JSSC Special Teacher Exam 2026: एसएससी स्पेशल टीचर भर्ती परीक्षा की रिवाइज्ड डेट जारी, यहां से करें चेक
JSSC Special Teacher Exam 2026: झारखंड लोक सेवा आयोग (JSSC) ने स्पेशल टीचर भर्ती की लिखित परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। जेएसएससी ने पहले 05-07 मई को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए अब अपनी आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर 27 अप्रैल 2026 को नई परीक्षा तिथि के संबंध में संशोधित सूचना जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे लेख में नई तिथि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
JSSC Special Teacher Exam 2026: झारखंड लोक सेवा आयोग (JSSC) ने जेएसएसएसी स्पेशल टीचर भर्ती परीक्षा 2026 की तिथि के लिए रिवाइज्ड शेड्यूल जारी कर दिया है। इस परीक्षा का नाम झारखंड इंटरमीडिएट एवं स्नातक प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 (JIGTSEATCCE-2025) है, जिसके तहत कक्षा 1 से 8 तक के लिए कुल 3,451 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, जेएसएससी स्पेशल टीचर भर्ती परीक्षा की तिथि 20 मई से 23 मई 2026 के बीच आयोजित की जानी है।
JSSC Special Teacher Exam Date 2026
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर 27 अप्रैल 2026 को JIGTSEATCCE-2025 भर्ती परीक्षा के लिए नई परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। अब यह परीक्षा 20-23 मई 2026 के बीच आयोजित की जाएगाी।
JSSC Special Teacher Recruitment 2026 - हाइलाइट्स
जेएसएससी कक्षा 1 से 8 तक के स्पेशल टीचर की भर्ती के लिए संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | झारखंड लोक सेवा आयोग (JSSC) |
| परीक्षा का नाम | झारखंड इंटरमीडिएट एवं स्नातक प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 (JIGTSEATCCE-2025) |
| पद का नाम | स्पेशल स्कूल टीचर (एलीमेंट्री/सेकंडरी) |
| रिक्त पदों की संख्या | 3451 |
| परीक्षा की तिथि | 20 मई से 23 मई 2026 के बीच आयोजित |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा (CBT) और दस्तावेजों का सत्यापन |
| ऑफिशियल वेबसाइट | jssc.kharkhand.gov.in |
JSSC Special Teacher के लिए एडमिट कार्ड कब आएगा?
झारखंड लोक सेवा आयोग के अंतर्गत स्पेशल स्कूल टीचर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि फिलहाल घोषित नहीं की गई है। एडमिट कार्ड से संबंधित अपडेट के लिए आपको झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in विजिट करनी चाहिए। हालांकि, इसकी परीक्षा 20 मई से 23 मई 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.