This is an archived article last updated on Jul 18, 2017. The information may be outdated.

आवेदन की अंतिम तिथि आज: IPC भर्ती 2017, वैज्ञानिक सहायक के 15 पदों के लिए

Last Updated: Jul 18, 2017, 09:14 IST

भारतीय फार्माकोपिया आयोग (IPC) ने वैज्ञानिक सहायक के 15 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक उम्मीदवार रोजगार समाचार में इस विज्ञापन के प्रकाशन की तारीख से 45 दिन (18 जुलाई 2017) के भीतर अपने आवेदन भेज सकते हैं.

आवेदन की अंतिम तिथि आज: IPC भर्ती 2017, वैज्ञानिक सहायक के 15 पदों के लिए
आवेदन की अंतिम तिथि आज: IPC भर्ती 2017, वैज्ञानिक सहायक के 15 पदों के लिए

Govt Jobs

भारतीय फार्माकोपिया आयोग (IPC) ने वैज्ञानिक सहायक के 15 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक उम्मीदवार रोजगार समाचार में इस विज्ञापन के प्रकाशन की तारीख से 45 दिन (18 जुलाई 2017) के भीतर अपने आवेदन भेज सकते हैं.

महत्वपूर्ण तिथि:

आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि - रोजगार समाचार में इस विज्ञापन के प्रकाशन की तारीख से 45 दिन (18 जुलाई 2017) के भीतर.

IPC में पदों का विवरण:

वैज्ञानिक सहायक - 15 पद

वैज्ञानिक सहायक के पदों के लिए पात्रता मानदंड:

शैक्षिक योग्यता:

किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष संस्थान से फार्मास्युटिकल साइंसेज / बायो-केमिस्ट्री / बायोटेक्नोलॉजी / कैमिस्ट्री / फार्माकोलॉजी / माइक्रोबायोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री या केमिस्ट्स (इंडिया) से डिप्लोमा.

IPC में वैज्ञानिक सहायक के पदों के लिए आवेदन कैसे करें:

इच्छुक उम्मीदवार सभी संबंधित दस्तावेजों के साथ अपने आवेदन फॉर्म, सचिव-एवं-वैज्ञानिक निदेशक, भारतीय फार्माकोपिया आयोग, सेक्टर 23, राज नगर, गाजियाबाद-201002 के पते पर भेज सकते हैं. आवेदन फॉर्म रोजगार समाचार में इस विज्ञापन के प्रकाशन की तारीख से 45 दिनों (18 जुलाई 2017) के भीतर उक्त पते पर पहुंच जाना चाहिए.

Anjali is an experienced content developer and Hindi translator with experience in a variety of domains including education and advertising. At jagranjosh.com, she develops Hindi content for College, Career and Counselling sections of the website. She is adept at creating engaging and youth-oriented content for social platforms. She can be contacted at anjali.thakur@jagrannewmedia.com.
... Read More
First Published: Jul 18, 2017, 09:14 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News