NDA 2 Admit Card 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) परीक्षा (II), 2024 के लिए एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे आधिकारिक UPSC वेबसाइट के सक्रिय होने के बाद उससे अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। NDA (II) परीक्षा 1 सितंबर, 2024 को आयोजित होने वाली है। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग समय जैसे आवश्यक विवरण होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड पहले ही डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंटआउट लेकर परीक्षा केंद्र पर वैध फोटो पहचान पत्र के साथ जाएं। बिना वैध एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
UPSC NDA 2 Admit Card 2024 Download Link
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 23 अगस्त, 2024 को होने वाली राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) 02/2024 लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। UPSC NDA 02/2024 परीक्षा 1 सितंबर, 2024 को होने वाली है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं:
यहां क्लिक करें | UPSC NDA 2 Admit Card 2024 Link |
UPSC NDA 2 Exam कब होगा?
यूपीएससी एनडीए 2 परीक्षा 2024 का आयोजन 1 सितंबर 2024 को विभिन्न केद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। परीक्षा में पास उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (SSB) इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट राउंड से गुजरना होगा। यह परीक्षा एनडीए सेक्टर और इंडियन नेवी एकेडमी कोर्स (INAC) में आर्मी, नेवी और एयर फोर्स में उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए आयोजित की जाएगी।
UPSC NDA 2 Admit Card 2024 का अवोलकन
एनडीए 1 अधिसूचना 2024 कुल 400 से अधिक पदों के लिए जारी की गई थी जिसमें सेना के लिए 208 रिक्तियां, नौसेना में 42 रिक्तियां, वायु सेना में 120 रिक्तियां और नौसेना अकादमी में 30 रिक्तियां शामिल हैं। यूपीएससी एनडीए, एनए के लिए भर्ती 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जा चुका है। इस भर्ती अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी नीचे संक्षेप में दी गई है। आप यूपीएससी द्वारा शुरू किए गए अभियान के बारे में सभी विवरण प्राप्त कर सकते हैं।
संस्था का नाम | संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) |
परीक्षा नाम | राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) 2 परीक्षा |
पदों की संख्या | 400 से अधिक |
परीक्षा तिथि | 01 सितंबर, 2024 |
एडमिट कार्ड की तिथि | 23 अगस्त 2024 (रिलीज) |
आधिकारिक वेबसाइट | upsconline.nic.in |
UPSC NDA 2 Admit Card 2024 Download कैसे करें?
यूपीएससी ने हाल ही में एनडीए 2 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी किए हैं। आप इन्हें यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के सामान्य स्टेप्स:
- UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://upsc.gov.in/
- NDA एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक ढूंढें: होम पेज पर आपको "NDA एडमिट कार्ड" या इसी तरह का लिंक मिलेगा।
- लॉगिन करें: आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, जन्म तिथि और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें: सारी जानकारी सही होने पर आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
UPSC NDA 2 एग्जाम पैटर्न 2024
यूपीएससी एनडीए 2 परीक्षा OMR शीट के माध्यम से विभिन्न केद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में दो प्रश्न पत्र शामिल होंगे। पहले प्रश्न पत्र में गणित और दूसरे प्रश्न पत्र में जनरल एबिलिटी टेस्ट (GAT) से प्रश्न आएंगे। गणित के पेपर को हल करने के लिए उम्मीदवारों के पास 2.5 घंटे का समय होगा और यह पेपर 300 अंको का होगा। दूसरे पेपर GAT के लिए भी 2.5 घंटे का समय मिलेगा जो 600 अंकों के लिए होगा।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation