यूपी पीजीटी एडमिट कार्ड 2026 [OUT]: upessc.up.gov.in पर जारी हुआ UP PGT Admit Card, ये रहा Link

Last Updated: May 6, 2026, 12:59 IST

यूपी पीजीटी एडमिट कार्ड 2026 OUT: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा आयोजित पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) पदों की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर उपलब्ध करा दिया गया है। अभ्यर्थी जो इस परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे अब यूपी पीजीटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 9 और 10 मई, 2026 को निर्धारित की गई है। 

UP PGT Admit Card 2026: यूपी पीजीटी एडमिट कार्ड upessc.up.gov.in पर Direct Link एक्टिव
UP PGT Admit Card 2026: यूपी पीजीटी एडमिट कार्ड upessc.up.gov.in पर Direct Link एक्टिव

यूपी पीजीटी एडमिट कार्ड 2026 OUT: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPSESSB) द्वारा यूपी पीजीटी (प्रवक्ता – विज्ञापन संख्या 02/2022) भर्ती के लिए आवेदन करने वाले 4,64,605 अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड आज, 6 मई को जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने लॉगिन विवरण की मदद से हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं। यूपी पीजीटी परीक्षा 2026 का आयोजन राज्य भर में 9 और 10 मई को किया जाएगा।

UP PGT Admit Card 2026-compressed

यूपी पीजीटी एडमिट कार्ड 2026 Download Link-Active

यूपी पीजीटी एडमिट कार्ड 2026 का डायरेक्ट डाउनलोड लिंक यूपीईएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए इस लेख में नीचे सीधा डाउनलोड लिंक भी उपलब्ध करा दिया गया है। परीक्षार्थी अपने लॉगिन विवरण दर्ज करके आसानी से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

UP PGT Admit Card 2026 Link

यहां क्लिक करें

यूपी पीजीटी एडमिट कार्ड 2026-हाइलाइट्स

उम्मीदवार UP PGT एडमिट कार्ड 2026 से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

विवरण

जानकारी

संगठन का नाम

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC)

पद का नाम

पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT)

रिक्तियों की संख्या

624

विज्ञापन संख्या

02/2022

एडमिट कार्ड जारी

6 मई 2026 (जारी)

परीक्षा तिथि

9 और 10 मई 2026

आवेदन करने वाले उम्मीदवार

4,84,605

परीक्षा मोड

ऑफलाइन (OMR आधारित)

आधिकारिक वेबसाइट

www.upessc.up.gov.in

यूपी पीजीटी एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें? 

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से यूपी पीजीटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।

  • वेबसाइट के होमपेज पर “यूपी पीजीटी एडमिट कार्ड 2026” लिंक खोजें।

  • लिंक पर क्लिक करें और अपना आवेदन नंबर, जन्मतिथि और पासवर्ड भरें।

  • कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट करें।

  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए प्रिंट निकाल लें।

यहां देखें:-UP TGT PGT Exam Syllabus

UPESSC PGT एडमिट कार्ड 2026: परीक्षा तिथि एवं शिफ्ट टाइमिंग

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB) द्वारा पीजीटी के 624 रिक्त पदों को भरने के लिए परीक्षा का आयोजन 9 और 10 मई 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा प्रतिदिन दो शिफ्टों में राज्य के 17 जिलों में आयोजित होगी, जिनमें आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज, आजमगढ़, बरेली, बस्ती, बांदा, अयोध्या, गोरखपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, सहारनपुर और वाराणसी शामिल हैं। परीक्षा कुल 319 केंद्रों पर कराई जाएगी।पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी।

सभी उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि वे परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर जाएं। बिना वैध प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

UP PGT Previous Year Question Papers Download PDF

UP PGT Books 2026

यूपी पीजीटी एडमिट कार्ड: लॉगिन डिटेल्स कैसे रीसेट करें?

कभी-कभी हम अपना लॉगिन पासवर्ड भूल जाते हैं। ऐसी स्थिति में आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी लॉगिन डिटेल्स रीसेट कर सकते हैं:

  • लॉगिन पेज पर जाकर “Forgot Password” पर क्लिक करें।

  • अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी दर्ज करें ताकि OTP मिल सके।

  • मोबाइल या ईमेल पर आए OTP को दर्ज करें।

  • नया पासवर्ड बनाएं और उसे सुरक्षित जगह पर नोट कर लें।

  • अब नए पासवर्ड और एप्लीकेशन नंबर की मदद से लॉगिन करें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: May 6, 2026, 11:23 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News