This is an archived article last updated on Jun 23, 2023. The information may be outdated.

RPSC FSO Admit Card 2023: राजस्थान खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड rpsc.rajasthan.gov.in पर घोषित, ये रहा हॉल टिकट डाउनलोड लिंक

Last Updated: Jun 23, 2023, 17:26 IST

RPSC FSO Admit Card 2023: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी (एफएसओ) पद के लिए ऑनलाइन परीक्षा का हॉल टिकट जारी कर दिया है। परीक्षा मंगलवार दिनांक 27 जून 2023 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार RPSC FSO एडमिट कार्ड 2023 आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। एफएसओ परीक्षा -2022 का आयोजन जयपुर, जोधपुर,अजमेर और उदयपुर शहरों में किया जाएगा।

RPSC Food Safety Officer एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करें
RPSC Food Safety Officer एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करें

RPSC FSO Admit Card 2023 link @rspc.rajasthan.gov.in: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने राजस्थान सरकार के तहत चिकित्सा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में खाद्य सुरक्षा अधिकारी (एफएसओ) की भर्ती के लिए परीक्षा तिथि और सिटी स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने आरपीएससी एफएसओ भर्ती 2023 परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अपना RPSC FSO एडमिट कार्ड 2023 आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rspc.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एफएसओ परीक्षा-2023 जयपुर, जोधपुर, अजमेर और उदयपुर जिला मुख्यालय पर आयोजित की जाएगी।

उम्मीदवार अपनी SSO आईडी में लॉगिन करके अपना प्रवेश पत्र, परीक्षा तिथि और शहर के बारे में पता कर सकते हैं। आरपीएससी खाद्य सुरक्षा अधिकारी (एफएसओ) हॉल टिकट 2023 से संबंधित सभी जानकारी नीचे दी गई है।

RPSC FSO एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड लिंक

उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से राजस्थान खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रवेश पत्र 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

RPSC FSO Admit Card 2023 Download Link डाउनलोड करें

RPSC FSO Admit Card 2023 ऑफिशियल नोटिस

RPSC FSO एडमिट कार्ड 2023 के बारे में हाइलाइट

भर्ती संगठन

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी)

पोस्ट नाम

खाद्य सुरक्षा अधिकारी (एफएसओ)

रिक्त पद

200

वेतन/वेतनमान

ग्रेड पे 4200/- रुपये(लेवल-11)

वर्ग

RPSC FSO एडमिट कार्ड 2023

आधिकारिक वेबसाइट

rpsc.rajasthan.gov.in

RPSC FSO एग्जाम 2023 की महत्वपूर्ण तिथियां

आयोजन

तारीख

आरपीएससी एफएसओ आवेदन करने जमा करने की तिथि

1 नवंबर, 2022

आवेदन करने की अंतिम तिथि

30 नवंबर, 2022

आरपीएससी एफएसओ परीक्षा शहर रिलीज की तारीख

20 जून 2023

आरपीएससी एफएसओ एडमिट कार्ड रिलीज डेट

24 जून 2023

आरपीएससी एफएसओ एग्जाम डेट 2023

27 जून 2023

Also Read: RPSC FSO Admit Card 2023

RPSC FSO Admit Card 2023 कैसे डाउनलोड करें?

आरपीएससी एफएसओ हॉल टिकट 2023 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन चरणों को देखें:

  • ऊपर दिए RPSC FSO एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें या वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • उम्मीदवार आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • फिर RPSC FSO एग्जाम सिटी चेक करें।
  • RPSC FSO एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करें और परीक्षा में प्रवेश के लिए प्रिंटआउट लें।
Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jun 23, 2023, 17:26 IST

FAQs

  • क्या FSO की लिखित परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग होगी?
    +
    हां, एफएसओ की लिखित परीक्षा में उम्मीदवार द्वारा चिह्नित प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग होगी।
  • RPSC FSO एग्जाम केंद्र पर कौन से पहचान प्रमाण दस्तावेज स्वीकार किए जाएंगे?
    +
    परीक्षा केंद्र पर स्वीकार किए जाने वाले पहचान प्रमाण पत्र दस्तावेज हैं: -आधार कार्ड -ड्राइविंग लाइसेंस -पासपोर्ट -वोटर आईडी
  • RPSC FSO Admit Card 2023 Kab Jari Hoga ?
    +
    RPSC FSO Admit Card 2023 आज यानि 24 जून, 2023 को आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News