आईओसीएल में जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट के 20 पदों के लिए करें आवेदन
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट के 20 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. पात्र उम्मीदवार 27 मार्च 2017 तक इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं.
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट के 20 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. पात्र उम्मीदवार 27 मार्च 2017 तक इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं.
जूनियर इंजीनियर असिस्टेंट IV (उत्पादन) के पद के लिए उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय से रासायनिक / रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा या बीएससी (गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान या औद्योगिक रसायन विज्ञान) की डिग्री प्राप्त की हो. उम्मीदवार इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी नीचे दिए गए लिंक से देखें.
पात्र उम्मीदवार वेबसाइट www.iocrefrecruit.in पर लॉगिन करके इन पदों के लिए अपने आवेदन भेज सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 27 मार्च 2017 है.
अधिसूचना विवरण:
विज्ञापन सं पीडीआर / एचआर / 01 / Rectt -17
महत्वपूर्ण दिनांक:
• आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 27 मार्च 2017
पदों का विवरण:
• जूनियर इंजी सहायक IV (उत्पादन): 20 पद
आयु सीमा:
जनरल / ओबीसी: 18-26 साल
आवेदन शुल्क:
जनरल और ओबीसी: रुपये 150 / - डीडी
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति: छूट
