SBI Clerk Mains Result 2025: एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट Direct Link, रोल नंबर से ऐसे करें चेक
SBI Clerk Mains Result 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) क्लर्क मेन्स परीक्षा 2025 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने रोल नंबर की मदद से परिणाम देख सकेंगे।
SBI Clerk Mains Result 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) क्लर्क (जूनियर एसोसिएट) मेन्स परीक्षा 2025 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर अपलोड किए जाने के लिए तैयार है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपने रोल नंबर की सहायता से स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं। लाखों उम्मीदवार जिन्होंने SBI क्लर्क प्रीलिम्स पास किया है, अब मेन्स रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस भर्ती के जरिए पूरे देश में जूनियर एसोसिएट्स (कस्टमर सपोर्ट और सेल्स) के 14,191 पद भरे जाएंगे। इस लेख में आपको रिजल्ट कैसे चेक करें, अनुमानित कट-ऑफ कितनी हो सकती है और स्कोरकार्ड कब तक जारी होगा—इन सभी जरूरी बातों की आसान और साफ जानकारी मिलेगी।
SBI Clerk Mains Result 2025 Direct Link
SBI द्वारा रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय किया जाएगा, जिससे उम्मीदवार आसानी से अपना स्कोरकार्ड रोल नंबर के माध्यम से देख सकेंगे। उम्मीदवारों को लॉगिन करने के लिए अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। रिजल्ट में कुल अंक, सेक्शन वाइज स्कोर और क्वालिफाइंग स्टेटस जैसी जानकारियां दी गई हैं। रिजल्ट देखने पीडीएफ डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया है।
| SBI Clerk Mains Result 2025 Download Link | यहां क्लिक करें |
कैसे डाउनलोड करें SBI Clerk Mains Result 2025 PDF?
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों को फॉलो करके आधिकारिक वेबसाइट से आसानी से रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
- SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Careers” सेक्शन में क्लिक करें।
- “SBI Clerk Mains Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड दिखाई देगा – उसे डाउनलोड करें और प्रिंट लें।
SBI Clerk Mains Result 2025 -हाइलाइट्स
एसबीआई क्लर्क या जूनियर एसोसिएट्स पद के लिए उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होता है—प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और फिर भाषा प्रवीणता परीक्षा (LPT), जो केवल योग्यताधारित होती है। अब जब प्री और मेन्स दोनों परीक्षाएं सफलतापूर्वक हो चुकी हैं, तो जल्द ही अंतिम रिजल्ट जारी किया जाएगा। रिजल्ट में चयनित उम्मीदवारों को एलपीटी पास करनी होगी, जिसके बाद वे एसबीआई में क्लर्क (जूनियर एसोसिएट) के तौर पर अपनी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के करीब 1 हफ्ते के भीतर एसबीआई फाइनल स्कोरकार्ड और कट-ऑफ मार्क्स भी अपलोड करेगा। उम्मीदवार अन्य महत्वपूर्ण डिटेल के लिए तालिका देखें।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| संगठन का नाम | भारतीय स्टेट बैंक (SBI) |
| पद का नाम | क्लर्क (जूनियर एसोसिएट) |
| विज्ञापन संख्या | CRPD/CR/2023-24/27 |
| कुल रिक्तियां | 14,191 |
| नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख | 16 दिसंबर 2024 |
| प्रारंभिक परीक्षा की तारीख | 22, 27, 28 फरवरी और 1 मार्च 2025 |
| प्रारंभिक परीक्षा परिणाम तिथि | 28 मार्च 2025 |
| मेन्स परीक्षा तिथि | 10 और 12 अप्रैल 2025 |
| चयन प्रक्रिया | प्रारंभिक परीक्षा → मेन्स → भाषा प्रवीणता परीक्षा |
| आधिकारिक वेबसाइट | sbi.co.in |
इस वर्ष स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने जूनियर एसोसिएट (ग्राहक सहायता और बिक्री) के कुल 13,732 पदों की भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा आयोजित की थी। इनमें से अनारक्षित श्रेणी के लिए 5,870 पद आरक्षित हैं, जबकि OBC वर्ग के लिए 3,001, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 2,118, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 1,385 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 1,361 पद निर्धारित किए गए हैं।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.