This is an archived article last updated on Aug 21, 2024. The information may be outdated.

UGC NET Admit Card 2024 OUT: जारी हुआ यूजीसी नेट परीक्षा के एडमिट कार्ड, यहां देखें डाउनलोड करने के स्टेप्स

Last Updated: Aug 21, 2024, 08:41 IST

NTA UGC NET Admit Card 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट) 2024 के लिए आधिकारिक तौर पर एडमिट कार्ड जारी कर दिया हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC NET Admit Card 2024 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक और स्टेप्स यहां देख सकते हैं।
UGC NET Admit Card 2024 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक और स्टेप्स यहां देख सकते हैं।

NTA UGC NET Admit Card 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक NTA UGC NET वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए आवश्यक एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग समय जैसे आवश्यक विवरण होते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड पहले ही डाउनलोड कर लें और उस पर दी गई सभी जानकारी को ध्यान से देखें।

UGC NET Admit Card 2024 Live Updates-

उम्मीदवार यहां यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2024 से संबंधित हर मिनट की लेटेस्ट अपडेट देख सकते हैं:-

 

UGC NET Admit Card 2024 डाउनलोड करने के लॉगिन क्रेडेंशियल क्या हैं?

यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए आपको कुछ जरूरी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। ये क्रेडेंशियल आपके द्वारा आवेदन करते समय दिए गए विवरण पर आधारित होते हैं।

  • आवेदन संख्या (Application Number): यह एक अद्वितीय संख्या होती है जो आपको आवेदन करते समय प्रदान की जाती है।
  • जन्म तिथि (Date of Birth): यह वह तारीख होती है जो आपने आवेदन फॉर्म में दर्ज की थी।
  • सुरक्षा पिन (Security Pin): यह एक अस्थायी पिन होता है जो आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए दिया जाता है।

Update: 13 Aug, 12:20 PM

UGC NET Admit Card 2024:  हेल्पलाइन नंबर

यदि किसी उम्मीदवार को यूजीसी-नेट जून 2024 के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड/जांचने में कठिनाई होती है, तो वह 011-40759000 पर संपर्क कर सकता है या ugcnet@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकता है।

Update: 13 Aug, 12:15 PM

नेट 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

  • एनटीए की वेबसाइट पर जाएं।
  • लॉगिन करें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का विकल्प चुनें।
  • आवश्यक जानकारी भरें और सबमिट करें।
  • अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

Update: 13 Aug, 11:35 AM

UGC NET 2024 एडमिट कार्ड में क्या जानकारी होगी?

  • आपका नाम
  • रोल नंबर
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • परीक्षा की तारीख और समय
  • अन्य महत्वपूर्ण निर्देश

यूजीसी नेट 2024 परीक्षा का एडमिट कार्ड कब आएगा?

यूजीसी नेट 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने की सटीक तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) आमतौर पर परीक्षा की तारीख के कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करती है। उम्मीदवार है कि कल एजेंसी एडमिट कार्ड जारी कर सकती है।

UGC NET 2024 परीक्षा के प्रमुख उद्देश्य क्या हैं?

  • शिक्षण योग्यता का आकलन: यह परीक्षा उम्मीदवारों के विषय ज्ञान, शिक्षण क्षमता और शोध करने की योग्यता का मूल्यांकन करती है।
  • लेक्चरर/असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए चयन: जो उम्मीदवार इस परीक्षा को उत्तीर्ण करते हैं, उन्हें देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में लेक्चरर या असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नियुक्ति के लिए पात्र माना जाता है।
  • जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF): कुछ उम्मीदवारों को JRF अवार्ड किया जाता है, जिसके तहत उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने और शोध कार्य करने के लिए वित्तीय सहायता मिलती है।
  • शैक्षणिक मानकों का सुधार: UGC NET परीक्षा के माध्यम से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों की योग्यता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाता है।

Update: 13 Aug, 11:30 AM

UGC NET 2024 Admit Card: नेट परीक्षा क्यों आयोजित की जाती है?

UGC NET (यूजीसी नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट) एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जिसे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के निर्देशन में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आयोजित करती है। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य उच्च शिक्षण संस्थानों में लेक्चरर या असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए उम्मीदवारों की योग्यता का आकलन करना है।

Update: 13 Aug, 11:25 AM

UGC NET Admit Card 2024: ऑफिशियल नोटिस यहां देखें

अभी तक, सभी परीक्षा तिथियों के लिए आधिकारिक UGC NET एडमिट कार्ड जारी नहीं किए गए हैं। जबकि परीक्षा शहर की सूचना लिस्ट जारी की गई हैं, परीक्षा केंद्र, समय और कमरा नंबर जैसे विशिष्ट परीक्षा विवरण वाले अंतिम एडमिट कार्ड कल जा्री किए जा सकते हैं। 

UGC NET Notice PDF

UGC NET Admit Card 2024: एनटीए यूजीसी नेट परीक्षा शहर सूची जारी

आपका इंतजार खत्म हुआ। एनटीए ने UGC NET परीक्षा 2024 के लिए परीक्षा शहरों की सूची जारी कर दी है। शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करने का सीधा लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Update: 13 Aug, 11:20 AM

UGC NET Admit Card 2024 Download Link

यूजीसी नेट परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। एडमिट कार्ड के बिना आपको परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड लिंक यहां देखें:

UGC NET Admit Card Link

यहां क्लिक करें (In Active)

UGC NET Admit Card 2024 Kab Aayega?

UGC NET Admit Card 2024 के लिए अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। हालांकि, पिछले वर्षों के आधार पर, यह उम्मीद की जा सकती है कि एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से लगभग एक या दो सप्ताह पहले जारी किए जाएंगे। जून 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अगस्त 2024 में जारी होने की संभावना है।

UGC NET 2024 Hall Ticket: लॉगिन क्रेडेंशियल 

अभ्यर्थियों को यूजीसी नेट हॉल टिकट  डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित विवरण का उपयोग करना होगा:

  • आवेदन संख्या
  • जन्म तिथि

UGC NET Admit Card 2024: नेट परीक्षा हाइलाइट

यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा 21 अगस्त 2024 से 4 सितंबर 2024 तक विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होने वाली है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, उनका यूजीसी नेट हॉल टिकट 2024 डाउनलोड करने का सीधा लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। यूजीसी नेट परीक्षा से संबंधित सभी विवरण यहां देखें:

संगठन का नाम

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए)

परीक्षा का नाम

राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET)

यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2024 तिथि

14 अगस्त 2024 (अपेक्षित)

सीबीटी परीक्षा तिथि 2024

21 अगस्त से 4 सितंबर 2024 तक

वर्ग

यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2024

आधिकारिक वेबसाइट

ugcnet.nta.ac.in

UGC NET Admit Card 2024 डाउनलोड कैसे करें?

UGC NET एडमिट कार्ड 2024  डाउनलोड करने के लिए आपको इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा:

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले, UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • एडमिट कार्ड लिंक ढूंढें: वेबसाइट के होम पेज पर आपको "Download Admit Card" या इसी तरह का लिंक मिलेगा। उस पर क्लिक करें।
  • अपना विवरण दर्ज करें: अगले पेज पर आपको अपना आवेदन संख्या, जन्मतिथि और सुरक्षा पिन (यदि आवश्यक हो) दर्ज करना होगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें: सारी जानकारी सही भरने के बाद, आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।

यूजीसी नेट एडमिट कार्ड में उल्लिखित विवरण

यूजीसी नेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। इसमें कई महत्वपूर्ण जानकारियां होती हैं जो परीक्षा देने के लिए आवश्यक हैं। आइए जानते हैं कि यूजीसी नेट एडमिट कार्ड में आमतौर पर कौन-कौन सी जानकारी होती है:

  • उम्मीदवार का नाम: आपके द्वारा आवेदन फॉर्म में भरा गया नाम।
  • पंजीकरण संख्या: यह एक अद्वितीय संख्या होती है जो आपके आवेदन से जुड़ी होती है।
  • परीक्षा का नाम: यूजीसी नेट
  • परीक्षा की तिथि और समय: परीक्षा किस दिन और किस समय होगी।
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता: जहां आपको परीक्षा देनी है।
  • परीक्षा का मोड: कंप्यूटर आधारित या ऑफलाइन।
  • परीक्षा विषय: आपने किस विषय में परीक्षा के लिए आवेदन किया है।
  • उम्मीदवार की तस्वीर और हस्ताक्षर: ये आपके आवेदन फॉर्म में अपलोड की गई तस्वीर और हस्ताक्षर होंगे।
  • महत्वपूर्ण निर्देश: परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले आपको क्या-क्या चीजें ले जानी हैं और क्या-क्या चीजें नहीं ले जानी हैं, इस बारे में विस्तृत जानकारी।
  • एनटीए की वेबसाइट: अधिक जानकारी के लिए आपको एनटीए की वेबसाइट पर जाना होगा।

रिपोर्टिंग समय से कम से कम एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुँचें। एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी प्रूफ भी साथ रखें। एडमिट कार्ड पर बताए गए ड्रेस कोड और अन्य दिशा-निर्देशों का पालन करें। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड पहले ही डाउनलोड कर लें और उस पर दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जाँच लें। किसी भी तरह की विसंगति होने पर, उन्हें तुरंत आवश्यक सुधार के लिए NTA से संपर्क करना चाहिए।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Aug 13, 2024, 12:19 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News