This is an archived article last updated on Apr 29, 2024. The information may be outdated.

[रिजल्ट जारी] HP Board 12th Result 2024 Live: 73.76% छात्र पास, हिमाचल इंटर (१२वीं) बोर्ड रिजल्ट मार्कशीट यहां डाउनलोड करें

Last Updated: Apr 29, 2024, 15:51 IST

हिमाचल प्रदेश (hp boss) बोर्ड के बारहवीं के परिणाम कर दिए गए है. 12वीं रिजल्ट 2024 हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड के अधिकारीयों द्वारा जारी किया गया. परीक्षा में शामिल छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट hpbose.org पर अपना रोल नंबर दर्ज करके देख सकते है. 12वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल के अंक मिलाकर एग्रीगेट कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करने जरुरी है.

HP Board 12th Result 2024, मार्कशीट पर ये डिटेल्स जरुर चेक करें
HP Board 12th Result 2024, मार्कशीट पर ये डिटेल्स जरुर चेक करें

हिमाचल प्रदेश बोर्ड के बारहवीं के परिणाम बस थोड़ी ही देर में जारी हो सकता है. परीक्षा में शामिल छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट hpbose.org पर अपना रोल नंबर दर्ज करके देख सकते है. छात्रों की जानकारी के लिए बता दें कि हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचपीबीओएसई) एचपीबीओएसई कक्षा 12वीं परिणाम 2024 ऑनलाइन मोड में जारी किये जायेंगे. छात्र अपना स्कोर कार्ड बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर बस थोड़ी ही देर में देख पाएंगे, बता दें कि बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी करने की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है.

Check here HPBOSE 12th Result 2024 - Declared

HPBOSE 12th Toppers List 2024 ये है मेधावी टॉपर्स:

स्ट्रीम  नाम  कुल प्राप्तअंक
साइंस       कामाक्षी शर्मा और छाया चौहान 494
आर्ट्स    अर्शिता  490
कॉमर्स      शाव्या  490

-Updated 29 April 2024, 03:45 pm

13,276 छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा में होंगे शामिल: 

एचपी बोर्ड की ओर से रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी गयी है. टॉपरों की लिस्ट में सरकारी स्कूल के 10 और निजी स्कूल के 31 छात्र शामिल है. साथ ही छात्रों की जानकारी के लिए बता दें कि 13,276 छात्र इस बार कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 में शामिल होंगे.    

12th result 2024 hp board साइंस में कामाक्षी और छाया ने किया टॉप:

विज्ञान संकाय में 98.80 फीसदी अंक हासिल कर कामाक्षी शर्मा और छाया चौहान ने 12वीं में टॉप किया है. दोनों ने 500 में से 494 अंक हासिल किए हैं.

इस साल आर्ट्स स्ट्रीम में 98% अंक हासिल कर अर्शिता ने और वाणिज्य संकाय में शाव्या ने 98 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया है. दोनों छात्राओं ने 500 में से 490 अंक हासिल किए हैं. 
 

12th result 2024 hp board: 63,092 उत्तीर्ण छात्र पास

HPBOSE 12वीं परिणाम 2024Live : 60,000 से अधिक छात्र हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए.  12th result 2024 hp board: हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा में कुल 85,777 उम्मीदवार उपस्थित हुए, जिनमें से 63,092 उत्तीर्ण हुए हैं. उत्तीर्ण प्रतिशत 73.76 (12th result hpbose org) प्रतिशत है. 

-Updated 29 April 2024, 03:19 pm

HPBOSE कक्षा 12 की परीक्षा में 73.76% छात्र पास

एचपीबीओएसई 12वीं परिणाम 2024 Live: एचपीबीओएसई ने कहा कि एचपी बोर्ड कक्षा 12 की अंतिम परीक्षा में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 73.76 प्रतिशत है. टॉप 10 में में 30 लड़कियों सहित 41 स्टूडेंट्स है.

HP Board 12th Result 2024 Live: प्रेस कांफ्रेंस 2024

एचपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी करने की तैयारी पूरी हो गयी है. बस थोड़ी ही देर में रिजल्ट जारी किया जायेगा.

-Updated 29 April 2024, 02:54 pm

[HP boss] HP Board 12th Result 2024 Live: ये रहा रिजल्ट होम पेज

 

-Updated 29 April 2024, 02:29 pm

HPBOSE 12th Result 2024: वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोडिंग का काम जारी:

एचपी बोर्ड 12वीं 2024 के परिणाम का ऑफिसियल वेबसाइट पर अपलोडिंग का काम जारी है क्योंकि रिजल्ट का पेज अभी ओपन नहीं हो रहा है.  

-Updated 29 April 2024, 02:28 pm

HPBOSE 12th Result 2024: वेबसाइट क्रैश! ऑफ़लाइन कैसे देखें रिजल्ट 

HPBOSE 12वीं Result 2024 का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर आज जारी किया जायेगा. यदि ऑफिसियल वेबसाइट किसी कारण से क्रैश हो जाती है तो

  • ऑफ़लाइन मोड में छात्र अपना रिजल्ट देख सकते है. 
  • HPBOSE 12वीं रिजल्ट SMS के माध्यम से देख सकते है-
  • अपने फोन पर SMS एप्लीकेशन ओपन करें 
  • अब HP12 रोल नंबर टाइप करें 
  • SMS को 56263 पर भेज दें आपका रिजल्ट आपके फोन पर दिखाई देगा.

-Updated 29 April 2024, 02:06 pm

HP Board 12th Result 2024: 85 हजार छात्रों का इंतजार होगा ख़त्म

हिमचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की ओर से इस साल 2,258 परीक्षा केंद्रों पर 12वीं की परीक्षा का आयोजन किया गया था. इस साल 85 हजार छात्रों ने बोर्ड एग्जाम के लिए पंजीकरण कराया था. 4 अप्रैल से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हुआ था जिसे समय पर पूरा कर लिया गया था.   

-Updated 29 April 2024, 01:49 pm

HP Board 12th Result 2024 Live: मार्कशीट पर ये डिटेल्स जरुर चेक करें 

  • बोर्ड का नाम
  • रिजल्ट का नाम
  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • पिता का नाम
  • माता का नाम
  • विषयों के नाम (थ्योरी) 
  • विषयों के नाम (प्रैक्टिकल) 
  • प्राप्त अंक
  • रिजल्ट स्टेटस (सफल/असफल)

-Updated 29 April 2024, 01:37 pm

HP Board 12th Result 2024 Live: ये है पिछले साल के मेधावी

स्ट्रीम  नाम  परसेंटेज 
साइंस       ओजस्विनी उपमन्यु 98.6%
आर्ट्स    तरनिजा शर्मा    97.4%
कॉमर्स      वृंदा ठाकुर     98.4%

-Updated 29 April 2024, 01:31 pm

HP Board 12th Result: कितने नंबर आएंगे तो होंगे पास 

हिमाचल बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल के अंक मिलाकर एग्रीगेट कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करने जरुरी है. लेटेस्ट अपडेट के तहत छात्रों को बता दें कि आज 2.30 बजे 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित होगा. 

-Updated 29 April 2024, 01:23 pm

HP Board 12th Result 2024 Live: इन स्टेप्स से देखें रिजल्ट 

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org ओपन करें
  • रिजल्ट पेज पर जाएं और फिर 12वीं रिजल्ट 2024 पर क्लिक करें 
  • कक्षा 12 परिणाम लिंक ओपन हो जायेगा 
  • अब अपना रोल नंबर दर्ज करें 
  • एचपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें.

-Updated 29 April 2024, 01:15 pm  

HP Board 12th Result 2024 Live, एचपी बोर्ड धर्मशाला स्कोरकार्ड 

छात्र अपना १२वीं रिजल्ट 2024 आधिकारी वेबसाइट पर देख सकते है. ऑनलाइन hpbose.org परिणाम 12वीं कक्षा का स्कोरकार्ड अनंतिम है. छात्र परिणाम घोषित होने के कुछ दिनों बाद अपने संबंधित स्कूलों से अपनी मूल मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे. 

-Updated 29 April 2024, 12:52 pm  

HP Board 12th Result 2024 Live, पिछली साल 79.4% छात्र हुए थे पास 

  • परीक्षा में शामिल कुल छात्र- 1,05,369
  • परीक्षा में पास छात्र- 83,418
  • कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल छात्र- 13,335  

-Updated 29 April 2024, 12:44 pm  

HP Board 12th Result 2024 Live, यहां चेक करें रिजल्ट

हिमाचल बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल छात्र बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करके अपना परिणाम देख सकते है. ये रहा ऑफिसियल लिंक-  

-Updated 29 April 2024, 12:36 pm

HP Board 12th Result 2024 Live, मेधावी छात्रों की लिस्ट होगी जारी  

हिमाचल शिक्षा बोर्ड आज 2:30 बजे 12वीं के परिणाम जारी करने के लिए प्रेस वार्ता का आयोजन करेगा. रिजल्ट के साथ इस साल के मेधावी छात्रों की टॉपर्स लिस्ट भी जाती की जाएगी. छात्रों के रिजल्ट 2024 बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर अपलोड किये जायेंगे. 12वीं रिजल्ट 2024 हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा द्वारा जारी किया जा सकता है. 

-Updated 29 April 2024, 12:28 pm  

HP Board 12th Result 2024, 28 मार्च को संपन्न हुई थी परीक्षा

सभी को ज्ञात है कि हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने साल 2024 की 12वीं की परीक्षा का आयोजन पूरे प्रदेश में  1 से 28 मार्च, 2024 के बीच आयोजित करायी थी. वें 10वीं की परीक्षाएं 2 से 21 मार्च, 2024 के बीच आयोजित की गयी थी. 10वीं के भी परिणाम जल्द ही जारी किये जायेंगे. 

-Updated 29 April 2024, 12:19 pm  

HP Board 12th Result 2024, पिछले कुछ वर्षों के स्टैट्स

साल 

पास परसेंटेज  

कुल छात्र 

2023

79.74

1,05,369

2022

93.91

87,871

2021

92.7

100799

2020

76.07

86633

2019

62.01

95492

2018

69.67

98,281

2017

72.89

1,02,007

2016

78.93

1,01,104

2015

65

4,55,784

- Updated 29 April 2024, 12:13 AM       

HP Board 12th Result 2024 Live कब आ रहा बारहवीं परिणाम 

एचपीबीओएसई एचपी बोर्ड परिणाम 2024 कक्षा 12 के परिणाम आज दोपहर 2:30 बजे घोषित करने वाला है. रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट आप यहाँ देख सकते है. 
- Updated 29 April 2024, 11:53 AM       

HP Board 12th Result 2024 कहां देखें 12वीं के परिणाम सबसे पहले

हिमाचल बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में शामिल छात्र अपना रिजल्ट नीचे दी गयी बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर सबसे पहले देख सकते है-  

HP Board 12th Result 2024 हाई लाइट्स

बोर्ड का नाम हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (HPBOSE)
परीक्षा का नाम एचपीबीओएसई कक्षा 12वीं
परिणाम दिनांक 29 अप्रैल, 2024 
ऑफिसियल रिजल्ट वेबसाइट  hpbose.org
रिजल्ट मोड  ऑनलाइन
कक्षा 12वीं परीक्षा तिथि  1 मार्च और 28 मार्च 2024

HPBOSE 12वीं परिणाम 2024: कैसे देखें 12वीं रिजल्ट

परीक्षा 2024 में शामिल छात्र नीचे दिए गए स्टेप के माध्यम से अपना HP Board 12th Result 2024 परिणाम सबसे पहले देख सकते है- 

स्टेप 1: HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

स्टेप 2: होमपेज के मेनू बार पर HP Board 12th Result 2024 टैब पर क्लिक करें

स्टेप 3: अब छात्र 12th Regular 2nd Term Theory Exam टैब पर क्लिक करें  

स्टेप 4: लॉगिन विंडो में रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें 

स्टेप 5: अब आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट कर लें

HP Board 12th Result 2024 मोबाइल पर कैसे देखें अपना रिजल्ट

छात्र 12वीं का परिणाम अपने मोबाइल पर भी देख सकते है. कभी-कभी भारी ट्रैफिक के कारण आधिकारिक वेबसाइट डाउन हो जाती है. ऐसे में छात्र अपना 12वीं का परिणाम अपने मोबाइल पर नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके देख सकते है-  

  •  अपने फ़ोन पर SMS एप्लिकेशन खोलें 
  •  एक एसएमएस टाइप करें - HP12 रोल_नंबर (जैसे HP12 206151051) 
  •  टाइप किये गए SMS को 5676750 पर भेजें 
  •  एचपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 आपके मोबाइल पर मिल जायेगा. 

HP Board 12th Result 2024, मार्कशीट पर ये डिटेल्स जरुर चेक करें

छात्र बोर्ड की रिजल्ट 2024 पर नीचे दी गयी डिटेल्स को जरुर से क्रॉस चेक कर लें- 

  • छात्र का नाम

  • रोल नंबर

  • विषय 

  • प्राप्त अंक 

  • कुल अंक 

  • रिजल्ट स्टेटस 

HP Board 12th Result 2024: पिछले साल कैसा रहा रिजल्ट

डिटेल्स 

2023

2022

कुल पास प्रतिशत

79.74% 

93.91%

परीक्षा में शामिल छात्र 

1,03,928

88,013

उत्तीर्ण छात्रों की संख्या 

83,418

82,342

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Apr 29, 2024, 15:51 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News