एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2021: कजाकिस्तान के अलमाटी में चल रहे एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2021 में भारत ने अब तक एक स्वर्ण पदक और दो कांस्य पदक जीते हैं.
तीन पदक के साथ, भारत एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप पदक तालिका में आठवें स्थान पर है. ईरान और कजाकिस्तान संयुक्त रूप से 09 पदक के साथ पदक तालिका के शीर्ष स्थान को साझा कर रहे हैं.
एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2021 में भारत
• सरिता मोर ने महिलाओं के 59 किलोग्राम वर्ग में भारत के लिए एकमात्र स्वर्ण पदक जीता है.
• हरियाणा की इस 25 वर्षीय पहलवान ने मंगोलिया की शूवदोर बातर्ज़ाव के साथ अपने अंतिम मुकाबले के अंतिम चरण में शानदार वापसी करते हुए 09 सीधे अंक हासिल किये और अंतिम स्कोर 10-7 तक ले गईं.
• एक कड़ी चुनौती के बाद सरिता 1-7 से पिछड़ गई थीं, लेकिन वे इसे अंतिम चरण में जीत हासिल में सफल रहीं.
• दो अन्य भारतीय महिला पहलवानों - सीमा बिस्ला (50 किग्रा) और पूजा (76 किग्रा) ने अपने-अपने भार वर्ग में एक-एक कांस्य पदक जीत लिया है.
• साक्षी मलिक, विनेश फोगट (53 किग्रा) और युवा अंशु मलिक (57 किग्रा) सहित तीन अन्य पहलवान अपने-अपने फाइनल मुकाबलों में पहुंच गई हैं.
• साक्षी मलिक 62 किग्रा भार वर्ग में अपनी दावेदारी से चूकने के बाद 65 किग्रा में प्रतिस्पर्धा कर रही हैं.
• विनेश फोगाट ने एशियाई चैंपियनशिप में पिछले सात वर्षों में सात बार जीत हासिल की है, जिसमें तीन रजत पदक शामिल हैं.
एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2021: पदक तालिका
रैंक | देश | स्वर्ण पदक | रजत पदक | कांस्य पदक | कुल |
1 | ईरान | 4 | 2 | 3 | 9 |
कजाखस्तान | 4 | 2 | 3 | 9 | |
3 | जापान | 2 | 0 | 3 | 5 |
4 | किर्गिज़स्तान | 1 | 4 | 6 | 11 |
5 | उज़्बेकिस्तान | 1 | 3 | 1 | 5 |
6 | मंगोलिया | 1 | 2 | 0 | 3 |
7 | दक्षिण कोरिया | 1 | 1 | 5 | 7 |
8 | भारत | 1 | 0 | 2 | 3 |
9 | तजाकिस्तान | 0 | 1 | 0 | 1 |
10 | चीनी ताइपी | 0 | 0 | 1 | 1 |
कुल (10 देश ) | 15 | 15 | 24 | 54 |
एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के बारे में
एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2021 इन दिनों अल्माटी, कजाकिस्तान में आयोजित की जा रही है. ये चैंपियनशिप मुकाबले 13 अप्रैल, 2021 से शुरू हुए हैं और 18 अप्रैल, 2021 को समाप्त होंगे. यह 34 वीं एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप है.
वर्ष 2020 में आयोजित इन चैंपियनशिप मुकाबलों में, भारत ने कुल 20 पदकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया था, जिसमें 5 स्वर्ण, 6 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल थे. जापान ने 8 स्वर्ण के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया था, जिसके बाद ईरान 7 स्वर्ण पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा था.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation