RPSC RAS Pre Result 2023 OUT: आरएएस परीक्षा के परिणाम rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी, यहाँ से डाउनलोड करें पीडीएफ
RPSC Pre Result 2023 OUT: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2023 घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी प्री परीक्षा 2023 के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपना परिणाम आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in इस पेज पर दिए गए पसपीडीएफ लिंक से चेक कर सकते हैं।
RPSC Pre Result OUT 2023: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने 20 अक्टूबर 2023 को राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी किया। इस बार आयोग ने परीक्षा के केवल 19 दिन बाद ही परिणाम जारी कर दिया हैI आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 1 अक्टूबर 2023 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के जरिये राज्य सेवा के 905 पदों पर भर्ती होने थी जिसे 19 अक्टूबर को बढ़ाकर 972 कर दिया गया हैI इसमें राज्य सेवा के 67 पद बढ़ाए गए। आयोग ने आरएएस प्री-2023 परीक्षा 1 अक्टूबर को 46 जिला मुख्यालयों पर 2158 केंद्रों पर आयोजित की थी। इस परीक्षा में 65.71 प्रतिशत उम्मीदवारों ने भाग लिया था। आरपीएससी आरएएस मेरिट सूची पीडीएफ यहां प्रदान की गई है।उम्मीदवार नीचे दिए गए पीडीएफ लिंक के जरिये अपना परिणाम और फाइनल उत्तर कुंजी चेक कर सकते हैंI
RPSC Pre Result 2023 डाउनलोड लिंक
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरएएस परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं आयोग में परिणाम के साथ ही आरएएस परीक्षा के अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी कर दी हैI उम्मीदवार नीचे दिए गए पीडीएफ लिंक के जरिये अपना परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैंI
| RPSC Pre Result 2023 | पीडीएफ देखने के लिए यहाँ क्लिक करें |
| RPSC RAS Pre Final Answer Key 2023 | पीडीएफ देखने के लिए यहाँ क्लिक करें |
RPSC Pre Result 2023 कैसे डाउनलोड करें ?
आरपीएससी आरएएस परिणाम 2023 की जांच करने के लिए इन चरणों का पालन करें
चरण-1: नीचे दिए गए आरपीएससी आरएएस मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें या वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
चरण-2: आरपीएससी आरएएस रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें और मेरिट सूची में उम्मीदवार का रोल नंबर खोजें
चरण-3: जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर मेरिट सूची में दिया गया है, वे चयन प्रक्रिया के अगले दौर के लिए योग्य हैं जो मुख्य लिखित परीक्षा होगी।
RPSC Pre Result 2023 कटऑफ
राजस्थान आरएएस परीक्षा में 4 लाख 57 हजार 957 उपस्थित हुए थेI जिसमें जनरल- की कट ऑफ 100.69, ईडब्लूएस-100.69, एससी-91.49, एसटी-94.25, ओबीसी- 100.69 और एमबीसी 99.31 गई हैI जबकि पुरुष वर्ग में जनरल कैटेगरी की कट ऑफ 100.69 और महिला वर्ग में जनरल कैटेगरी की कटऑफ 97.01 रही हैI
| श्रेणी | कट ऑफ अंक |
| GEN | 100.69 |
| GEN (SA) | 100.69 |
| EWS | 100.69 |
| SC | 91.49 |
| ST | 94.25 |
| ST (SA) | 84.6 |
| OBC | 100.69 |
| MBC | 99.31 |
महिला उम्मीदवारों की कट ऑफ
| केटेगरी | कट ऑफ अंक |
| GEN | 97.01 |
| GEN (SA) | 91.03 |
| EWS | 97.01 |
| SC | 82.3 |
| ST | 91.49 |
| ST (SA) | 76.32 |
| OBC | 97.01 |
| MBC | 84.6 |
27 और 28 जनवरी 2024 को होगी मुख्य परीक्षा
जो उम्मीदवार आरएएस प्रीलिम्स परीक्षा में सफल हुए हैं उन्हें चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने का मौका मिलेगाI मुख्य परीक्षा का आयोजन 27 और 28 जनवरी 2024 को किया जाना हैI
Sonal Mishra is an education industry professional with 6+ years of experience. She has previously worked with Dhyeya IAS and BYJU'S as a state PCS and UPSC content creator. She participated UPPCS mains exam in 2018 and is a postgraduate in geography from CSJMU Kanpur. She can be reached at sonal.mishra@jagrannewmedia.com