UP Board 2026: इस बार यूपी बोर्ड छात्रों को मिलेगी हाई-टेक मार्कशीट, यहां देखें 5 नए सिक्योरिटी फीचर्स

Last Updated: Apr 24, 2026, 12:18 IST

UP Board Marksheet 2026: इस बार यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्रों को हाई-टेक और सुरक्षित मार्कशीट मिलेगी। नई मार्कशीट में वाटरप्रूफ पेपर, UV सिक्योरिटी फीचर्स, बदलता मोनोग्राम, फोटोकॉपी प्रोटेक्शन और टैंपर-प्रूफ डिजाइन शामिल हैं। इससे न तो छेड़छाड़ संभव होगी और न ही नकली दस्तावेज बन पाएंगे, जिससे प्रमाणिकता और सुरक्षा दोनों सुनिश्चित होंगी।

UP Board 2026: इस बार यूपी बोर्ड छात्रों को मिलेगी हाई-टेक मार्कशीट, यहां देखें 5 नए सिक्योरिटी फीचर्स
UP Board 2026: इस बार यूपी बोर्ड छात्रों को मिलेगी हाई-टेक मार्कशीट, यहां देखें 5 नए सिक्योरिटी फीचर्स

UP Board 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) हर साल की तरह इस वर्ष भी हाई स्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 का परिणाम ऑनलाइन जारी कर दिया है, जो छात्र अभी भी अपनी मार्कशीट नहीं देखें है वे अभी रिजल्ट देख सकते है। छात्रों की जानकारी के लिए बता दें कि इस बार बोर्ड मार्कशीट को नए फॉर्मेट में प्रस्तुत कर रहा है. यहां हम इसी के बारें में चर्चा करने जा रहे है।

UP Board 10th, 12th Result 2026 

फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक, पूरी तरह टैंपर-प्रूफ मार्कशीट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने इस बार 10वीं और 12वीं की मार्कशीट को पूरी तरह सुरक्षित और छेड़छाड़-रहित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अब इन अंकपत्रों में किसी भी प्रकार की ओवरराइटिंग, खुरचने या बदलने की कोशिश संभव नहीं होगी।

वाटरप्रूफ और मजबूत पेपर का इस्तेमाल

नई मार्कशीट को ऐसे विशेष कागज पर तैयार किया गया है जो न तो आसानी से फटेगा और न ही पानी में खराब होगा। यह पूरी तरह वाटरप्रूफ और नॉन-डिग्रेडेबल होगी, जिससे इसकी सुरक्षा कई गुना बढ़ जाएगी।

आधुनिक सुरक्षा फीचर्स और UV टेक्नोलॉजी

मार्कशीट में फ्लोरोसेंट लोगो और नंबरिंग शामिल की गई है, जो केवल अल्ट्रावायलेट (UV) लाइट में ही दिखाई देगी। इससे असली और नकली डॉक्यूमेंट्स की पहचान आसानी से की जा सकेगी।

स्मार्ट डिजाइन और फोटोकॉपी सुरक्षा

इस बार मार्कशीट A-4 साइज में होगी। इसमें ऐसा खास डिजाइन और माइक्रो प्रिंटिंग दी गई है कि फोटोकॉपी कराने पर नीचे की पट्टी पर “COPY” शब्द दिखाई देगा, जिससे नकली दस्तावेज बनाना मुश्किल होगा।

UP Board Marksheet: कौन से हैं 5 नए सिक्योरिटी फीचर्स

  1. वाटरप्रूफ और मजबूत कागज

  2. UV (अल्ट्रावायलेट) सिक्योरिटी मार्क्स

  3. फोटोकॉपी पर “COPY” दिखने वाला डिजाइन

  4. रंग बदलने वाला मोनोग्राम

  5. टैंपर-प्रूफ (छेड़छाड़-रोधी) प्रिंटिंग

नई स्याही और बदलता मोनोग्राम

मार्कशीट पर विशेष स्याही का इस्तेमाल किया गया है, जो धूप और छांव में रंग बदलती है। साथ ही मोनोग्राम भी सुरक्षा फीचर्स के साथ डिजाइन किया गया है, जिससे इसकी प्रामाणिकता तुरंत पहचानी जा सकेगी।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के अनुसार, इन सभी बदलावों का उद्देश्य छात्रों को एक पूरी तरह सुरक्षित, प्रमाणिक और आधुनिक तकनीक से लैस अंकपत्र उपलब्ध कराना है।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Apr 24, 2026, 12:18 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News