अंटार्कटिका में रिकॉर्ड उच्च तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस हुआ दर्ज, संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने की पुष्टि  

Jul 5, 2021, 14:35 IST

संयुक्त राष्ट्र विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने अंटार्कटिका में 18.3 डिग्री सेल्सियस के एक नए रिकॉर्ड उच्च तापमान की पुष्टि की है. इस आर्टिकल में पढ़ें यह खबर विस्तार से.

Antarctica reports record high temperature of 18.3 degrees Celsius: UN Agency
Antarctica reports record high temperature of 18.3 degrees Celsius: UN Agency

संयुक्त राष्ट्र विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने 01 जुलाई, 2021 को अंटार्कटिका में 18.3 डिग्री सेल्सियस के एक नए रिकॉर्ड उच्च तापमान की पुष्टि की है.

संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने 01 जुलाई, 2021 को एक प्रेस विज्ञप्ति में यह कहा है कि, "WMO ने 06 फरवरी, 2020 को अंटार्कटिक महाद्वीप के लिए 18.3 डिग्री सेल्सियस के एक नए रिकॉर्ड उच्च तापमान को एस्पेरांज़ा रिसर्च स्टेशन (अर्जेंटीना) में पुष्टि की है."

इस रिकॉर्ड तापमान के साथ, WMO के महासचिव पेटेरी तालास ने यह कहा कि, "अंटार्कटिका अब दुनिया के सबसे तेज़ गर्म क्षेत्रों में से एक बन गया है, जिसमें पिछले 50 वर्षों में लगभग तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है."

कैसे लिया गया तापमान का यह नया रिकॉर्ड?

• WMO के मौसम और जलवायु चरम सीमाओं के लिए एक समिति द्वारा अंटार्कटिक प्रायद्वीप पर की गई मौसम की स्थिति की व्यापक समीक्षा के बाद, इस नए रिकॉर्ड उच्च तापमान की पहचान की गई.

अंटार्कटिका में इस उच्च तापमान का क्या कारण है?

• अंटार्कटिका में यह उच्च तापमान, बड़े उच्च दबाव की प्रणाली के परिणामस्वरूप 'फॉन स्थितियां' पैदा करता है, जो महत्वपूर्ण सतही तापमान पैदा करने वाली डाउनस्लोप हवाओं के कारण होता है. 
• इस गर्माहट के परिणामस्वरूप दोनों स्थानों - सीमोर द्वीप और एस्पेरांज़ा स्टेशन पर स्थानीय तापमान बढ़ता है. पिछले मूल्यांकनों में दर्ज इसी तरह की मौसम संबंधी स्थितियों को अंटार्कटिका में इस तरह के उच्च रिकॉर्ड तापमान के उत्पादन के लिए अनुकूल पाया गया है.

अंटार्कटिका में उच्च तापमान: पिछले रिकॉर्ड और महत्व

• WMO के अनुसार, एस्पेरांज़ा रिसर्च स्टेशन ने इससे पहले 24 मार्च, 2021 को उच्च तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था.
• इस 18.3 डिग्री सेल्सियस के नए तापमान रिकॉर्ड के साथ, WMO महासचिव पेटेरी तालस ने यह पुष्टि की है कि, इस तरह के उच्च तापमान जलवायु परिवर्तन के अनुरूप हैं जो हम अनुभव कर रहे हैं.
• WMO ने अंटार्कटिका के संरक्षण में सहायता के लिए अंटार्कटिका संधि प्रणाली के साथ भागीदारी की है.

Anjali is an experienced content developer and Hindi translator with experience in a variety of domains including education and advertising. At jagranjosh.com, she develops Hindi content for College, Career and Counselling sections of the website. She is adept at creating engaging and youth-oriented content for social platforms. She can be contacted at anjali.thakur@jagrannewmedia.com.
... Read More

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News