पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आज़म अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पारियों के हिसाब से 12,000 रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज़ एशियाई बल्लेबाज़ बन गए. उन्होंने यह मुकाम 277 पारियां खेल कर हासिल की.
उन्होंने इस मामले में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और पाकिस्तान के जावेद मियांदाद को पीछे छोड़ दिया है. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 12,000 रन बनाने का एशियाई रिकॉर्ड भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के नाम है.
World No. 1 ODI batter @babarazam258 has completed 1️⃣2️⃣,0️⃣0️⃣0️⃣ international runs 👏#PAKvNZ | #CricketMubarak pic.twitter.com/5WslNR6QL3
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) April 27, 2023
बाबर ने 277 पारियों में हासिल किया मुकाम:
बाबर आज़म ने यह उपलब्धि 277 परियों के दौरान हासिल की है. वहीं जावेद मियांदाद ने यह उपलब्धि 284 पारियां खेलकर हासिल की थी. सचिन ने यह कारनामा 288 पारियां खेलकर पूरा किया था. इसके साथ ही बाबर सबसे तेज 12,000 अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर बन गए है.
विराट के नाम है यह एशियाई रिकॉर्ड:
सबसे तेज 12,000 अंतर्राष्ट्रीय रनों का एशियाई रिकॉर्ड भारत के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली के नाम है. उन्होंने यह उपलब्धि महज 276 पारियों में हासिल कर लिया था. वैसे बाबर भी इस मामले में विराट से केवल एक पारी पीछे रह गए.
सबसे तेज 12000 रन बनाने वाले एशियाई:
क्र. सं | खिलाड़ी | देश | पारियां |
1 | विराट कोहली | भारत | 276 |
2 | बाबर आजम | पाकिस्तान | 277 |
3 | जावेद मियांदाद | पाकिस्तान | 284 |
4 | सचिन तेंदुलकर | भारत | 288` |
5 | सुनील गावस्कर | भारत | 289 |
विवियन रिचर्ड्स के नाम दर्ज है विश्व रिकॉर्ड:
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 12000 रन बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज़ के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के नाम दर्ज है. उन्होंने यह उपलब्धि महज 255 पारियों के दौरान हासिल कर लिया था.
इसके बाद इस लिस्ट में बाबर और विराट से ऊपर दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला, इंग्लैंड के जो रूट और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ का नाम आता है.
सबसे तेज 12000 इंटरनेशनल रन बनाने वाले खिलाड़ी:
क्र. सं | खिलाड़ी | देश | पारियां |
1 | विवियन रिचर्ड्स | वेस्टइंडीज़ | 255 |
2 | हाशिम अमला | दक्षिण अफ्रीका | 264 |
3 | स्टीव स्मिथ | ऑस्ट्रेलिया | 269 |
4 | जो रूट | इंग्लैंड | 275 |
5 | विराट कोहली | भारत | 276 |
6 | बाबर आजम | पाकिस्तान | 277 |
सबसे तेज 10000 अंतर्राष्ट्रीय रन:
बाबर आज़म, विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए सबसे तेज़ 10000 अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने वाले एशियाई बने थे. इसके साथ ही वह सबसे तेज 10000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर भी बने थे. यह मुकाम हासिल करने वाले वह पांचवें सबसे तेज क्रिकेटर बने थे.
कोहली ने 232 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था. जबकि बाबर ने यह उपलब्धि 228 पारियों में हासिल किया था.
विराट बनाम बाबर:
विराट कोहली के नाम जहां अभी तक 75 अंतरराष्ट्रीय शतक दर्ज है वहीं बाबर आजम शतकों के मामले में विराट के आस-पास भी नहीं है. बाबर के नाम अभी तक कुल 29 अंतरराष्ट्रीय शतक दर्ज है.
विराट के नाम 46 ODI, 28 टेस्ट ओर एक T20 शतक दर्ज है. वही बाबर के नाम 17 ODI, 09 टेस्ट और तीन T20 शतक दर्ज है.
बाबर अभी तक क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में मिलाकर 247 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले है. जबकि विराट 497 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके है.
इसे भी पढ़ें:
Filmfare Awards 2023 में आलिया को बेस्ट ऐक्ट्रेस का अवार्ड,देखें पूरी लिस्ट
IPL Points Table 2023: अपडेटेड आईपीएल 2023 पॉइंट्स टेबल यहां देखें, ऑरेंज और पर्पल कैप लिस्ट
Top 5 Hindi Current Affairs of the Day: 27 अप्रैल 2023 – आईपीएल 2023
Comments
All Comments (0)
Join the conversation