जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स- पर्यावरण नुकसान से बचने के लिए ग्रीन प्रोटोकॉल लागू, भारत की अदालतों में 10 वर्षों से अधिक समय से लंबित मामलें, राष्ट्रीय जल विकास एजेंसी के नये महानिदेशक आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. भारत ने किस देश को रेलवे विकास हेतु 318 मिलियन अमेरिकी डॉलर की आर्थिक मदद देने की घोषणा की?
a. नेपाल
b. भूटान
c. श्रीलंका
d. मालदीव
2. भारत के किस राज्य द्वारा शादियों से होने वाले पर्यावरण नुकसान से बचने के लिए ग्रीन प्रोटोकॉल लागू करने की घोषणा की गयी?
a. उत्तराखंड
b. केरल
c. तमिलनाडु
d. हिमाचल प्रदेश
3. भारत की अदालतों में 10 वर्षों से अधिक समय से लंबित मामलों के जल्द निपटान हेतु किस नियुक्ति की घोषणा की गयी?
a. न्याय मित्र
b. त्वरित न्याय सहायक
c. न्याय सेवक
d. अदालत सेवक
4. भारत के किस क्रिकेटर द्वारा हाल ही में यूनिसेफ के सुपरडैड अभियान से जुड़ने की घोषणा की गयी?
a. महेंद्र सिंह धोनी
b. विराट कोहली
c. सचिन तेंडुलकर
d. रविन्द्र जडेजा
5. किस राज्य द्वारा राज्य बोर्ड की पुस्तकों को पाठ्यक्रम से हटाकर 2018-19 सत्र के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकों को लगाए जाने का निर्देश जारी किया गया ?
a. पंजाब
b. उत्तर प्रदेश
c. बिहार
d. हरियाणा
6. हाल ही में यूएन महासभा के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a. जैक क्रिश्चियानो
b. बॉबी क्रिस्टोफर
c. मीरोस्लाव लाजकैक
d. युगान अलांक
7. राष्ट्रीय जल विकास एजेंसी (एनडब्ल्यूडीए) के नये महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a. अनिल कुमार
b. शरद कुमार जैन
c. गौतम सिंह
d. प्रकाश सिंह
8. आईटीटीएफ यूआरसी में शामिल होने वाले पहले भारतीय का निम्न में से क्या नाम है?
a. गणेश नीलकांत अय्यर
b. राहुल शर्मा
c. के राघवन
d. इनमें से कोई नहीं
9. निम्नलिखित में से किस राज्य सरकार ने राज्य में भारत की पहली ‘एकल महिला पेंशन योजना’ शुरू की है?
a. केरल
b. तेलंगाना
c. पंजाब
d. झारखंड
10. निम्न में से किस शहर में भारत की पहली सार्वजनिक साइकिल साझा परियोजना का शुभारंभ हुआ है?
a. दिल्ली
b. जयपुर
c. पटना
d. मैसूर
11. 'द मिनिस्ट्री ऑफ अटमोस्ट हैप्पीनेस' पुस्तक को निम्न में से किसने लिखा है?
a. अरुंधति रॉय
b. पवन देसाई
c. रश्मि रॉय
d. प्रकाश जयदेव
12. राजधानी तथा शताब्दी एक्सप्रेस के उन्नयन के लिए भारतीय रेलवे द्वारा तैयार की गई नई परियोजना का क्या नाम है?
a. ऑपरेशन रजत
b. ऑपरेशन स्वर्ण
c. चक्र ऑपरेशन
d. इनमें से कोई नहीं
13. किस बैंक ने क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेण्ट के द्वारा लगभग 15,000 करोड़ रुपए बाजार से हासिल किए, जोकि देश का सबसे बड़ा क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेण्ट ऑफर था?
a. भारतीय स्टेट बैंक
b. पंजाब नेशनल बैंक
c. देना बैंक
d. विजया बैंक
14. किस केंद्रीय मंत्री ने कौशल विकास हेतु ‘स्किल्स फोर लाइफ, सेव अ लाइफ’ अभियान की शुरूआत की?
a. गृहमंत्री राजनाथ सिंह
b. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा
c. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
d. इनमें से कोई नहीं
15. दुनिया की सबसे शांतिपूर्ण देशों की सूची में भारत को कौन-सा स्थान दिया गया है?
a. 140
b. 137
c. 135
d. 130
उत्तर:
1.c. श्रीलंका
2.b. केरल
3.a. न्याय मित्र
4.c. सचिन तेंडुलकर
5.b. उत्तर प्रदेश
6.c. मीरोस्लाव लाजकैक
7.b. शरद कुमार जैन
8.a. गणेश नीलकांत अय्यर
9.b. तेलंगाना
10.d. मैसूर
11.a. अरुंधति रॉय
12.b. ऑपरेशन स्वर्ण
13.a. भारतीय स्टेट बैंक
14.b. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा
15.b. 137
Comments
All Comments (0)
Join the conversation