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म 

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने लाइब्रेरियन भर्ती 01/2025 परीक्षा ऑनलाइन जारी है। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप के जरिए अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://dsssbonline.nic.in/ पर जाएं। 

स्टेप 2 पात्रता, आईडी प्रमाण, पता विवरण, मूल विवरण की जांच करें करें। 

स्टेप 3 प्रवेश फार्म से संबंधित स्कैन दस्तावेज तैयार रखें - फोटो, हस्ताक्षर, आईडी प्रमाण, आदि।

स्टेप 4 आवेदन पत्र जमा करने से पहले पूर्वावलोकन और सभी कॉलम को ध्यान से पढ़ें।

स्टेप 5 फॉर्म को सब्मिट करने के बाद प्रिंट आउट लेना ना भूलें।


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Jul 7, 2025, 16:09 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News