जागरणजोश.कॉम पाठकों की सुविधा हेतु साप्ताहिक करेंट अफेयर्स से सम्बंधित जानकारी को संक्षिप्त रूप में करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति शीर्षक से नए रूप में प्रस्तुत कर रहा है.
• वह देश जिसने भारत को एकीकृत वायु रक्षा हथियार प्रणाली बेचे जाने की मंजूरी दे दी है – अमेरिका
• वह राज्य जिसके द्वारा घटते भूजल स्तर में सुधार के लिए भूजल संरक्षण विधेयक-2020 को मंजूरी प्रदान की गई है – उत्तर प्रदेश
• सार्वजनिक उपक्रम सर्वेक्षण 2018-19 के अनुसार इस अवधि में सबसे अधिक मुनाफे वाली कंपनी है – ओएनजीसी
• केंद्र सरकार द्वारा जारी घोषणा के अनुसार नये एक रुपये के नोट पर जिसके हस्ताक्षर होंगे – वित्त सचिव
• डब्ल्यूएचओ द्वारा कोरोना वायरस का आधिकारिक नाम रखा गया है - COVID-19
• वह दिन जब प्रत्येक वर्ष विश्व यूनानी दिवस मनाया जाता है - 11 फरवरी
• झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री जिन्होंने अपने दल झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) का विलय भाजपा में करने की आधिकारिक घोषणा की - बाबूलाल मरांडी
• वह अंतर्राष्ट्रीय संगठन जिसने ‘‘स्टेप विद रिफ्यूजी’ अभियान आरंभ किया है – UNHCR
• वह क्षेत्र जिसे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री द्वारा हाल ही में संरक्षित विशेष कृषि क्षेत्र घोषित किया गया है – कावेरी डेल्टा क्षेत्र
• किस राज्य जिसमें महात्मा गांधी लोक प्रशासन संस्थान और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्मार्ट गवर्नमेंट ने ई-गवर्नेंस सेवाओं पर क्षमता निर्माण के लिये समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं – पंजाब
Comments
All Comments (0)
Join the conversation