This is an archived article last updated on Aug 12, 2025. The information may be outdated.

India’s Upcoming Matches 2025: भारत कब और कहां खेलेगा अपना अगला मैच, ये रही हर मैच की लिस्ट

Last Updated: Aug 12, 2025, 14:24 IST

India’s Upcoming Matches 2025: इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बाद अब टीम इंडिया (Team India) एक्शन में लौटने को तैयार है। भारत एशिया कप (सितंबर), वेस्टइंडीज़ टेस्ट सीरीज (अक्टूबर), ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे-टी20 (अक्टूबर-नवंबर) और फिर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज़ (नवंबर-दिसंबर) खेलेगा। जानिए भारत इस साल कब और कहां खेलेगा. यहां है 2025 के आगामी सभी मैचों की पूरी लिस्ट।

India’s Upcoming Matches 2025: इंग्लैंड सीरीज के बाद भारतीय टीम अपना अगला मिशन एशिया कप के साथ शुरू करने जा रही है. आप यहां इस साल का टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल देख सकते है.
India’s Upcoming Matches 2025: इंग्लैंड सीरीज के बाद भारतीय टीम अपना अगला मिशन एशिया कप के साथ शुरू करने जा रही है. आप यहां इस साल का टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल देख सकते है.

India’s Upcoming Matches 2025: साल 2025 के बाकी बचे महीनों में टीम इंडिया (Team India) का शेड्यूल बेहद व्यस्त और रोमांचक होने वाला है। इंग्लैंड टेस्ट सीरीज (जो 4 अगस्त को समाप्त) के बाद टीम इंडिया एक बार फिर एक्शन में लौट रही है और कई बड़े टूर्नामेंटों और द्विपक्षीय सीरीज का हिस्सा बनेगी।   

इस दौरान टीम इंडिया एशिया कप, वेस्टइंडीज के खिलाफ डोमेस्टिक टेस्ट सीरीज़, ऑस्ट्रेलिया का अहम दौरा और साल के अंत में दक्षिण अफ्रीका (SA) के खिलाफ घरेलू सीरीज़ शामिल हैं, जो खिलाड़ियों और फैंस दोनों के लिए उत्साह बनाए रखेंगे।

India Squad Asia Cup 2025: किसे मिलेगा मौका और कौन होगा बाहर, यहां देखें संभावित स्क्वॉड

1 ODI मैच में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले 5 बल्लेबाज, ‘हिटमैन’ रोहित इतने नंबर पर

RAC यात्रियों के लिए खुशखबरी, भारतीय रेलवे ने उठाया यह अहम कदम

भारत कब खेलेगा अपना अगला मैच

इंग्लैंड सीरीज के बाद भारतीय टीम अपना अगला मिशन एशिया कप के साथ शुरू करने जा रही है, जहां T20 टीम सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में नए रंग में दिखेगी. भारत अपना पहला मैच 10 सितंबर को UAE के खिलाफ शुरू करेगी. उसके बाद 14 सितंबर को पाकिस्तान के साथ हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना निर्धारित है.

भारत का आगामी क्रिकेट शेड्यूल

Asia Cup 2025 India Schedule: यह रहा एशिया कप 2025 में भारत के सभी मैचों का शेड्यूल, गौरतलब है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा इस सीरीज़ में नहीं खेलेंगे, क्योंकि दोनों दिग्गज 2024 में भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। 

तारीख (दिन)

मुकाबला

वेन्यू

मैच टाइम 

10 सितम्बर (बुधवार)

भारत बनाम संयुक्त अरब अमीरात

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई

शाम 6 बजे (स्थानीय समय)

7:30 PM IST

14 सितम्बर (रविवार)

भारत बनाम पाकिस्तान

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई

शाम 6 बजे (स्थानीय समय)

7:30 PM IST (7 PM PKT)

19 सितम्बर (शुक्रवार)

भारत बनाम ओमान

शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी

शाम 6 बजे (स्थानीय समय)

7:30 PM IST

भारत बनाम वेस्टइंडीज़ टेस्ट सीरीज़ 2025

India vs West Indies Test series 2025: एशिया कप के बाद टीम इंडिया देश में ही वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी, जिसका पहला मैच 2 अक्टूबर से नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में शुरू होगा.   

तारीख (दिन)

मुकाबला

वेन्यू

मैच समय (IST)

2 अक्टूबर (गुरुवार)

भारत बनाम वेस्टइंडीज़, पहला टेस्ट

नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

सुबह 09:30 बजे

10 अक्टूबर (शुक्रवार)

भारत बनाम वेस्टइंडीज़, दूसरा टेस्ट

अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली

सुबह 09:30 बजे

India vs Australia ODI and T20I series 2025 कंगारुओं से कब है टक्कर

Ind vs Aus ODI, T20I Series 2025: वेस्टइंडीज़ टेस्ट सीरीज समाप्त होने के मात्र पांच दिन बाद ही टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगी, जहां वनडे और टी20 मैच खेले जायेंगे. पहला वनडे मुकाबला पर्थ में खेला जाएगा। खास बात यह है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के इस वनडे सीरीज में वापसी की संभावना है। पूरा मैच शेड्यूल आप यहां देख सकते है-

तारीख (दिन)

मुकाबला

वेन्यू

टाइम 

19 अक्टूबर (रविवार)

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, पहला वनडे

पर्थ स्टेडियम, पर्थ

दोपहर 2 बजे (स्थानीय)

9:00 AM IST

23 अक्टूबर (गुरुवार)

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, दूसरा वनडे

एडीलेड ओवल, एडीलेड

दोपहर 2 बजे (स्थानीय)

9:00 AM IST

25 अक्टूबर (शनिवार)

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, तीसरा वनडे

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी

दोपहर 2 बजे (स्थानीय)

9:00 AM IST

29 अक्टूबर (बुधवार)

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, पहला T20I

मनुका ओवल, कैनबरा

शाम 7:15 बजे (स्थानीय)

1:45 PM IST

31 अक्टूबर (शुक्रवार)

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, दूसरा T20I

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न

शाम 7:15 बजे (स्थानीय)

1:45 PM IST

2 नवम्बर (रविवार)

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, तीसरा T20I

बेलरीव ओवल, होबार्ट

शाम 7:15 बजे (स्थानीय)

1:45 PM IST

6 नवम्बर (गुरुवार)

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, चौथा T20I

बिल पिपेन ओवल, गोल्ड कोस्ट

शाम 7:15 बजे (स्थानीय)

1:45 PM IST

8 नवम्बर (शनिवार)

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, पांचवां T20I

द गाबा, ब्रिसबेन

शाम 7:15 बजे (स्थानीय)

1:45 PM IST

India-South Africa 2025 भारत दौरे पर होगी साउथ अफ्रीका

IND vs RSA Series 2025: दक्षिण अफ्रीका का भारत दौरा साल 2025 के अंत में होने वाला है, जहां दो टेस्ट, तीन एकदिवसीय और पांच टी20 खेले जायेंगे जिसकी पूरी लिस्ट आप यहां देख सकते है.  

तारीख (दिन)

मुकाबला

वेन्यू

समय (IST)

14 नवम्बर (शुक्रवार)

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, पहला टेस्ट

ईडन गार्डन्स, कोलकाता

सुबह 09:30 बजे

22 नवम्बर (शनिवार)

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, दूसरा टेस्ट

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी

सुबह 09:30 बजे

30 नवम्बर (रविवार)

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, पहला वनडे

जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम, रांची

दोपहर 01:30 बजे

3 दिसम्बर (बुधवार)

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, दूसरा वनडे

शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, रायपुर

दोपहर 01:30 बजे

6 दिसम्बर (शनिवार)

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, तीसरा वनडे

वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए स्टेडियम, विशाखापत्तनम

दोपहर 01:30 बजे

9 दिसम्बर (मंगलवार)

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, पहला T20I

बाराबाती स्टेडियम, कटक

शाम 07:00 बजे

11 दिसम्बर (गुरुवार)

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, दूसरा T20I

महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़

शाम 07:00 बजे

14 दिसम्बर (रविवार)

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, तीसरा T20I

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला

शाम 07:00 बजे

17 दिसम्बर (बुधवार)

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, चौथा T20I

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ

शाम 07:00 बजे

19 दिसम्बर (शुक्रवार)

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, पांचवां T20I

नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

शाम 07:00 बजे

टीम इंडिया, क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तानों के साथ उम्दा प्रदर्शन कर रही है, हेड कोच गौतम गंभीर टीम के साथ मिलकर टीम को टॉप पर रखने की पूरी कोशिश कर रहे है. अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम इस साल के बाकी सीरीज में कैसा प्रदर्शन करती है.

भारत का पहला Private Railway Station, एयरपोर्ट जैसी सुविधा, जानें कौन है मालिक?

Independence Day 2025: लाल किले का टिकट मिलेगा आसानी से, देखें तिरंगा समारोह और PM का भाषण 

Asia Cup 2025 Schedule: एशिया कप शेड्यूल OUT, जानिए कब और कहां है भारत का मैच

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Aug 12, 2025, 14:24 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News