जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. विश्व के सबसे बड़े विमान का क्या नाम है जिसने हाल ही में ब्रिटेन में उड़ान भरी ?
a. बिग बैंग
b. एयरलैंडर
c. सुपर प्लेन
d. एयर बॉस
2. भारत के किस अनुसंधान संस्थान ने जल पदूषण की जांच के लिए पोर्टेबल किट का आविष्कार किया ?
a. इसरो
b. राष्ट्रीय जल संसाधन मंत्रालय
c. भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र
d. राष्ट्रीय जल अनुसंधान निकाय
3. भारत की किस पहली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी ने ओलंपिक खेलों में भारत को रजत पदक दिलाया?
a. साइना नेहवाल
b. पी मंजुनाथ
c. ज्वाला गुट्टा
d. पी वी सिंधू
4. उसेन बोल्ट ने रियो ओलंपिक में 4x100 मीटर रिले दौड़ में भी स्वर्ण पदक जीतने के साथ कुल कितने ओलंपिक पदक जीते?
a. चार
b. छह
c. आठ
d. नौ
5. विश्व भर में 19 अगस्त 2016 को मनाये गये अंतरराष्ट्रीय मानवीय दिवस का विषय क्या था?
a. एक मानवता
b. जियो और जीने दो
c. मानवता सबके लिए
d. मानवीय व्यवहार और वनीय जीव
6. किस कम्पनी द्वारा अगले 12-15 महीनों में पेट्रोल पम्पों की संख्या बढ़ाकर 5000 करने का लक्ष्य रखा गया है?
a. रिलायंस
b. टाटा
c. अडानी
d. एस्सार
7. झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) द्वारा बिजली बिल भरने के लिए किस मोबाइल एप्प का आरंभ किया गया?
a. माय बिल
b. ईज़ी बिल
c. ईज़ी बिजली
d. लेट्स गो
8. ओला टैक्सी द्वारा किस सेवा को बंद करने का निर्णय लिया गया जिसके अंतर्गत लगभग 1000 कर्मचारियों की छंटनी हो सकती है?
a. टैक्सी फॉर श्योर
b. क्विक टैक्सी
c. टैक्सी ओं हाईवे
d. ईज़ी टैक्सी
9. हाल ही में हवाई हमलों के बाद मलबे से निकाले गये सीरिया के एक बच्चे की तस्वीर चर्चा में रही. इस बच्चे का क्या नाम है?
a. इफ्तिकार अली
b. मुहम्मद युनुस
c. खालिद परवेज़
d. ओमरान दकनीश
10. रियो ओलंपिक में पहली बार भाग ले रही रिफ्यूजी टीम में कुल कितने सदस्य हैं?
a. 42
b. 43
c. 44
d. 45
11. भारत का वर्ष 2016 ग्लोबल इंडेक्स में क्या स्थान है?
a. 81
b. 66
c. 78
d. 44
12. भारत में पहली बार किस राज्य द्वारा क्राइम क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम आरंभ किया गया?
a. मध्य प्रदेश
b. हरियाणा
c. महाराष्ट्र
d. ओडिशा
13. वर्ष 2016 के लिए सार्क युवा "शांति एवं विकास के लिए सद्भाव पर सम्मेलन’ का आयोजन स्थल क्या है?
a. नई दिल्ली
b. ढाका
c. इस्लामाबाद
d. गोवा
14. राष्ट्रीय जांच एजेंसियों का पहला राष्ट्रीय सम्मेलन निम्नलिखित में से किस स्थान पर आयोजित किया गया?
a. चंडीगढ़
b. पुणे
c. नई दिल्ली
d. चेन्नई
15. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में तमिल रत्न अवार्ड प्रदान किया गया?
a. ए आर रहमान
b. रसूल पुकुट्टी
c. एम एस सुब्बाराव
d. रजनीकांत
उत्तर:
1. b. एयरलैंडर
2. c. भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र
3. d. पी वी सिंधू
4. d. नौ
5. a. एक मानवता
6. d. एस्सार
7. c. ईज़ी बिजली
8. a. टैक्सी फॉर श्योर
9. d. ओमरान दकनीश
10. b. 43
11. b. 66
12. c. महाराष्ट्र
13. c. इस्लामाबाद
14. c. नई दिल्ली
15. a. ए आर रहमान
Now get latest Current Affairs on mobile, Download # 1 Current Affairs App
Comments
All Comments (0)
Join the conversation