जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स- राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप, वुशु सांदा एशियाई कप आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. किस शहर में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीबीआरएन आपात स्थिति से निपटने हेतु 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ?
a. कोलकाता
b. दिल्ली
c. जयपुर
d. इनमें से कोई नहीं
2. एमआई 8 ‘प्रताप’ हेलिकॉप्टरों को रिटायर करने हेतु निम्न में से किस शहर में एक समारोह आयोजित किया गया?
a. रांची
b. जयपुर
c. दिल्ली
d. बेंगलुरु
3. जोहानिसबर्ग में राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक निम्न में से किसने जीता?
a. मोहित कुमार
b. रोहित सचदेवा
c. सुशील कुमार
d. विवेक कुमार
4. पी.वी. सिंधू ने दुबई वर्ल्ड सुपर-सीरीज फाइनल्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में निम्न में से कौन सा पदक जीता?
a. रजत पदक
b. स्वर्ण पदक
c. कांस्य पदक
d. इनमें से कोई नहीं
5. भारत ने वुशु सांदा एशियाई कप में निम्नलिखित में से कितने पदक जीते?
a. 8
b. 25
c. 12
d. 10
6. भारत ने दिसंबर 2017 में निम्न में से किस देश को हराकर तीन एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीती है?
a. श्रीलंका
b. न्यूजीलैंड
c. बांग्लादेश
d. वेस्ट इंडीज
7. भारत के पहले सामाजिक लेखा परीक्षा कानून की शुरुआत किस शहर में किया गया?
a. दिल्ली
b. पटना
c. लखनऊ
d. मेघालय
8. यूएस नैशनल ट्रैवल एंड टूरिज़्म ऑफिस के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2017 के पहले छह महीनों में अमेरिका जाने वाले भारतीयों की संख्या में करीब कितने प्रतिशत की कमी दर्ज की गई?
a. 13
b. 20
c. 25
d. 40
9. फाइनेंस और कारोबारी मीडिया कंपनी ब्लूमबर्ग और किस सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ने मिलकर विश्व का पहला 24/7 ग्लोबल सोशल न्यूज़ नेटवर्क टिकटॉक शुरू किया है?
a. फेसबुक
b. ट्विटर
c. इंस्टाग्राम
d. इनमें से कोई नहीं
10. 18 दिसम्बर 2017 को आए विधानसभा चुनावों के नतीजों में बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस को हराकर वापसी कर ली है और किस राज्य में लगातार छठी बार जीत दर्ज की है?
a. गुजरात
b. बिहार
c. झारखंड
d. दिल्ली
11. भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आईसीसी रैंकिंग में किस स्थान पर हैं?
a. पांचवें
b. पहले
c. तीसरे
d. नौवें
12. किस देश के नियामकों ने 14 दिसम्बर 2017 को नेट न्यूट्रैलिटी कानून को वापस ले लिया है, जिसमें इंटरनेट सेवा प्रदाताओं के लिए सभी तरह की सामग्री को समान रूप से उपलब्ध कराना अनिवार्य था?
a. भारत
b. श्रीलंका
c. अमेरिका
d. नेपाल
उत्तर:
1.a. कोलकाता
2.d. बेंगलुरु
3.c. सुशील कुमार
4.a. रजत पदक
5.d. 10
6.a. श्रीलंका
7.d. मेघालय
8.a. 13
9.b. ट्विटर
10.a. गुजरात
11.a. पांचवें
12.c. अमेरिका
Comments
All Comments (0)
Join the conversation