ITBP Recruitment 2023: गृह मंत्रालय के तहत भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) अस्थायी नियुक्ति के आधार पर ग्रुप 'सी' में हेड कांस्टेबल (मिडवाइफ) के पद के लिए भारतीय महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे है। पदों पर आवेदन प्रक्रिया 9 जून से शुरू कर दी गई हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर 8 जुलाई, 2023 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आईटीबीपी भर्ती 2023 नोटिफिकेशन के अनुसार, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 7वें सीपीसी के अनुसार 25500 से 81100 (लेवल-6) रुपये का मासिक वेतन दिया जाएगा। आईटीबीपी इस भर्ती के माध्यम से 81 रिक्त पदों पर महिला हेड कांस्टेबल की नियुक्ति करेगा। इन पदों पर चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) या शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और उसके बाद लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
ITBP Recruitment 2023 Notification हाइलाइट
आईटीबीपी भर्ती 2023 की जानकारी नीचे दी गई तालिका में देखी जा सकती है।
| भर्ती संगठन का नाम | भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) |
| भर्ती का नाम | आईटीबीपी भर्ती 2023 |
| रिक्त पद | 81 |
| पद का नाम | हेड कांस्टेबल (मिडवाइफ) |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 8 जुलाई 2023 |
| चयन प्रक्रिया | PET, PST और लिखित परीक्षा |
| आधिकारिक वेबसाइट | recruitment.itbpolice.nic.in |
| ITBP Recruitment 2023 Notification PDF |
ITBP Recruitment 2023 Vacancy डिटेल
आईटीबीपी भर्ती 2023 की आधिकारिक के मुताबिक, अस्थायी नियुक्ति के आधार पर ग्रुप 'सी' में हेड कांस्टेबल (मिडवाइफ) के रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र महिला उम्मीदवारों से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। कुल वैकेंसी की संख्या 81 है।
| UR | 34 |
| OBC | 22 |
| SC | 12 |
| ST | 06 |
| EWS | 07 |
आईटीबीपी भर्ती 2023 के लिए शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा की परीक्षा पास होनी चाहिए। किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सहायक नर्सिंग मिडवाइफरी कोर्स किया होना चाहिए।
ITBP Recruitment 2023 के लिए आयु-सीमा
इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आईटीबीपी भर्ती 2023 के लिए वेतन
इन पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 7वें सीपीसी के अनुसार वेतनमान, लेवल-6, (25,500-81,100 रुपये) में मासिक वेतन दिया जाएगा।
चयन प्रक्रिया
चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा/शारीरिक मानक परीक्षण और उसके बाद लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
ITBP Recruitment 2023 Apply Online कैसे करें?
आप नीचे दिए गए स्टेप का पालन कर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- पहले आधिकारिक वेबसाइट- www.recruitment.itbpolice.nic.in पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरे।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शिल्क हो तो भुगतान करें।
- आगे की जानकारी के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट लें।
ITBP Vacancy 2023 के लिए सामान्य शर्तें-
आईटीबीपी की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, हेड कांस्टेबल (मिडवाइफ) की भर्ती पहले अस्थायी होगी लेकिन बाद में आईटीबी पुलिस बल में स्थायी हो जाएगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार भारत या विदेश में कहीं भी सेवा करने के लिए उत्तरदायी होंगे।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation