IBPS RRB क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड 2021: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS), क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) ने सीआरपी आरआरबी IX के अंतर्गत ग्रुप "B" -ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपरपज) (क्लर्क) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित किये जाने वाले मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. सभी उम्मीदवार जो आईबीपीएस आरआरबी प्रीलिम्स 2021 में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुए हैं, वे अब आधिकारिक आईबीपीएस वेबसाइट - ibps.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. आईबीपीएस एडमिट कार्ड 3 फरवरी से 20 फरवरी 2021 तक उपलब्ध रहेगा.
IBPS RRB क्लर्क मेन्स एग्जाम एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड लिंक नीचे दिया गया है. उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड कर सकते हैं.
IBPS RRB क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड 2021 कैसे और कहाँ से डाउनलोड करें?
- आधिकारिकवेबसाइटibps.in पर जाएं.
- होमपेजपरआईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड 2021 एक्टिव लिंक पर क्लिक करें
- यहआपकोएक नए पेज पर ले जाएगा जहां आपको अपना विवरण जैसे कि पंजीकरण संख्या ’और’ पासवर्ड दर्ज करना होगा.
- 'लॉगिन' बटनपरक्लिक करें.
- डाउनलोडआईबीपीएसआरआरबी क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड 2021 को भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करके रख लें.
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करें.
IBPS RRB क्लर्क मेन्स परीक्षा 20 फरवरी 2021 (शनिवार) को आयोजित होने वाली है. ऑन लाइन परीक्षा में निम्न ऑब्जेक्टिव प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे जैसा कि नीचे बताया गया है.
सीरियल नंबर | परीक्षा का माध्यम | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक |
1 | रीजनिंग | 40 | 50 |
2 | कंप्यूटर का ज्ञान | 40 | 20 |
3 | जनरल अवेयरनेस | 40 | 40 |
4 | इंग्लिश लैंग्वेज | 40 | 40 |
5 | हिंदी लैंग्वेज | 40 | 40 |
6 | न्यूमेरिकल एबिलिटी | 40 | 40 |
Total |
| 200 | 200 |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation