This is an archived article last updated on Aug 14, 2025. The information may be outdated.

Asia Cup 2025 Schedule India: शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां है भारत का पहला मैच, देखें लिस्ट

Last Updated: Aug 14, 2025, 12:16 IST

Asia Cup 2025 का शेड्यूल जारी हो गया है। टीम इंडिया अपना पहला मैच 10 सितंबर को दुबई में मेज़बान UAE के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 14 सितंबर को दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक टक्कर होगी। तीसरा ग्रुप मुकाबला 19 सितंबर को दुबई स्टेडियम में भारत बनाम ओमान होगा। सुपर-4 चरण और फाइनल 20 से 28 सितंबर के बीच दुबई और अबू धाबी में आयोजित किए जाएंगे। इस बड़े टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का ऐलान जल्द किया जाएगा।

एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की तारीखों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यहां आप पूरी डिटेल्स देख सकते है.
एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की तारीखों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यहां आप पूरी डिटेल्स देख सकते है.

एशिया कप 2025 एक बार फिर पूरे जोश और रोमांच के साथ लौट रहा है, और इस बार इसका आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की सरज़मीं पर होगा। यह टूर्नामेंट ना केवल एशियाई क्रिकेट में श्रेष्ठता साबित करने का सुनहरा मौका होगा, बल्कि 2026 टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज़ से भी बेहद अहम माना जा रहा है। भारत और पाकिस्तान जैसे चिर-प्रतिद्वंद्वियों की बहुप्रतीक्षित भिड़ंत इस बार फिर फैंस को रोमांचित करने के लिए तैयार है। इस बीच, एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के चेयरमैन और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के प्रमुख मोहसिन नक़वी ने शनिवार को इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की तारीखों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। 

Asia Cup 2025 Team India Player Name भारत की Probable प्लेइंग XI (एशिया कप 2025)

India’s Upcoming Matches 2025: भारत कब और कहां खेलेगा अपना अगला मैच, ये रही हर मैच की लिस्ट

Asia Cup 2025: टूर्नामेंट का ओवरव्यू

डेट 

9 सितंबर से 28 सितंबर 2025 तक

मेजबान देश

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) – न्यूट्रल वेन्यू

फॉर्मेट

टी20 इंटरनेशनल (20 ओवर का मैच)

टीमें

8 (भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, UAE, ओमान, हांगकांग)

वेन्यू

दुबई और अबू धाबी स्टेडियम

गत विजेता

भारत

भारत बनाम पाकिस्तान: क्रिकेट की सबसे बड़ी जंग

भारत-पाकिस्तान मैच हमेशा से ही क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक भावनात्मक और रोमांचक अनुभव रहा है। इस बार दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें 14 सितंबर को आमने-सामने होंगी, दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में।

  • तारीख: 14 सितंबर 2025 (रविवार)

  • स्थान: दुबई

  • संभावित: यदि दोनों टीमें सुपर फोर में पहुंचती हैं, तो वे दोबारा आमने-सामने हो सकती हैं – यहां तक कि फाइनल में भी।

Asia Cup 2025 Schedule  ग्रुप स्टेज शेड्यूल

तारीख

मैच

9 सितं. (मंगल)

अफगानिस्तान vs हांगकांग

10 सितं. (बुध)

भारत vs UAE

11 सितं. (गुरु)

बांग्लादेश vs हांगकांग

12 सितं. (शुक्र)

पाकिस्तान vs ओमान

13 सितं. (शनि)

बांग्लादेश vs श्रीलंका

14 सितं. (रवि)

भारत vs पाकिस्तान

15 सितं. (सोम)

श्रीलंका vs हांगकांग

16 सितं. (मंगल)

बांग्लादेश vs अफगानिस्तान

17 सितं. (बुध)

पाकिस्तान vs UAE

18 सितं. (गुरु)

श्रीलंका vs अफगानिस्तान

19 सितं. (शुक्र)

भारत vs ओमान

सुपर फोर और फाइनल स्टेज (20–28 सितंबर)

तारीख

मैच

20 सितं. (शनि)

ग्रुप B Q1 vs ग्रुप B Q2

21 सितं. (रवि)

ग्रुप A Q1 vs ग्रुप A Q2

22 सितं. (सोम)

ब्रेक डे

23 सितं. (मंगल)

ग्रुप A Q1 vs ग्रुप B Q2

24 सितं. (बुध)

ग्रुप B Q1 vs ग्रुप A Q2

25 सितं. (गुरु)

ग्रुप A Q2 vs ग्रुप B Q2

26 सितं. (शुक्र)

ग्रुप A Q1 vs ग्रुप B Q1

27 सितं. (शनि)

ब्रेक डे

28 सितं. (रवि)

ग्रैंड फाइनल

जैसा कि ICC टूर्नामेंट से पहले परंपरागत रूप से देखा जाता है, एशिया कप 2025 को भी उसी फॉर्मेट में आयोजित किया जाएगा। इस बार टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, ताकि टीमें 2026 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी कर सकें। बता दें, आगामी वर्ल्ड कप की मेज़बानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे।

कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Asia Cup 2025 Live Streaming भारत में एशिया कप 2025 के सभी मैचों का लाइव टेलीकास्ट Sony Sports Network पर किया जाएगा। वहीं, डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV पर फैंस ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के ज़रिए मैचों का लुत्फ़ उठा सकेंगे।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Aug 14, 2025, 12:16 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News