This is an archived article last updated on Feb 17, 2024. The information may be outdated.

UP Police Constable Official Exam Pattern 2024 Out: जारी हुआ यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का पेपर पैटर्न

Last Updated: Feb 17, 2024, 10:53 IST

UP Police Constable Exam Pattern 2024 Out : यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का आधिकारिक एग्जाम पैटर्न जारी हो गया हैI यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी परीक्षा में इस बार नकारात्मक मार्किंग भी की जायेगीI उम्मीदवार परीक्षा का आधिकारिक एग्जाम पैटर्न यहाँ से डाउनलोड कर सकते हैंI   

UP Police Constable Exam Pattern 2024 Out : पेन और पेपर मोड में होगी यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा
UP Police Constable Exam Pattern 2024 Out : पेन और पेपर मोड में होगी यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा

UP Police Constable Exam Pattern 2024 Out : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 17 और 18 फरवरी 2024 को आयोजित होने वाली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए आधिकारिक रूप से परीक्षा पैटर्न, प्रश्नों की संख्या और अंकों से जुड़ा एक नोटिस जारी किया हैI  पुलिस कांस्पटेबल परीक्षा  इस बार पेन और पेपर मोड में यानी ऑफलाइन आयोजित की जायेगीI परीक्षा में गलत उत्तर देने के लिए उम्मीदवारों की - 0.5 अंक की नकारात्मक मार्किंग भी की जायेगीI परीक्षा का पैटर्न वस्तुनिष्ठ प्रकार का  होगा इसमें हिंदी, सामान्य ज्ञान, गणित, और रीजनिंग से सम्बंधित प्रश्न होंगे I साथ ही परीक्षा में अंक नार्मलाइजेशन का प्रावधान भी होगाI    

Also Check;

UP Police Constable Official Exam Pattern 2024   

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 17 और 18 फरवरी 2024 को आयोजित की जायेगीI इस परीक्षा के जरिये 60,244 कांस्टेबल पदों पर भर्ती होनी हैI परीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 7 फरवरी को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा का पैटर्न जारी कर दिया हैI परीक्षा में 150 प्रश्न पूछें जायेंगे जो 300 अंकों के होंगेI ये प्रश्न हिंदी, सामान्य ज्ञान, गणित, और रीजनिंग से सम्बंधित होंगे I परीक्षा में 0.5 अंक की नकारात्मक मार्किंग भी की जायेगीI उम्मीदवार परीक्षा पैटर्न से जुड़ी जानकारी नीचे टेबल से चेक कर सकते हैंI 


विषय 

प्रश्नों की संख्या 

अधिकतम अंक 

समय 

विषय -1 

सामान्य हिंदी 





150 





300 





2 घंटा (120 मिनट) 

विषय -2 

सामान्य ज्ञान 

विषय -3 

संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता परीक्षा 

विषय -4 

मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलद्धि एवं मानसिक क्षमता  

  

UP Police Constable Exam Pattern 2024 पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें  

10 फरवरी से डाउनलोड करें यूपी कांस्टेबल परीक्षा की सिटी इंटीमेशन स्लिप
UP Police Constable Exam Center List 2024
यहाँ देखें यूपी कांस्टेबल परीक्षा के पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र
यूपी पुलिस कांस्टेबल सिलेबस और एग्जाम पैटर्न यहाँ चेक करें
UP Police Constable Cut Off 2024

UP Police Constable Exam Pattern 2024 

  • लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगीI परीक्षा का माध्यम पेन और पेपर ओएमआर आधारित होगाI वस्तुनिष्ठ परीक्षा 150 प्रश्नों एवं 300 अंकों की होगीI इसकी अवधि 2 घंटा होगीI 
  • प्रत्येक प्रश्न में 4 वैकल्पिक उत्तर होंगे उम्मीदवार को सही उत्तर के लिए ओएमआर शीट में एक गोला भरना होगाI 
  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक निर्धारित हैंI            
  • परीक्षा में नकारात्मक अंक का भी प्रावधान है यदि उम्मीदवार किसी प्रश्न के लिए गलत उत्तर देता है या एक एक प्रश्न के लिए एक से अधिक उत्तर देता है तो उसके लिए उसे 0.5 अंक नकारात्मक दिए जायेंगेI 
  • ओएमआर शीट भरने के लिए काले या नीचे बॉल पेन का भी प्रयोग करना होगाI 
  • परीक्षा में सामान्य हिंदी को छोड़कर सभी प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओँ में होंगे 
  • प्रत्येक पाली के प्रश्न पत्र अलग-अलग होंगे जिसके लिए नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया अपनाई जायेगीI         
Sonal Mishra
Sonal Mishra

Senior Content Writer

Sonal Mishra is an education industry professional with 6+ years of experience. She has previously worked with Dhyeya IAS and BYJU'S as a state PCS and UPSC content creator. She participated UPPCS mains exam in 2018 and is a postgraduate in geography from CSJMU Kanpur. She can be reached at sonal.mishra@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: Feb 13, 2024, 10:41 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News