UGC NET Admit Card 2023 Release: जारी हुए फेज-1 के एडमिट कार्ड, ये रहा UGC NET Download Link
UGC NET Admit Card 2023: एनटीए द्वारा आयोजित होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं I परीक्षा का आयोजन 13 जून से 22 जून तक किया जाएगा. उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
UGC NET Admit Card 2023 Release : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट की जून में होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैंI ये एडमिट कार्ड एनटीए की ऑफिसियल वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in/ पर जारी किये गए हैं I उल्लेखनीय है कि NTA UGC NET परीक्षा का शेड्यूल पहले ही जारी कर चुका है I इसके साथ ही NTA ने फेज-1 और फेज-2 के लिए City Intimation Slip भी जारी कर चुका हैI फेज-1 की परीक्षाएं 13 जून से 17 जून तक जबकि फेज -2 की परीक्षाएं 18 जून से 22 जून तक आयोजित की जाएंगी.
NTA UGC NET Admit Card 2023 Direct Download Link
| NTA UGC NET Admit Card 2023 |
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा UGC-NET के संचालन का कार्य सौंपा गया है, जो 'भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 'असिस्टेंट प्रोफेसर' के साथ-साथ 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप' के लिए भारतीय नागरिकों की योग्यता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है। UGC-NET का संचालन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया जाता है.
NTA UGC NET Admit Card 2023 कैसे डाउनलोड करें (How to Download UGC NET Admit Card 2023 ?)
उम्मीदवार यूजीसी नेट का एडमिट कार्ड जारी होने के बाद नीचे दिए गए सरल स्टेप्स के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं -
स्टेप-1: UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट- ugcnet.nta.nic.in पर जाएं
स्टेप-2: UGC NET परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
स्टेप-3: लॉगिन पेज पर पूछे गए विवरण दर्ज करें- आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन
स्टेप-4: सबमिट बटन पर क्लिक करें
स्टेप-5: स्क्रीन पर दिखाई देने वाले एडमिट कार्ड / हॉल टिकट को डाउनलोड करें और बाद में उपयोग के लिए इसे सेव करें
NTA UGC NET 2023 Exam Schedule
UGC NET की परीक्षा 13 जून से 22 जून 2023 तक आयोजित की जायेगी, ये परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी. परीक्षा दो पालियों में होगी जिसमें पहले पाली 9 से 12 और दूसरी 3 से 6 बजे तक होगी, परीक्षा का पूरा विवरण नीचे चेक करें -
| शिफ्ट | पहली शिफ्ट | दूसरी शिफ्ट |
| परीक्षा का समय | 9:00 बजे से 12:00 बजे तक | 3:00 बजे से 6:00 बजे तक |
| परीक्षा की अवधि | 3:00 घंटे | |
| परीक्षा केंद्र में प्रवेश का समय | 7:20 बजे से 8:30 बजे तक | 1:45 बजे से 2 बजे तक |
NTA UGC NET 2023 Marking System
UGC NET जून 2023 सत्र की परीक्षा में दो पेपर शामिल हैं- पेपर 1 और पेपर 2. UGC NET परीक्षा की समय अवधि 3 घंटे है। दोनों पेपर में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होते हैं। उम्मीदवारों को पेपर 1 और पेपर 2 को मिलाकर कुल 150 प्रश्नों के उत्तर देने होते हैं. UGC NET परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग स्कीम नहीं है। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाती है। यूजीसी नेट प्रश्न पत्र का माध्यम केवल अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं में है. यूजीसी नेट लेटेस्ट परीक्षा पैटर्न 2023 के लिए नीचे डिटेल्स देखें -
|
| पेपर -1 | पेपर -2 |
| परीक्षा अवधि | 3 घंटे | 3 घंटे |
| पूंछे गए प्रश्नों की संख्या | 50 | 100 |
| कुल अंक | 100 | 200 |
| परीक्षा का मोड | ऑनलाइन | ऑनलाइन |
| परीक्षा का प्रकार | MCQs (वस्तुनिष्ठ) | MCQs (वस्तुनिष्ठ) |
| पेपर | सभी के लिए आवश्यक | सब्जेक्ट विशेष (82 मेन सब्जेक्ट) |
| नेगेटिव मार्किंग | नहीं है | नहीं है |
UGC-NET हर साल दो बार (जून और दिसंबर) आयोजित किया जाता है। UGC-NET परीक्षा चक्र को नियमित करने के लिए, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA), UGC की सहमति से देश भर के चयनित शहरों में 83 विषयों में UGC NET जून 2023 आयोजित कर रही है।
Sonal Mishra is an education industry professional with 6+ years of experience. She has previously worked with Dhyeya IAS and BYJU'S as a state PCS and UPSC content creator. She participated UPPCS mains exam in 2018 and is a postgraduate in geography from CSJMU Kanpur. She can be reached at sonal.mishra@jagrannewmedia.com