UP Police SI Cut off 2026 Out: यूपी पुलिस SI कट ऑफ जारी, कैटेगरी वाइज मार्क्स देखें

Last Updated: May 7, 2026, 18:32 IST

UP Police SI Cut off 2026: यूपीपीआरपीबी की ओर से आज यानी 7 मई, 2026 रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट के साथ - साथ लिखित परीक्षा के कैटेगरी वाइज कट ऑफ मार्क्स लेख में देख सकते हैं। 

UP Police SI Cut off 2026 Out
UP Police SI Cut off 2026 Out

UP Police SI Cut off 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रदोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने सब इंस्पेक्टर पदों की लिखित परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। 14 और 15 मार्च 2026 को आयोजित हुई परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन कुल 75 जिलों के 1090 परीक्षा केंद्रों में किया गया था। जिसमें कुल 15,75, 760 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। लेकिन परीक्षा में लगभग 10,77, 403 शामिल हो पाए थे। 

UPPRPB ने एसआई रिजल्ट 2026 आज यानी 7 मई को जारी किया है। जिसके साथ - साथ कट ऑफ लिस्ट भी जारी की गई है। यूपीपीआरपीबी लिखित परीक्षा के कट ऑफ अंक कैटेगरी वाइज जारी की गई है, जिसे उम्मीदवार आगे लेख में देख सकते हैं। 

UP Police SI Cut off 2026: कट ऑफ लिस्ट जारी 

UP SI भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट ऑफिशियल रूप से जारी कर दिया गया है। यह रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से घोषित किया गया है, जिसे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत कुल 4,543 सब-इंस्पेक्टर (Civil Police) पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस बार परीक्षा में 10 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिससे प्रतियोगिता काफी कड़ी रही। नीचे दी गई टेबल में इस भर्ती और रिजल्ट से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

विवरण

जानकारी

परीक्षा का नाम

UP SI भर्ती परीक्षा 2026

आयोजक संस्था

UPPRPB

पद

सब-इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस)

पोस्ट की संख्या 

4,543

परीक्षा में शामिल उम्मीदवार

10,77,403

परीक्षा परिणाम

07 मई 2026 (जारी)

कट ऑफ 

जारी 

रिजल्ट जारी होने का तरीका 

ऑनलाइन

ऑफिशियल वेबसाइट

uppbpb.gov.in

UP Police SI Cut off 2026: कैटेगरी वाइज कट ऑफ मार्क्स 

यूपी पुलिस एसआई कट ऑफ 2026 कैटेगरी वाइज जारी की है। जिसमें जनरल, महिला सहित सभी वर्ग शामिल हैं। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं:

श्रेणी

कट ऑफ 

आरक्षित क्षेणी

(स्वतंत्रता सेनानी)

भूतपूर्व सैनिक

(कट ऑफ)

महिला श्रेणी 

(कट ऑफ)

जनरल 

369.87854

272.87896

274.36330

360.50336

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 

364.41142

209.33823

211.83810

353.22001

अन्य पिछड़ा वर्ग

364.56024

222.50840

232.67482

353.76545

अनुसूचित जाति 

350.91474

200.94065

202.44359

337.94120

अनुसूचित जनजाति

334.65475

214.01517

217.40750

306.91905

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: May 7, 2026, 18:32 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News