जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स- एशियाई युवा और जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप, अमेरिकी सदन आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. अजय सिंह ने एशियाई युवा और जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में निम्न में से कौन सा पदक जीता?
a. कांस्य पदक
b. रजत पदक
c. स्वर्ण पदक
d. इनमें से कोई नहीं
2. निम्नलिखित में से किस देश ने उपग्रह को अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित करने में सक्षम फिनिक्स रॉकेट को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित करने का दावा किया है?
a. भारत
b. नेपाल
c. भूटान
d. ईरान
3. अमेरिकी सदन ने किस देश की सीमा पर दीवार बनाने के लिए 788 बिलियन का बिल पास किया है?
a. रूस
b. इराक
c. मैक्सिको
d. इनमें से कोई नहीं
4. राष्ट्रीय भूकम्प केन्द्र ने भूकम्प मापदंडों के विस्तार हेतु किस एप को लांच किया है?
a. इंडिया हेक
b. इंडिया क्वेक
c. इंडिया केन्द्र
d. इनमें से कोई नहीं
5. किस राज्य सरकार ने आईसीसी महिला विश्वकप में शानदार प्रदर्शन हेतु भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को 50 लाख रुपये नकद देने की घोषणा की है?
a. महाराष्ट्र सरकार
b. बिहार सरकार
c. झारखंड सरकार
d. इनमें से कोई नहीं
6. किस देश के दिग्गज फुटबॉलर एंटोनियो कासानो ने हाल ही में संन्यास लेने की घोषणा की?
a. इराक
b. इटली
c. श्रीलंका
d. अमेरिका
7. भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एच एस प्रणय यूएस ओपन ग्रां प्री गोल्ड का खिताब जीतने के बाद बीडब्ल्यूएफ की ताजा विश्व रैंकिंग में कितने स्थान पर पहुंच गये हैं?
a. 17वें
b. 10वें
c. 15वें
d. इनमें से कोई नहीं
8. हाल ही में दूरदर्शन ने अपना लोगो बदलने की योजना बनाई है. मौजूदा लोगो का इस्तेमाल दूरदर्शन किस वर्ष से कर रहा है?
a. 1947
b. 1960
c. 1975
d. 1959
9. एक्सिस बैंक के बोर्ड ने शिखा शर्मा को दोबारा कितने साल के लिए प्रबंध निदेशक और सीईओ बनाये जाने को मंजूरी दे दी?
a. तीन साल
b. चार साल
c. सात साल
d. एक साल
10. इजरायल ने पवित्र स्थल में कितने साल के कम उम्र के लोगों के नमाज पढ़ने पर रोक लगाई?
a. 40 साल
b. 50 साल
c. 30 साल
d. 25 साल
उत्तर:
1.a. कांस्य पदक
2.d. ईरान
3.c. मैक्सिको
4.b. इंडिया क्वेक
5.a. महाराष्ट्र सरकार
6.b. इटली
7.a. 17वें
8.d. 1959
9.a. तीन साल
10.b. 50 साल
Comments
All Comments (0)
Join the conversation