HBSE 10th Rechecking & Re-evaluation 2026: कम नंबरों से हैं परेशान? ऐसे करें रजिस्ट्रेशन, जानें फीस और लास्ट डेट
HBSE 10वीं का रिजल्ट 2026, कल यानी 14 मई 2026 को घोषित किया जा चुका है। बोर्ड ने छात्रों के लिए कॉपियों की रीचेकिंग और री-इवैल्यूएशन की प्रक्रिया भी जारी कर दी है। छात्र यहां से जानें रीचेकिंग और री-इवैल्यूएशन के लिए रजिस्ट्रेशन और फीस की पूरी डिटेल्स।
HBSE 10th Rechecking & Re-evaluation Process 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH), भिवानी ने कल 14 मई 2026 को 10वीं यानी मैट्रिक का रिजल्ट घोषित कर दिया था। बोर्ड ने आज लाखों छात्रों के लिए रीचेकिंग और री-इवैल्यूएशन के प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। जो भी छात्र अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं हैं, या पेपर को दोबारा चेक करवाना चाहते हैं, तो वह अब आसानी से इस प्रक्रिया का उपयोग कर सकते हैं।
HBSE 10th Rechecking & Re-evaluation 2026 Important Dates
BSEH बोर्ड ने छात्रों को स्पष्ट किया है कि वह रीचेकिंग और री-इवैल्यूएशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया रिजल्ट जारी के तुंरत बाद ही शूरू कर दी गई थी। छात्र रीचेकिंग और री-इवैल्यूएशन से जुड़ी सभी ड़ेट्स को जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | डिटेल्स |
| रिजल्ट घोषित होने की डेट | 14 मई 2026 |
| रीचेकिंग और री-इवैल्यूएशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट | 14 मई 2026 |
| रजिस्ट्रेशनकरने की लास्ट डेट | 2 जून 2026 (रिजल्ट के 20 दिनों के भीतर) |
| एक्सपेक्टेड रिजल्ट | जून/जुलाई 2026 |
Rechecking & Re-evaluation 2026 Fee Structure: फीस डिटेल्स के लिए देखें
छात्र एग्जाम के लिए री-चेकिंग और री-इवैल्यूएशन, दोनों के लिए फीस अलग-अलग तय की गई है। छात्र फीस जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। साथ ही, यहां फीस हर एक सब्जेक्ट के अनुसार दी गई है।
| इवेंट | फीस (प्रति सब्जेक्ट) |
| री-चेकिंग (Re-checking) | ₹250 |
| री-इवैल्यूएशन (Re-evaluation) | ₹1,000 (BPL छात्रों के लिए ₹800) |
| आंसर कॉपियों की फोटोकॉपी | ₹500 |
HBSE 10th रीचेकिंग और री-इवैल्यूएशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
छात्र 10वीं के लिए रीचेकिंग और री-इवैल्यूएशन की प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
1. HBSE की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
2. होमपेज पर, 'ऑनलाइन सेवाएं' पर क्लिक करें।
3. वहां ‘Rechecking/Re-evaluation 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
4. फिर, अपनी क्लास चुनें और रोल नंबर को फिल करें।
5. छात्र उन सब्जेक्ट को चुनें, जिनकी आप जांच करवाना चाहते हैं।
6. निर्धारित फीस को ऑनलाइन (Net Banking/Debit/Credit Card) भुगतान करें।
7. रजिस्ट्रेशन सबमिट करें और रसीद का प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।
यहां भी पढ़े: NEET 2026 Re-Exam Date: 21 जून को फिर होगा एग्जाम, NTA द्वारा जारी हुआ Notice
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.